1. Home
  2. Tag "pm modi"

श्रोता ही हैं ‘मन की बात’ कार्यक्रम के असली सूत्रधार : 10 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली, 29 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को श्रोताओं को ‘मन की बात’ कार्यक्रम का असली ‘सूत्रधार’ करार देते हुए कहा कि इस रेडियो कार्यक्रम ने साबित किया है कि देश के लोगों में सकारात्मक जानकारी की कितनी भूख है। आकाशवाणी के इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 114वीं कड़ी को संबोधित करते हुए […]

पीएम मोदी बोले – इस चुनाव ने जम्मू के लोगों को अगली सरकार तय करने का ऐतिहासिक अवसर दिया है

जम्मू, 28 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ‘भ्रष्टाचार, आतंकवाद और अलगाववाद’ से मुक्त सरकार की आस लगाए हुए हैं। पीएम मोदी ने यहां एमएएम स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस […]

पीएम मोदी ने 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर का किया उद्घाटन, बोले – विज्ञान व प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली, 26 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन परम रुद्र सुपर कंप्यूटर और सुपर कंप्यूटिंग सिस्टम का उद्घाटन किया। उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में इसे भारत के लिए बड़ी उपलब्धि का दिन बताया। पीएम मोदी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि परम रुद्र […]

पुणे में भारी बारिश के कारण प्रधानमंत्री मोदी का महाराष्ट्र दौरा रद

नई दिल्ली, 26 सितम्बर। पुणे में भारी बारिश की वजह से गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महाराष्ट्र दौरा रद कर दिया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री आज पुणे का दौरा करने वाले थे, जहां उन्हें 20,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास […]

दिल्ली रवाना हुए PM मोदी, अमेरिका में कई नेताओं के साथ की बैठकें, शांति प्रयास के लिए जेलेंस्की ने कहा- धन्यवाद

न्यूयॉर्क, 24 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के समापन के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन और भविष्य के शिखर सम्मेलन (SOTF) में भाग लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान कुछ प्रमुख द्विपक्षीय […]

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ की बैठक, द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने पर की चर्चा

न्यूयॉर्क, 23 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका में प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ ‘‘सार्थक’’ गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लिया और इस दौरान भारत में विकास की संभावनाओं पर जोर दिया एवं विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने की पहलों पर चर्चा की। बैठक मोदी की तीन […]

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को चांदी की ट्रेन का मॉडल उपहार में दिया

नई दिल्ली, 22 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को चांदी से बने हस्तनिर्मित प्राचीन रेलगाड़ी का मॉडल उपहार में दिया। यह महाराष्ट्र के कारीगरों द्वारा तैयार की गई एक दुर्लभ और असाधारण कलाकृति है, जो भारतीय धातु शिल्पकला की उत्कृष्टता को दर्शाती है। अधिकारियों ने बताया कि इस प्राचीन कलाकृति […]

गांधी और गोडसे के बीच प्रधानमंत्री कहां खड़े हैं, पीएम मोदी के वर्धा के दौरे से पहले बोली कांग्रेस

नयी दिल्ली, 20 सितंबर। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महाराष्ट्र में वर्धा के दौरे से पहले शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि वह महात्मा गांधी और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे के बीच कहां खड़े हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं की टिप्पणियों का उल्लेख करते […]

सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास के लिए कई सुधार किए : पीेएम मोदी

नई दिल्ली, 19 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास के लिए पिछले 10 वर्षों में कई सुधार किए हैं। इन कदमों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि भारत खाद्य क्षेत्र में नवाचार, स्थिरता तथा सुरक्षा के वैश्विक मानक स्थापित करे। प्रधानमंत्री का संदेश विश्व […]

पीएम मोदी ने लोगों से प्रधानमंत्री के रूप में मिले स्मृति चिह्नों की नीलामी में शामिल होने का किया आह्वान

नई दिल्ली, 19 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को देशवासियों का आह्वान किया कि वे उन्हें मिले विभिन्न उपहारों और स्मृति चिह्नों की नीलामी में शामिल हों और बोली लगाएं। प्रधानमंत्री को मिले उपहारों और स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी मंगलवार को शुरू हुई। यह दो अक्टूबर तक जारी रहेगी। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा 600 […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code