1. Home
  2. Tag "pm modi"

गुजरात : प्रधानमंत्री मोदी और स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज ने वडोदरा में किया 2.5 किलोमीटर लंबा रोड शो

वडोदरा, 28 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्पेन के उनके समकक्ष पेड्रो सांचेज ने सोमवार को सुबह गुजरात के वडोदरा शहर में एक खुली जीप में सवार होकर एक रोडशो किया और सड़क के किनारे खड़े लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री सांचेज ने शहर में हवाईअड्डे से टाटा विमान परिसर तक 2.5 […]

‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी – भारत की आत्मनिर्भरता का उत्सव मनाएं देशवासी

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से भारत की आत्मनिर्भरता का उत्सव मनाने का आह्वान करते हुए रविवार को कहा कि देश की सफलता को देखकर हर कोई अचंभित है। रेडियो पर अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 115वीं कड़ी में राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि […]

APK 2024 में बोले पीएम मोदी – भारत व जर्मनी का व्यापार 30 बिलियन डॉलर से अधिक के स्तर पर पहुंचा

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां जर्मन व्यवसायों के 18वें एशिया पैसिफिक सम्मेलन (APK 2024) में कहा कि ऐसे समय भारत और जर्मनी की रणनीतिक साझेदारी एक मजबूत एंकर के रूप में उभरी है, जब विश्व तनाव, संघर्ष और अनिश्चितताओं के दौर से गुजर रहा है और इंडो पैसिफिक में रूल […]

पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा – सीमा पर शांति व स्थिरता बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए

कज़ान (रूस), 23 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां जारी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गश्त व्यवस्था पर इस सप्ताह की शुरुआत में दोनों देशों के बीच हुए समझौते का स्वागत करते हुए उन्होंने चीनी राष्ट्रपति से […]

BRICS शिखर सम्मेलन : पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट व वैश्विक सहयोग अपनाने का किया आग्रह

कज़ान (रूस), 23 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सत्र में युवाओं में कट्टरपंथ को रोकने के लिए सक्रिय कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने साथ ही संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक सम्मेलन के लंबित मुद्दे पर मिलकर काम करने का आह्वान किया। पीएम […]

BRICS शिखर सम्मेलन : 5 वर्षों के लंबे अंतराल बाद पीएम मोदी व चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की आज होगी मुलाकात

कज़ान (रूस), 23 अक्टूबर। रूस के हैरिटेज शहर कज़ान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आज द्विपक्षीय बैठक होने जा रही है। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान इस बैठक के बारे में पुष्टि की। गौरतलब है कि यह बैठक भारत और […]

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच भारत बना उम्मीद की किरण

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को एक उभरती हुई शक्ति करार देते हुए सोमवार को कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है, वह उम्मीद की एक किरण बना है तथा आशा का संचार कर रहा है। एक न्यूज चैनल की ओर से आयोजित एक सम्मेलन को […]

महर्षि वाल्मीकी जयंती आज, पीएम मोदी और सीएम योगी ने देशवाशियों को दीं शुभकामनाएं, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें

नई दिल्ली। भगवान वाल्मीकि जी का पवित्र प्रगट दिवस हर वर्ष शरद पूर्णिमा को पूरे विश्व में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भगवान वाल्मीकि जी की जंयती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशवासियो को शुभकामनाएं दीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

पीएम मोदी ने की गतिशक्ति की तारीफ, बोले – भारत के बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली परिवर्तनकारी पहल

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि ‘पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान’ भारत के बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभरा है तथा इससे विभिन्न क्षेत्रों में तेज और अधिक प्रभावी विकास हुआ है। उल्लेखनीय है कि पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर […]

पीएम मोदी ने RSS के स्वयंसेवकों को दी शुभकामनाएं, बोले – देश की सेवा के लिए समर्पित है संगठन

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सौवें वर्ष में प्रवेश करने की ऐतिहासिक यात्रा पर स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए शनिवार को कहा कि आरएसएस देश की सेवा के लिए समर्पित है। पीएम मोदी ने इस संबंध में एक्स पर एक पोस्ट में RSS प्रमुख मोहन भागवत के […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code