1. Home
  2. Tag "MUMBAI"

अनंत में विलीन हुईं स्वर कोकिला, भाई हृदयनाथ ने नम आंखों से लता को दी मुखाग्नि

मुंबई, 6 फरवरी। स्वर कोकिला, सुर साम्राज्ञी व बुलबुल-ए-हिन्द सरीखे अनेक विशेषणों से अलंकृत भारतीय सिनेमा जगत की ख्यातिनाम गायिका ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर अंततः अपने करोड़ों प्रशंसकों को रुलाकर अनंत में विलीन हो गईं। रविवार की शाम यहां शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ 92 वर्षीया लता ताई का अंतिम संस्कार कर […]

स्मृति शेष : बचपन में ही उठ गया था लता के सिर से पिता का साया

मुंबई, 6 फरवरी। बीते वर्ष 28 सितंबर की बात है, जब अपनी जादुई आवाज के जरिए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपना 92वां जन्मदिन मनाया था। पीएम नरेंद्र मोदी और बॉलीवुड सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने लता दीदी को जन्मदिन की बधाई दी थी। फिलहाल रविवार की सुबह वह […]

‘ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी……..’, नहीं रहीं स्वर कोकिला लता मगेंशकर, दो दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित

मुंबई, 6 फरवरी। अपनी जादुई आवाज के जरिए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाली संगीत की देवी लता मंगेशकर ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर का आज निधन हो गया। 92 वर्षीय लता ताई ने यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में रविवार को पूर्वाह्न 8.15 बजे अंतिम सांस ली। पिछले 29 दिनों से वह कोरोना से जंग लड़ रही […]

लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल की आईसीयू में चल रहा इलाज

मुंबई, 5 फरवरी। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ गई है। वह पिछले 27 दिनों से महानगर के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जहां उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। प्रवक्ता ने कहा – परिवार हर अफवाह का खंडन नहीं करेगा हालांकि लता मंगेशकर के परिवार […]

यूएई में गिरफ्तार हुआ 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट का आरोपी

नई दिल्ली, 5 फरवरी। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मुख्य आरोपियों में से एक अबू बकर अब्दुल गफूर शेख को करीब तीन दशक की खोज बीन के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अबू बकर 1993 के हमले के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी है और वह […]

महाराष्ट्र : समीर वानखेड़े के बार का लाइसेंस रद, बार सील कर सामान जब्त करने की तैयारी

ठाणे, 2 फरवरी। महाराष्ट्र में ठाणे जिला प्रशासन ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े के नवी मुंबई स्थित एक होटल एवं बार को दिया गया लाइसेंस रद कर दिया है। ठाणे के जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर के एक आदेश में कहा गया है कि लाइसेंस गलत तथ्य पेश […]

कोरोना से राहत : मुंबई में नाइट कर्फ्यू खत्म, सिनेमाघर व रेस्तरां अब 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे

मुंबई, 1 फरवरी। देश के ज्यादातर हिस्सों की भांति आर्थिक राजधानी मुंबई में भी कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। यही कारण है कि मायानगरी से मंगलवार को नाइट कर्फ्यू हटाने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही रेस्तरां और सिनेमाघरों पर भी लागू प्रतिबंधों में ढील दी गई […]

कोरोना पीड़ित सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर अब भी आईसीयू में, स्वास्थ्य में सुधार

मुंबई, 22 जनवरी। देश की महान गायिका लता मंगेशकर का अब भी दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में इलाज चल रहा है। हालांकि उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों ने शनिवार को बताया कि सुर साम्राज्ञी के स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है। 92 वर्षीय लता जी कोरोना से पीड़ित […]

मुंबई : 20 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से अब तक 7 की मौत, बचाव कार्य जारी

मुंबई। मुंबई के ताड़देव इलाके के एक 19 मंजिला इमारत में आग लगने से अफरातफरी मच गई। यह बिल्डिंग ताड़देव इलाके के भाटिया अस्पताल के सामने है। वहीं आग को बुझाने के लिए मौके पर 21 दमकल की गाड़ियां पहुंची। भीषण आग को देख जब भीड़ बढ़ने लगा तो ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय पुलिस की […]

‘भाईजान’ ने मानहानि केस में पड़ोसी से पूछा – धर्म को बीच में क्यों घसीट रहे हो

मुंबई, 21 जनवरी। बॉलीवुड के ‘दबंग’ अभिनेता सलमान खान का उनके पड़ोसी के खिलाफ मानहानि केस विवाद और गंभीर रूप लेता जा रहा है। सलमान ने इस मामले में सुनवाई के दौरान के दौरान अपने वकील के जरिए आरोप लगाया कि उनका पड़ोसी बिना वजह विवाद में उनकी धार्मिक पहचान को घसीट रहा है। पड़ोसी […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code