1. Home
  2. Tag "MUMBAI INDIANS"

टाटा आईपीएल : 5 बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस की लगातार पांचवी हार, पंजाब किंग्स ने 12 रनों से दी शिकस्त

पुणे, 13 अप्रैल। पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियन की टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दुर्गति बुधवार को भी जारी रही और उसे लगातार पांचवीं पराजय का सामना करना पड़ा। यहां एमसीए स्टेडियम में खेले गए मौजूदा सत्र के 23वें राउंड रॉबिन लीग मैच में रोहित शर्मा एंड कम्पनी को पंजाब किंग्स ने 12 […]

टाटा आईपीएल : आरसीबी की आसान जीत में अनुज रावत ने बिखेरी चमक, मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी पराजय

पुणे, 9 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास की दो सर्वाधिक सफल टीमों यानी आपस में नौ खिताब बांट चुकीं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मानो, पराजय स्वीकार करने की होड़ लगी हुई है। इसका नजारा लीग के 15वें संस्करण में शनिवार को भी देखने को मिला, जब दोनों टीमों को […]

मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने बोले – ‘जीत के लिए हमें अपनाना होगा निर्मम रवैया’

मुंबई, 7 अप्रैल। टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ट्रॉफी 10 प्रतिभागी टीमों में से किसके नाम होगी, यह तो वक्त बताएगा। फिलहाल लीग के 15वें संस्करण में दो नईं टीमों की प्रविष्टि के बाद दो सर्वाधिक सफल टीमों को शुरुआती दौर में निराशा झेलनी पड़ रही है। नवागन्तुकों ने बिखेरी चमक, 2 सर्वाधिक सफल […]

टाटा आईपीएल : पैट कमिंस की रिकॉर्ड तूफानी पारी के सामने मुंबई इंडियंस पस्त, केकेआर तीसरी जीत से शीर्ष पर

पुणे, 6 अप्रैल। ऑस्ट्रेलियाई कद्दावर पेसर पैट कमिंस की अंतिम क्षणों में खेली गई रिकार्ड तूफानी पारी (नाबाद 56 रन 15 गेंद, छह छक्के,चार चौके) के सामने पांच बार का पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस लस्त पस्त नजर आया और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने पूरे चार ओवरों के शेष रहते पांच विकेट की शानदार जीत […]

टाटा आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स की जीत में जोस बटलर का शतक, मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी हार  

मुंबई, 2 अप्रैल। अंग्रेज दिग्गज जोस बटलर ने शनिवार को यहां डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्टस अकादमी ग्राउंड पर टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले शतकीय प्रहार (100 रन, 68 गेंद, पांच छक्के, 11 चौके) पर अपना नाम लिखाया और उनकी इस प्रतापी पारी की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने पांच बार के पूर्व चैंपियन […]

टाटा आईपीएल : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना

मुंबई, 28 मार्च। पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस को यहां टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे दिन रविवार को दोहरा आघात लगा। पहले तो दिल्ली कैपिटल्स के हाथों चार विकेट की पराजय झेलनी पड़ी और फिर धीमे ओवर रेट के लिए कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया गया। […]

टाटा आईपीएल : ललित व अक्षर ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई जीत, दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस चार विकेट से परास्त

मुंबई, 27 मार्च। दो हरफनमौला खिलाड़ियों – ललित यादव (नाबाद 48 रन, 38 गेंद, दो छक्के, चार चौके) और अक्षर पटेल (नाबाद 38 रन, 17 गेंद, तीन छ्कके, दो चौके) की तूफानी पारियों एवं उनके बीच 75 रनों की विद्युतीय साझेदारी का यह नतीजा हुआ कि टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे दिन दिल्ली […]

आईपीएल 2021 : जीत के बावजूद मुंबई इंडियंस मायूस, आरसीबी ने शीर्षस्थ दिल्ली कैपिटल्स को मात दी

अबु धाबी/दुबई, 8 अक्टूबर। प्लेऑफ में प्रवेश की नगण्य उम्मीदों के बीच उतरे मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार की रात यहां जाएद क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 42 रनों की बड़ी जीत तो हासिल की, लेकिन वह नाकाफी साबित हुई और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के प्लेऑफ चरण की चौथी टीम […]

आईपीएल 2021 : राजस्थान की विदाई के बाद बोले रोहित – ‘बेहतर रन रेट के साथ जीत ही हमारा लक्ष्य था’

शारजाह, 6 अक्टूबर। पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मंगलवार की रात धमाकेदार जीत से साथ न सिर्फ राजस्थान रॉयल्स की स्पर्धा से विदाई कर दी वरन प्लेऑफ में प्रवेश की अपनी भी उम्मीदें जीवंत रखीं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी मैच के बाद कहा कि […]

आईपीएल 2021 :  प्लेऑफ के अंतिम स्थान के लिए 4 टीमों में कश्मकश, केकेआर का दावा सबसे मजबूत

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंचने लगा है क्योंकि प्लेऑफ के तीन टिकट पक्के होने के बाद सिर्फ अंतिम स्थान के लिए तकनीकी तौर पर चार टीमों के बीच कश्मकश शुरू हो चुकी है। सीएसके, डीसी और आरसीबी का प्लेऑफ में स्थान पक्का लीग चरण […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code