1. Home
  2. Tag "MAHARASHTRA"

महाराष्ट्र : नवाब मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ डिप्टी सीएम अजित पवार सहित कई मंत्री धरने पर बैठे

मुंबई, 24 फरवरी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता नवाब मलिक को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार सहित कई मंत्रियों ने गुरुवार को धरना दिया और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार […]

महाराष्ट्र : दाऊद के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नवाब मलिक से पूछताछ, ईडी टीम एनसीपी नेता को घर से ले गई

मुंबई, 23 फरवरी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और राज्य के मंत्री नवाब मलिक से बुधवार को पूछताछ की। पूछताछ के लिए मलिक को बुधवार सुबह सात बजे उनके आवास से ले जाया गया। गौरतलब है […]

महाराष्ट्र : पुणे में निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरा, 7 लोगों की मौत, 3 घायल

पुणे, 4 फरवरी। पुणे महानगर में यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में गुरुवार रात एक निर्माणाधीन इमारत का एक स्लैब (हिस्सा) गिर गया, जिससे कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए अग्निशमन दल […]

महाराष्ट्र : समीर वानखेड़े के बार का लाइसेंस रद, बार सील कर सामान जब्त करने की तैयारी

ठाणे, 2 फरवरी। महाराष्ट्र में ठाणे जिला प्रशासन ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े के नवी मुंबई स्थित एक होटल एवं बार को दिया गया लाइसेंस रद कर दिया है। ठाणे के जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर के एक आदेश में कहा गया है कि लाइसेंस गलत तथ्य पेश […]

महाराष्ट्र : भाजपा विधायक के पुत्र सहित 7 छात्रों की मौत, तेज रफ्तार कार पुल से नीचे खाई में जा गिरी

मुंबई, 25 जनवरी। महाराष्ट्र में भंडारा जिले के तिरोडा से भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के पुत्र अविष्कार रहांगदाले सहित सात मेडिकल छात्रों की सोमवार को मध्यरात्रि के तनिक पहले लगभग 11.30 बजे एक कार दुर्घटना में मौत हो गई, जब वर्धा जाते वक्त तेज रफ्तार कार एक पुल से नीचे खाई में जा गिरी। जाइलो […]

महाराष्ट्र : सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी को ‘मराठी राबड़ी देवी’ कहने पर हंगामा, शिवसेना का भाजपा पर प्रहार

मुंबई, 7 जनवरी। मुंबई की मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे पर भाजपा नेता जितेन गजरिया के कथित ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा उस शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की बहू पर अपमानजनक टिप्पणी कर रही है, जिसने उसे राजनीति में […]

महाराष्ट्र की ‘मदर टेरेसा’ सिंधुताई सपकाल का निधन, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पुणे, 5 जनवरी। प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित की जा चुकीं सिंधुताई सपकाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 73 वर्ष सिंधुताई लंबे समय से बीमार चल रहीं थी और पिछले लगभग एक माह से यहां गैलेक्सी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हदप्सर स्थित मंजरी  में आज […]

महाराष्ट्र : ‘नो वैक्सीन, नो एंट्री’ का आदेश जारी, शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्तरां, सिनेमा में जाने पर लगी रोक

अहमदनगर, 25 दिसम्बर। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए अहमदनगर जिला प्रशासन ने निजी प्रतिष्ठानों, शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्तरां, सिनेमा, ऑडिटोरियम, मैरिज हॉल, कृषि बाजारों के साथ-साथ कार्यक्रमों सहित विभिन्न क्षेत्रों में ‘नो वैक्सीन, नो एंट्री’ आदेश जारी कर दिया है। अब केवल कोविड वैक्‍सीन लगा चुके लोगों को ही इन […]

महाराष्ट्र : एमएलसी चुनाव में महा विकास आघाड़ी को झटका, भाजपा ने 6 में से 4 सीटें जीतीं

मुंबई, 14 दिसंबर। महाराष्ट्र विधान परिषद की छह सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) को झटका देते हुए नागपुर सहित चार सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। इस क्रम में भाजपा ने अकोला-बुलढाणा-वाशिम सीट शिवसेना से छीन ली। विधान परिषद की इन छह सीटों के […]

महाराष्ट्र : अनुशासनहीनता सहित अन्य मामलों में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह निलंबित

मुंबई, 2 दिसंबर। महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर और वर्तमान डीजी होम गार्ड परमबीर सिंह को निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक परमबीर सिंह पर अनुशासनहीनता और अन्य गड़बड़ियों की वजह से यह काररवाई की गई है। गौरतलब है कि तत्कालीन गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code