1. Home
  2. Tag "MAHARASHTRA"

राज ठाकरे 6 वर्ष बाद मातोश्री पहुंचे, बड़े भाई उद्धव को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुंबई, 27 जुलाई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे साढ़े छह वर्ष बाद आज मातोश्री पहुंचे और अपने चचेरे बड़े भाई, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की शुभकामनाए दीं। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में प्रारंभिक स्कूली स्तर पर हिन्दी की अनिवार्यता को लेकर उपजे विरोध के बीच […]

महाराष्ट्र: बांद्रा में तीन मजिला चॉल ढही, 10 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

मुंबई, 18 जुलाई। महाराष्ट्र में मुंबई के पश्चिमी उपनगर बांद्रा में शुक्रवार तड़के तीन मंजिला चॉल ढह गई, जिसके मलबे में कम से कम 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक मलबे से सात लोगों को निकालकर भाभा अस्पताल में […]

महाराष्ट्र में जनसुरक्षा विधेयक बिना विरोध के पारित : कांग्रेस ने विधायक दल के नेता से मांगी सफाई

मुंबई, 17 जुलाई: महाराष्ट्र कांग्रेस ने पिछले सप्ताह राज्य विधानसभा में विशेष जन सुरक्षा विधेयक विपक्षी पार्टी के सदस्यों के विरोध के बिना पारित होने पर अपने विधायक दल के नेता से स्पष्टीकरण मांगा है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सोमवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय […]

महाराष्ट्र के हिंगोली में 14,500 से अधिक महिलाओं में कैंसर जैसे लक्षण, सरकार के खुलासे से मचा हड़कंप!

मुंबई, 12 जून। महाराष्ट्र में कुछ ऐसा हुआ जिससे अचानक स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। हिंगोली जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित ‘संजीवनी योजना’ के तहत किए गए कैंसर जांच अभियान में 14,500 से अधिक महिलाओं में कैंसर जैसे लक्षण पाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आंबितकर ने गुरुवार (10 जुलाई) […]

महाराष्ट्र: डेटिंग ऐप के जरिए संपर्क में आयी महिला ने अधेड़ से 73.72 लाख रुपये ठगे

ठाणे, 7 जुलाई। महाराष्ट्र में नवी मुंबई के 62 वर्षीय एक व्यक्ति से सोने के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर 73.72 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। महिला मार्च से मई 2024 के बीच ‘डेटिंग […]

महाराष्ट्र में तीन महीनों में 767 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार चुप : राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला

नई दिल्ली, 3 जुलाई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र एवं राज्य सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार के स्तर पर चुप्पी तथा बेरुखी देखी जा रही है। उन्होंने यह दावा भी किया कि यह “सिस्टम” किसानों को मार रहा है, […]

महाराष्ट्र में हिन्दी का विरोध – शिवसेना (UBT) ने तीन भाषाओं को अनिवार्य करने वाले सरकारी प्रस्ताव की प्रतियां जलाईं

मुंबई, 29 जून। शिवसेना (UBT) नेताओं ने रविवार को सरकारी प्रस्ताव की प्रतियां जलाकर महाराष्ट्र सरकार के कथित तौर पर सभी स्कूली कक्षाओं में हिन्दी को अनिवार्य बनाने के कदम के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना-यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें साझा करते […]

भाषा विवाद : महाराष्ट्र में चचेरे ठाकरे बंधु उद्धव और राज मिलकर करेंगे हिन्दी विरोध

मुंबई, 27 जून। महाराष्ट्र की राजनीति की अहम धुरी माने जाने वाले चचेरे ठाकरे बंधु यानी उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे भले ही राजनीतिक रूप से अलग हों, लेकिन उन्होंने मराठी भाषा के मुद्दे पर एक साथ आने का फैसला लिया है। उनकी पार्टियां हिन्दी भाषा ‘थोपे’ जाने और पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा के […]

महाराष्ट्र : पुणे में तेज रफ्तार कार 5 लोगों को रौंदते हुए पिकअप में घुसी, 9 लोगों की मौत, 2 घायल

पुणे, 18 जून। महाराष्ट्र के पुणे जिले में जेजुरी-मोरगांव रोड पर बुधवार की शाम एक तेज रफ्तार कार पांच लोगों को रौंदते हुए  पिकअप ट्रक जा घुसी। इस हादसे में सात पुरुष, एक महिला और एक मासूम सहित नौ लोगों को मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं। पुणे ग्रामीण के पुलिस उपाधीक्षक तानाजी […]

महाराष्ट्र: सांगली में शादी के 15 दिन बाद पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

सांगली, 12 जून। इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के सनसनीखेज खुलासे के बीच महाराष्ट्र के सांगली में 27 वर्षीय महिला द्वारा शादी के महज 15 दिन बाद ही कथित तौर पर अपने पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे की […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code