1. Home
  2. Tag "jharkhand"

झारखंड: पूर्व आईएएस अधिकारी समेत कई सेवानिवृत्त अधिकारियों ने ली भाजपा की सदस्यता

रांची, 17 अक्टूबर। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी विजय कुमार सिंह और झारखंड सरकार के कई अन्य सेवानिवृत्त अधिकारी यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल हो गए। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पार्टी […]

झारखंड : सोरेन सरकार ने ट्रांसजेंडरों को दिया ओबीसी आरक्षण का लाभ, एक हजार रुपये पेंशन भी मिलेगी

रांची, 7 सितम्बर। झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार ने सूबे में रहने वाले ट्रांसजेंडर समुदाय को बड़ी सौगात दी है। सीएम सोरेन ने ट्रांसजेंडर समुदाय को अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) की श्रेणी में शामिल किये जाने की मंजूरी दी ताकि उन्हें भी सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ मिल सके। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार झारखंड […]

झारखंड : गिरिडीह में यात्री बस बराकर नदी में पलटी, तीन यात्रियों की मौत, 20 घायल

गिरिडीह, 5 अगस्त। झारखंड के गिरिडीह में शनिवार की रात बड़ा हादसा हुआ, जब यात्रियों से भरी बाबा सम्राट आलीशान बस बराकर नदी में गिर गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 20 यात्री घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रांची से गिरीडीह आ रही थी बस, कुल 30-35 […]

झारखंड : 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में ईडी ने दो और आरोपितों को किया गिरफ्तार

रांची, 7 जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में शुक्रवार को पीएमएलए के तहत में दो और आरोपितों – भगवान भगत और टिंकल भगत को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सीएम हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के विधायक पंकज मिश्रा और कुछ अन्य लोगों को केंद्रीय […]

झारखंड में ट्रेनिंग के दौरान सीआरपीएफ के 2 जवानों की मौत, हार्ट अटैक की जताई जा रही आशंका

रांची, 16 जून। झारखंड में ट्रेनिंग के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवानों की मौत हो गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद दोनों जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृत जवानों में सीआरपीएफ 13 बटालियन के हवलदार प्रेम कुमार सिंह और बटालियन-7 […]

झारखंड से ले जाकर बेंगलुरु में बेच दी गई 11 आदिवासी लड़कियां, तस्करों के चंगुल से ऐसे बची

रांची, 5 मई। झारखंड से तस्करी कर कर्नाटक ले जाई गई 11 नाबालिग लड़कियों को बेंगलुरु में तस्करों के चंगुल से छुड़ाने में कामयाबी मिली है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार रात को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये लड़कियां पहड़िया समुदाय से ताल्लुक रखती हैं, जो एक विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) […]

झारखंड: हाथी ने एक ही परिवार के 3 लोगों को कुचला, पति-पत्नी और बच्ची की मौत

लातेहार, 5 मई। झारखंड के लातेहार जिले में हाथियों के झुंड ने तीन साल की बच्ची सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों को कुचल कर मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को देर रात करीब डेढ़ बजे की है, जब रांची से करीब 80 किमी […]

झारखंड : जमशेदपुर में धार्मिक झंडे के अपमान को लेकर संघर्ष के बाद लगाई गई निषेधाज्ञा

जमशेदपुर, 10 अप्रैल। झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में एक धार्मिक झंडे के कथित अपमान को लेकर दो समूहों के बीच पथराव और आगजनी की घटना के बाद दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार शाम को संघर्षरत दो […]

झारखंड के सीएम का दावा- लोकतंत्र खतरे में है, केंद्र की ‘बांटो और राज करो’ वाली नीति चिंताजनक

रांची, 4 अप्रैल। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावा किया कि देश में लोकतंत्र खतरे में है और उन्होंने केंद्र की कथित ‘‘फूट डालो और राज करो’’ नीति को लेकर उस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था दोनों ढहने के कगार पर हैं। द्रविड़ […]

झारखंड : गृह मंत्री अमित शाह ने देवघर में नैनो यूरिया संयंत्र की आधारशिला रखी, 450 करोड़ की लागत से बनेगा प्लांट

रांची, 4 फरवरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को झारखंड के देवघर में एक नैनो यूरिया संयंत्र की आधारशिला रखी। भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) की ओर से 450 करोड़ रुपये की लागत से संयंत्र की स्थापना की जाएगी। नैनो यूरिया संयंत्र के अलावा टाउनशिप का भी होगा निर्माण अमित शाह ने […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code