hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: झारखंड: पूर्व आईएएस अधिकारी समेत कई सेवानिवृत्त अधिकारियों ने ली भाजपा की सदस्यता
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > झारखंड: पूर्व आईएएस अधिकारी समेत कई सेवानिवृत्त अधिकारियों ने ली भाजपा की सदस्यता
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड: पूर्व आईएएस अधिकारी समेत कई सेवानिवृत्त अधिकारियों ने ली भाजपा की सदस्यता

Vinayak Barot
Last updated: October 17, 2023 11:24 am
Vinayak Barot
Published: October 17, 2023
Share
SHARE

रांची, 17 अक्टूबर। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी विजय कुमार सिंह और झारखंड सरकार के कई अन्य सेवानिवृत्त अधिकारी यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल हो गए। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों का सोमवार को स्वागत किया।

सिंह ने कहा, ‘‘मैं भाजपा में शामिल इसलिए हुआ क्योंकि मैं सेवानिवृत्ति के बाद देश की सेवा के लिए अपने अनुभव और क्षमता का उपयोग करना चाहता था। (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी के नेतृत्व, पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों ने मुझे इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया।’’

पार्टी ने दावा किया कि पूर्व आईएएस के अलावा, सेवानिवृत्त राज्य अग्निशमन अधिकारी सुधीर कुमार वर्मा, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक ललन ठाकुर और सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश जी के दुबे के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) एवं आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। मरांडी ने पार्टी में शामिल नए सदस्यों को बधाई देते हुए कहा, ‘‘इस प्रकार के अनुभवी लोगों की क्षमता और कार्यकुशलता से पार्टी को फायदा होगा। उनके सेवा क्षेत्र बदल गए हैं, लेकिन उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ लोगों का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा, आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों का बिना भेदभाव के विकास हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘गांव के गरीब विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। डिजिटल क्रांति से देश में व्यापक बदलाव आया है।’’

You Might Also Like

मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालेंगे, सोनिया गांधी और प्रियंका ने दी बधाई
बिहार : नीतीश सरकार ने पंचायत चुनाव टालने का किया फैसला, परामर्श समिति देखेगी कामकाज
SBI ने इलेक्टोरल बॉण्ड का विस्तृत डेटा निर्वाचन आयोग को सौंपा, आयोग की वेबसाइट पर पूरा डेटा अपलोड
उत्तर प्रदेश : कोरोना संक्रमण व ठंड के चलते स्कूल-कॉलेज अब 23 जनवरी तक बंद रहेंगे
आदिवासियों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं का विकास करना केंद्र की प्राथमिकता : पीएम मोदी
TAGGED:BJPFormer IAS OfficerjharkhandmembershipRetired officers
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?