1. Home
  2. Tag "jammu and kashmir"

बाबा बर्फानी के भक्तों को सौगात : 2 वर्षों बाद 30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

जम्मू, 27 मार्च। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर सरकार ने बाबा बर्फानी के भक्तों को दो वर्षों बाद तोहफा दिया है और इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होने जा रही है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में रविवार को हुई श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में इस आशय का फैसला किया गया। […]

जम्मू-कश्मीर पर भारत के सख्त रुख के बीच चीनी विदेश मंत्री वांग यी दिल्ली पहुंचे, जयशंकर और डोभाल से मिलेंगे

नई दिल्ली, 24 मार्च। जम्मू-कश्मीर पर बयान देने के बाद चीन के विदेश मंत्री वांग यी बिना किसी पूर्व सूचना के गुरुवार देर शाम दिल्ली पहुंच गए। वह शुक्रवार को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल सहित अन्य कुछ मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। वांग यी ने ओआईसी की बैठक […]

इस्लामिक सहयोग संगठन ने कहा – कश्मीर मुद्दे के हल के बिना दक्षिण एशिया में स्थायी शांति संभव नहीं

इस्लामाबाद, 24 मार्च। इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) संपर्क समूह ने कहा है कि कश्मीर मुद्दे के हल के बिना दक्षिण एशिया में स्थायी शांति संभव नहीं है। समूह ने  यहां ओआईसी के विदेश मंत्रियों की परिषद के 48वें सत्र से इतर ओआईसी महासचिव एच. ब्राहिम ताहा की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद एक संयुक्त […]

पटियाला हाउस कोर्ट का आदेश : हाफिज सईद, सलाहुद्दीन व यासीन मलिक सहित अन्य पर यूएपीए के तहत चलेगा केस

नई दिल्ली, 19 मार्च। पटियाला हाउस कोर्ट ने टेरर फंडिंग के मामले में लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद, हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के साथ जेकेएलएफ के यासीन मलिक, शब्बीर शाह और बिट्टा कराटे समेत कई अन्य के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करने का राष्ट्रीय जांच […]

गृह मंत्री अमित शाह बोले – अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद आतंकवाद पर निर्णायक नियंत्रण, केंद्र की सबसे बड़ी उपलब्धि

जम्मू, 19 मार्च। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद राज्य में आतंकवाद पर निर्णायक नियंत्रण केंद्र सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। उन्होंने शनिवार को यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 83वें स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए यह बात कही। Live […]

‘द कश्मीर फाइल्स’ पर भड़के उमर अब्दुल्ला – सच्चाई से बहुत दूर इस फिल्म में गलत तथ्य दिखाए गए

श्रीनगर, 18 मार्च। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और  नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्बुल्ला ने शुक्रवार को ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह फिल्म सच्चाई से बहुत दूर है। फिल्म निर्माताओं ने मुस्लिमों और सिखों के बलिदान को नजरअंदाज किया है, जो आतंकवाद से पीड़ित थे। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम […]

जम्मू-कश्मीर : नौगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

श्रीनगर, 16 मार्च। मध्य कश्मीर में श्रीनगर जिले के नौगाम इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर कर दिए गए और उनके पास से बड़ी मात्रा में गोला-बारूद व हथियार पाए गए। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा टीआरएफ से […]

जम्मू-कश्मीर : गुरेज सेक्टर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट की मौत

श्रीनगर, 11 मार्च। उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा में एलओसी के साथ सटे गुरेज सेक्टर के तुलैल इलाके में शुक्रवार की दोपहर राहत अभियान पर निकला सेना का एक हेलीकॉप्टर ‘चीता’ गुजरां गली नाले के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में एक पायलट की मौत की पुष्टि हुई है जबकि सह पायलट की हालत गंभीर […]

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर के व्यस्ततम बाजार में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला, एक की मौत, 24 घायल

श्रीनगर, 6 मार्च। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के व्यस्ततम हरि सिंह हाई स्ट्रीट बाजार में रविवार को ग्रेनेड विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हरि सिंह हाई स्ट्रीट बाजार में सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका गया, जिससे एक […]

जम्मू-कश्मीर : शोपियां में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, एक नागरिक की भी मौत

श्रीनगर, 25 फरवरी। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। ढेर हुए आतंकवादियों के पास हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुईं। मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों की ओर से की गई अंधाधुंध फायरिंग में एक भारतीय नागरिक की भी मौत हुई। आईजीपी कश्मीर […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code