hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कश्मीर घाटी में बर्फबारी ने मचाई तबाई, पूरे कश्मीर की बिजली गुल, 35 उड़ानें रद, ट्रेनों का बुरा हाल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कश्मीर घाटी में बर्फबारी ने मचाई तबाई, पूरे कश्मीर की बिजली गुल, 35 उड़ानें रद, ट्रेनों का बुरा हाल
राष्ट्रीयहिन्दी

कश्मीर घाटी में बर्फबारी ने मचाई तबाई, पूरे कश्मीर की बिजली गुल, 35 उड़ानें रद, ट्रेनों का बुरा हाल

Vinayak Barot
Last updated: February 23, 2022 5:52 pm
Vinayak Barot
Published: February 23, 2022
Share
SHARE

श्रीनगर, 23 फरवरी। कश्मीर घाटी में हुई जबर्दस्त बर्फबारी से केंद्रशासित प्रदेश में बड़ी तबाही की खबर है। श्रीनगर समेत कई इलाकों में बिजली के टावर गिरने से पूरे कश्मीर की बत्ती फिलहाल गुल है। कश्मीर से 35 उड़ानें रद की जा चुकी हैं और जबकि ट्रेनों का बुरा हाल है। बिजली के टावर गिरने से लगभग आधा दर्जन वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

श्रीनगर में 8 इंच से ज्यादा हिमपात, बर्फ के बोझ से डल झील में डूबे कई शिकारे

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पूर्वाह्न तक करीब आठ इंच हिमपात दर्ज किया गया, जिससे उड़ान और रेलवे परिचालन बाधित हुआ। अंतिम समाचार मिलने तक श्रीनगर शहर में पांच इंच तक बर्फबारी हो चुकी थी जबकि शोपियां और टंगमार्ग में एक-एक फुट से अधिक बर्फबारी हो चुकी है। डल झील में भी दर्जनभर शिकारे बर्फ का भार सहन न करते हुए डूब गए।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

बीती रात से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में जबर्दस्त बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के चलते जगह-जगह भू-स्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। कश्मीर संभाग में भारी बर्फबारी के कारण बनिहाल से काजीकुंड ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई है। इसके अलावा श्रीनगर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 35 उड़ानों को रद कर दिया गया है। कश्मीर यूनिवर्सिटी ने आज होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दीं।

मौसम विभाग ने कहा – रात से साफ होने लगेगा मौसम

प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सैंकड़ों वाहन भूस्खलन के कारण फंस गए हैं जबकि श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य रोक दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज रात से मौसम साफ होने लगेगा और अंत तक अब कोई बर्फबारी का अनुमान नहीं है।

You Might Also Like

महाराष्ट्र : रायगढ़ में निजी बस पलटने से 5 लोगों की मौत, 27 अन्य घायल
बॉलीवुड : अक्षय कुमार और टीम ‘सम्राट पृथ्वीराज’ ने वाराणसी में सम्राट पृथ्वीराज के ध्वज के साथ की गंगा पूजा
नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी, प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे की मांग, कई नेताओं के आवास में तोड़फोड़
टाटा डब्ल्यूपीएल 2023 : गुजरात जाएंट्स का खाता खुला, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की लगातार तीसरी हार
राजस्थान के हनुमानगढ़ में भारी हंगामा : इथेनॉल फैक्ट्री को लेकर किसानों का विरोध उग्र, इंटरनेट बंद, सुबह से ही किसानों का जुटना शुरू
TAGGED:35 flights canceledjammu and kashmirKashmir Valleypower failureSnowfall in Kashmirsrinagar
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
कारोबारराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्विटर पर दी जानकारी – इन खाद्य वस्तुओं पर नहीं लगेगा जीएसटी

Vinayak Barot
Vinayak Barot
July 19, 2022
तेलंगाना चुनाव : शाम 5 बजे तक 63.94 फीसदी मतदान, कुछ बूथों पर झड़प
‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड नहीं सुनने पर नर्सिंग की 36 छात्राओं पर काररवाई, महुआ मोइत्रा ने कसा तीखा तंज
સમાજવાદી પાર્ટીના સાંસદ નીરજ શેખરે આપ્યું રાજીનામુંઃ બીજેપીમાં જવાની શક્યતા
PMO के बाहर राहुल गांधी की अगुआई में प्रदर्शन कर रहे नेता हिरासत में, प्रियंका गांधी व अखिलेश यादव भी शामिल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?