1. Home
  2. Tag "jammu and kashmir"

जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में सेना के साथ मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर

श्रीनगर, 26 मई। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के निकट सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया। कुपवाड़ा के जुमागुंड में सेना और पुलिस द्वारा घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों को रोकने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक ने ट्वीट किया,’मारे गए तीनों आतंकवादी प्रतिबंधित […]

टेरर फंडिंग केस : अलगाववादी नेता यासीन मलिक दोषी करार, 25 मई को होगा सजा का एलान

नई दिल्ली, 19 मई। दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को टेरर फंडिंग मामले में दोषी ठहराया है। अदालत ने कहा कि वह यासीन मलिक को सजा की अवधि तय करने के लिए 25 मई से दलीलों पर सुनवाई शुरू करेगी। यासीन के खिलाफ लगाए गए अपराधों के लिए […]

जम्मू-कश्मीर : त्रिकूट पहाड़ियों के जंगल में आग के चलते माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा का नया रूट बंद

जम्मू, 18 मई। माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के लिए नया रूट बंद कर दिया गया है। त्रिकूट की पहाड़ियों के जंगल में लगी आग इसकी वजह बताई जा रही है। यात्रा के पुराने रूट पर कोई असर नहीं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से बताया गया […]

अमरनाथ यात्रा : गृह मंत्री अमित शाह ने 2 बैठकों में की तैयारियों की समीक्षा

नई दिल्ली, 17 मई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात के बीच मंगलवार को यहां दो बैठकों में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। यह वार्षिक तीर्थयात्रा दो वर्षो के अंतराल बाद आगामी 30 जून से शुरू होने वाली है। दो वर्षों बाद 30 जून से प्रस्तावित है बाबा बर्फानी […]

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-इस्लाम की कश्मीरी पंडितों को धमकी – ‘कश्मीर छोड़ दो या मरने के लिए तैयार रहो’

जम्मू, 17 मई। जम्मू-कश्मीर में रह रहे कश्मीरी पंडितों में एक बार फिर भय का माहौल उत्पन्न हो रहा है। इस क्रम में पुलवामा के हवल ट्रांजिट आवास में रह रहे कश्मीरी पंडितों को ‘लश्कर-ए-इस्लाम’ नाम के आतंकी संगठन ने घाटी छोड़ने की धमकी दी है। ‘लश्कर-ए-इस्लाम’ की ओर से जारी किए गए एक पोस्टर […]

जम्मू-कश्मीर : पुलवामा आतंकी हमले में घायल स्पेशल पुलिस ऑफिसर की मौत

श्रीनगर, 13 मई। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले में घायल स्पेशल पुलिस ऑफिसर की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी को शुक्रवार की सुबह गोली मारकर घायल कर दिया था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन उनकी मौत हो गई। पुलिस […]

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल के दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 6 मई। जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के ऊपरी इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के दो सदस्यों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि पहलगाम के श्रीचंद टॉप पर आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने आतंकवाद विरोधी अभियान […]

जम्मू-कश्मीर : सांबा जिले में सीमा पर पाई गई सुरंग, अमरनाथ यात्रा बाधित करने की आतंकियों की कोशिश नाकाम

जम्मू, 5 मई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को बताया कि उसने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चक फकीरा सीमा चौकी क्षेत्र में 150 मीटर लंबी सुरंग का पता लगाया है। बीएसएफ ने साथ ही यह भी दावा किया कि आगामी अमरनाथ यात्रा में बाधा पहुंचाने की पाकिस्तानी आतंकवादियों की साजिश […]

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जताई उम्मीद – जम्मू एवं कश्मीर में लागू सभी कानूनों को पलट देगा सर्वोच्च न्यायालय

श्रीनगर, 26 अप्रैल। जम्मू एवं कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने उम्मीद जताई है कि उच्चतम न्यायालय न केवल संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के केंद्र के फैसले पर रोक लगाएगा बल्कि पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य के विशेष दर्जे को समाप्त किए जाने के बाद वहां […]

पीएम मोदी ने कहा ­- इस बार का पंचायती राज दिवस जम्मू-कश्मीर में मनाया जाना एक बड़े बदलाव का प्रतीक

जम्मू, 24 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायती राज की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि केंद्र सरकार गांवों के विकास से जुड़े हर प्रोजेक्ट को प्लान करने और उसके अमल में पंचायत की भूमिका की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। इससे राष्ट्रीय संकल्पों की सिद्धि में पंचायत अहम कड़ी बनकर उभरेगी। […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code