1. Home
  2. Tag "india"

रोहित की कप्तानी पारी से टीम इंडिया ने बराबरी हासिल की, बारिश से बाधित दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट से परास्त

नागपुर, 23 सितम्बर। रोहित शर्मा की विस्फोटक कप्तानी पारी (नाबाद 46 रन, 20 गेंद, चार छक्के, चार चौके) से भारत ने शुक्रवार को यहां बारिश से बुरी तरह प्रभावित दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से शिकस्त दे दी। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर जा पहुंची है। […]

हिजाब विवाद : ईरान ने जिस महिला को उतारा मौत के घाट, उसके समर्थन में भारत में उठी आवाज

नई दिल्ली, 21 सितंबर। महसा अमीनी की मौत को लेकर ईरान (Iran) में हिजाब का विवाद काफी गहरा गया है। इस बीच ईरान में जो एंटी हिजाब क्रांति शुरू हुई है, उसकी गूंज भारत में भी सुनाई देने लगी है। ईरानी महिलाओं के समर्थन में वाराणसी से आवाज उठी है। महिलाओं ने हिजाब (Hijab) पहनने […]

रूस से तेल खरीद कर भारत ने बचा लिए 35 हजार करोड़, US-यूरोप को था ऐतराज

नई दिल्ली,19 सितंबर। हाल ही में उज्बेकिस्तान के समरकंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की मुलाकात चर्चा में रही। इस दौरान यूक्रेन युद्ध को लेकर मोदी ने पुतिन को नसीहत भी दी। दुनिया भर से इस नसीहत को सराहना मिल रही है। दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय हुई […]

डेविस कप : भारत पहले दिन नॉर्वे के खिलाफ 0-2 से पिछड़ा, दूसरे एकल में रामकुमार परास्त

लिलेहैमर (नॉर्वे), 17 सितम्बर। देश के शीर्षस्थ एकल खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन की दूसरे एकल मैच में विक्टर डुरासोविच के हाथों पराजय के साथ ही भारत यहां डेविस कप टेनिस प्रतियोगिता के विश्व ग्रुप एक के पहले दौर के मुकाबले में नॉर्वे के खिलाफ 0-2 से पिछड़ गया है। मुख्य दौर में प्रवेश के लिए भारत […]

‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ मनाने पर भड़के ओवैसी, कहा- यह भारत का अभिन्न हिस्सा था और रहेगा

हैदराबाद, एजेंसी। भाजपा द्वारा ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ मनाए जाने को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी का बड़ा बयान सामने आया है। असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को कहा कि ‘मुक्ति’ शब्द गलत है। हैदराबाद हमेशा भारत का एक ‘अभिन्न’ हिस्सा था और रहेगा। इसे एकता दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। इससे पहले भी एआईएमआईएम प्रमुख […]

Happy Birthday PM Modi : प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने शुरू की ये 10 योजनाएं, भारत की अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार

नई दिल्ली, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन है। उनके बारे में सियासी पंडितों का कहना है कि आप नरेंद्र मोदी से प्यार कर सकते हैं, नफरत भी कर सकते हैं, लेकिन नजरअंदाज बिल्कुल नहीं कर सकते हैं। 17 सितंबर 1950 को जन्मे नरेंद्र मोदी 2014 से भारत के प्रधानमंत्री पद पर कायम […]

फिच ने घटाया भारत की GDP का अनुमान, कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- लक्षण ठीक नहीं लग रहे

नई दिल्ली, 16 सितंबर। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी (फिच) ने भारत की जीडीपी ग्रोथ पर लगाए अनुमान को घटा दिया है। एजेंसी ने वित्त वर्ष 2023 के लिए ग्रोथ रेट घटाकर 7 प्रतिशत कर दी है। इससे पहले जून के महीने में फिच ने 7.8 प्रतिशत का अनुमान लगाया था। अब इस मामले पर कांग्रेस ने […]

रूस को पीछे छोड़ सऊदी अरब बना भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रूड ऑयल आपूर्तिकर्ता देश

नई दिल्ली, 15 सितम्बर। भारत को कच्चे तेल (क्रड ऑयल) की आपूर्ति की रेस में सऊदी अरब ने एकबार फिर रूस को पछाड़ दिया है और दूसरा सबसे बड़ा क्रूड ऑयल सप्लायर देश बन गया है। हालांकि इस मामले में ईराक की बादशाहत अब तक कायम है। अगस्त में जारी डेटा के अनुसार सऊदी अरब […]

गुरु ग्रंथ साहिब लेकर भारत आ रहे सिखों को तालिबान ने रोका, पीएम मोदी से मदद की अपील

नई दिल्ली, 15 सितंबर। तालिबान ने 11 सितंबर को भारत के लिए रवाना होने वाले अफगान सिखों के एक समूह को गुरु ग्रंथ साहिब को अपने साथ ले जाने से रोक दिया है। इन धार्मिक ग्रंथों को अफगानिस्तान की विरासत का हिस्सा माना गया है। 1990 के दशक में अफगान सिखों ने अपने देश से […]

भारत करेगा जी 20 की अध्यक्षता, पूरे देश में आयोजित होंगी 200 से अधिक बैठकें

नई दिल्ली, 13 सितम्बर। भारत 2022 के अंत में शुरू होने वाली जी 20 बैठक की अध्यक्षता करने वाला है। 1 दिसम्बर से 30 नवम्बर 2023 तक देशभर में भारत की मेजबानी में 200 से अधिक जी 20 बैठकों की मेजबानी होने की उम्मीद है। यह जानकारी आज विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code