hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत को फीफा विश्व कप का बहिष्कार करना चाहिए : सैवियो रॉड्रिग्स
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > भारत को फीफा विश्व कप का बहिष्कार करना चाहिए : सैवियो रॉड्रिग्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

भारत को फीफा विश्व कप का बहिष्कार करना चाहिए : सैवियो रॉड्रिग्स

Vinayak Barot
Last updated: November 22, 2022 11:30 am
Vinayak Barot
Published: November 22, 2022
Share
SHARE

पणजी, 22 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता सैवियो रॉड्रिग्स ने केन्द्र सरकार, भारतीय फुटबॉल संघों, कतर के अप्रवासी भारतीयों और मध्य एशिया की यात्रा करने वाले लोगों से अरब देश द्वारा विवादास्पद इस्लामी उपदेशक डॉ जाकिर नाइक को आमंत्रित करने के बाद चल रहे फीफा विश्व कप का बहिष्कार करने की अपील की है।

गौरतलब है कि भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को कतर ने कथित रूप से चल रहे कार्यक्रम में इस्लाम पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया है। एक वक्तव्य में रॉड्रिग्स ने मंगलवार को कहा, “डॉ. जाकिर नाइक भारतीय कानून के तहत एक एक वांछित है। उस पर धन शोधन अपराधों में लिप्त रहने और भडकाऊ भाषण देकर नफरत फैलाने का आरोप है। असल में वह आतंकवादी से कमतर नहीं है। उसने खुले तौर पर आतंकवादी ओसामा बिन लादेन का समर्थन किया है और भारत में इस्लामी कट्टरपंथ और नफरत फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

उन्होंने कहा कि फीफा विश्व कप एक वैश्विक आयोजन है। पूरी दुनिया के लोग इस शानदार खेल को देखने आते हैं और करोड़ों लोग इसे टीवी और इंटरनेट पर भी देखते हैं। उन्होंने कहा कि “जब पूरी दुनिया वैश्विक आतंकवाद से जूझ रही है, वैसे में इस समय डॉ. जाकिर नाइक को आमंत्रित करने का मतलब एक आतंकवादी को कट्टरता और नफरत फैलाने के लिए एक मंच देना है। न केवल भारतीय लोगों को बल्कि आतंकवाद से पीड़ित अन्य देशों के लोगों को भी आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में एकजुटता दिखाते हुए फीफा विश्व कप का बहिष्कार करना चाहिए।”

भारत ने 2016 में नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) को गैरकानूनी घोषित कर दिया था, क्योंकि उसने विभिन्न धार्मिक समुदायों और समूहों के बीच दुश्मनी, घृणा और नफरत फैलाने के लिए अपने समूह के लोगों को प्रोत्साहित और समर्थन किया था। भारत से भागने के बाद वह कथित रूप से मलेशिया में रह रहा है।

You Might Also Like

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के लिए हथकड़ी चुनाव चिह्न के अनुरोध संबंधी याचिका खारिज
भाजपा ने प्रियंका गांधी पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, कांग्रेस नेता पर काररवाई की चुनाव आयोग से मांग
पेट्रोल-डीजल कीमतों पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार नई योजना पर कर रही विचार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी : मीडिया ट्रायल कानून के शासन को पूरी तरह से कमजोर करता है
भारत की अध्यक्षता में हम BRICS को नए स्वरूप में करेंगे परिभाषित : पीएम मोदी
TAGGED:boycottfifa world cupindiaSavio Rodrigues
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?