1. Home
  2. Tag "gujarat"

अरविंद केजरीवाल ने दी गारंटी : गुजरात में ‘आप’ की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी

बडोदरा, 20 सितम्बर। गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) का जनाधार मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से जुटे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकारी कर्मचारियों को गारंटी दी है कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो यहां भी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) […]

‘राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन’ में बोले पीएम मोदी- शहरों के विकास को लेकर लोगों को भाजपा पर है भरोसा

नई दिल्ली, 20 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में हो रहे दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन’ में हिस्सा लिया। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े। इस सम्मेलन में देशभर से भाजपा शासित शहरी स्थानीय निकायों के महापौर और उपमहापौर शामिल हुए हैं। पीएम मोदी ने भाजपा […]

राहुल गांधी बनें कांग्रेस के अध्यक्ष, गुजरात से राजस्थान तक उठी मांग, प्रस्ताव हुए पास

नई दिल्ली, 19 सितंबर। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में राहुल गांधी को ही एक बार फिर से कमान देने की मांग जोर पकड़ रही है। अब तक राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राहुल को ही दोबारा अध्यक्ष बनाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि […]

गुजरात : वेदांता-फॉक्सकॉन ग्रुप के सेमीकंडक्टर संयंत्र की जगह दो सप्ताह में तय होने की उम्मीद

अहमदाबाद, 18 सितम्बर। भारत के वेदांता समूह और ताइवानी कम्पनी फॉक्सकॉन के गठजोड़ ने गुजरात में प्रस्तावित देश के पहले सेमीकंडक्टर संयंत्र की संभावित जगहों के मूल्यांकन के लिए विशेषज्ञों को नियुक्त किया है। गुजरात के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव विजय नेहरा ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि अगले दो […]

वेदांता और ताइवानी कम्पनी फॉक्सकॉन गुजरात में देश का पहला सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित करेंगी

अहमदाबाद/नई दिल्ली, 13 सितम्बर। भारतीय समूह वेदांता और ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पनी फॉक्सकॉन 1.54 लाख करोड़ रुपये के निवेश के साथ गुजरात में देश का पहला सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित करेगी। वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने मंगलवार को गुजरात सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा कि संयंत्र दो वर्षों […]

गुजरात चुनाव : AAP उम्मीदवार की शराब पीते हुए फोटो हुई वायरल, बीजेपी ने साधा निशाना

नई दिल्ली, 9 सिंतबर। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा कल्पेश पटेल को पार्टी के वेजलपुर (अहमदाबाद शहर) निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार के रूप में घोषित करने के बाद गुरुवार को उनकी पुरानी तस्वीरें कथित रूप से शराब पीते और दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए दिखाई दीं। उनके राजनीतिक विरोधियों ने आप और उसके उम्मीदवार […]

गुजरात में राहुल गांधी ने लगाई चुनावी वादों की झड़ी – 3 लाख रुपये तक के कृषि लोन माफ, किसानों को मुफ्त बिजली

अहमदाबाद, 5 सितम्बर। महंगाई और बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस की ‘हल्ला बोल’ रैली के एक दिन बाद ही पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को गुजरात के दौरे पर पहुंचे और यहां भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। इस बार उनके निशाने पर गुजरात सरकार भी […]

पीएम मोदी बोले – देश और दुनिया में गुजरात को बदनाम करने के लिए साजिशें रची गईं, फिर भी विकास हुआ

भुज (गुजरात), 28 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि गुजरात को देश-दुनिया में बदनाम करने और निवेश रोकने के लिए काफी साजिशें रची गई। राज्य में आने वाले निवेश को रोकने के बार-बार प्रयास किए गए। इसके बावजूद गुजरात का उत्तरोत्तर विकास हुआ और राज्य ने प्रगति के नए मार्ग चुने। भुज में […]

गुजरात : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में बढ़ा तनाव, सीएम भूपेंद्र पटेल ने वापस लिए दो मंत्रियों के प्रभार

गांधीनगर, 21 अगस्त। गुजरात में इसी वर्षांत प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अंदरखाने तनाव बढ़ता जा रहा है। इसकी बानगी शनिवार की रात देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने कैबिनेट में बड़े बदलाव करते हुए राजस्व मंत्री और सड़क एवं भवन मंत्री से उनका प्रभार वापस […]

जामनगर में प्रस्तावित चिड़ियाघर के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज

नई दिल्ली, 19 अगस्त। सर्वोच्च न्यायालय ने गुजरात के जामनगर स्थित ‘ग्रीन जूलोजिकल रेस्क्यू एंड रिहेबिलेशन सेंटर’ के खिलाफ दर्ज जनहित याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। अधिवक्ता कन्हैया कुमार ने यह याचिका दायर की थी। शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि ग्रीन जूलोजिकल रेस्क्यू […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code