गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संबोधन -‘संविधान हमारी सामूहिक अस्मिता का आधार’
नई दिल्ली, 25 जनवरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संविधान को जहां देशवासियों की सामूहिक अस्मिता का आधार करार दिया वहीं महाकुम्भ को विरासत की समृद्धि की अभिव्यक्ति बताया। राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संबोधन में कहा, ‘मेरे प्यारे देशवासियों, नमस्कार! […]
