1. Home
  2. Tag "donald trump"

डोनाल्ड ट्रंप जीत के बाद पीएम मोदी से बोले – ‘पूरी दुनिया मोदी को प्यार करती है, भारत एक अद्भुत देश’

नई दिल्ली, 6 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दूसरी बार निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप से बुधवार की रात बातचीत की और उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर फिर से बधाई दी। सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति के लिए साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत […]

PM मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी जीत की बधाई, कहा- मेरे मित्र आपकी ऐतिहासिक जीत पर….

नई दिल्ली, 6 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने पर डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है और उनसे भारत अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझीदारी को मज़बूत करके वैश्विक शांति के लिए काम करने की इच्छा व्यक्त की है। पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में […]

रूस का ट्रंप को जीत की बधाई देने से इनकार, पुतिन बोले – ‘पहले उनके कार्यों का मूल्यांकन करेंगे’

मॉस्को, 6 नवम्बर। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ होते ही दुनियाभर के नेता रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दे रहे हैं। लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा है कि वह अभी ट्रंप को जीत की बधाई नहीं देंगे। क्रेमलिन की ओर से कहा […]

अमेरिका ने 132 वर्षों बाद इतिहास दोहराया, डोनाल्‍ड ट्रंप दूसरी बार चुने गए राष्‍ट्रपति

वॉशिंगटन, 6 नवम्बर। दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र यानी अमेरिका में 132 वर्षों बाद इतिहास ने खुद को दोहराया, जब राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार 78 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप ने जीत दर्ज कर ली। ट्रंप ने अपनी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी व निर्वतमान उप राष्ट्रपति 60 वर्षीया कमला हैरिस को पछाड़ते हुए जीत के लिए […]

US Election Results: डोनाल्ड ट्रंप ने मिसौरी से चुनाव जीता, कमला हैरिस को दी शिकस्त

मिसौरी, 6 नवम्बर। रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को मिसौरी से शिकस्त दी है। मिसौरी के मतदाताओं ने 2016 और 2020 के चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के मुकाबले ट्रंप को भारी समर्थन दिया था और इस साल भी यहां की जनता ने उन्हें चुना है। पिछले दशक […]

अमेरिकी चुनाव से पहले रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प बोले – ‘कमला हैरिस ने हिन्दुओं की अनदेखी की, मैं दूंगा सुरक्षा’

वॉशिंगटन, 1 अक्टूबर। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने हिन्दू मतदाताओं को रिझाने के लिए अहम टिप्पणी करते हुए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस व मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन पर अमेरिका समेत पूरी दुनिया में हिन्दुओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा, ‘हम […]

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: सर्वेक्षण में डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस से मामूली बढ़त पर आगे

वाशिंगटन, 25 अक्टूबर। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर जारी एक सर्वेक्षण में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस से मामूली बढ़त बनाए हुए हैं। अमेरिकी अखबार ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ द्वारा किये गए एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण में बताया गया है कि देश के […]

डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया सबसे अच्छा इंसान, बोले मेरे दोस्त हैं

न्यूयार्क, 11 अक्टूबर। अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। एक हालिया पॉडकास्ट में, ट्रंप ने मोदी को “सबसे अच्छा इंसान” बताया और कहा कि वह उनके दोस्त हैं। ट्रंप ने फ्लैग्रेंट पॉडकास्ट के दौरान सितंबर 2019 […]

डॉनल्ड ट्रम्प को फ्लोरिडा में हत्या के प्रयास के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया

फ्लोरिडा,16सितंबर,अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प को कल फ्लोरिडा में हत्या के प्रयास के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि फ्लोरिडा में पूर्व राष्ट्रपति के गॉल्फ रिसॉर्ट में एक बंदूकधारी पर गोलीबारी की गयी। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। दो महीने पहले भी एक […]

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव : हैरिस और ट्रंप पहली बार आमने-सामने, खुली बहस में दोनों ने रखे अपने पक्ष

वॉशिंगटन, 11 सितम्बर। अमेरिका में आगामी नवम्बर में प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी व मौजूदा उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार व पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मंगलवार की रात पहली बार आमना-सामना हुआ। पेन्सिलवेनिया में 90 मिनट चली जोरदार बहस में दोनों नेताओं ने अमेरिकी विदेश नीति, […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code