1. Home
  2. Tag "Cricket"

ICC टी20 विश्व कप में खिताबी जीत से आह्लादित कप्तान सूर्यकुमार बोले- ‘बुमराह एक राष्ट्रीय धरोहर हैं’

अहमदाबाद, 8 मार्च। ICC टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक तीसरी खिताबी जीत से आह्लादित मेजबान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सुपर फास्ट फेसर जसप्रीत बुमराह की खुलकर तारीफ की और उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें ‘राष्ट्रीय धरोहर’ करार दिया, जो इस करिश्माई तेज गेंदबाज के लिए सबसे उपयुक्त उपमा मानी जा सकती है। […]

राष्ट्रपति मुर्मु व पीएम मोदी ने टीम इंडिया को टी20 विश्व कप जीतने पर दी बधाई

नई दिल्ली, 8 मार्च। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम को ICC पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी और कहा कि इस सामूहिक जीत के लिए टीम का हर खिलाड़ी, पूरा प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ तारीफ का हकदार है। pic.twitter.com/qYQE2bugCj — BCCI (@BCCI) March 8, 2026 […]

ICC टी20 विश्व कप : टीम इंडिया ने तीसरी खिताबी सफलता से रचे कई इतिहास, फाइनल में न्यूजीलैंड 96 रनों से पिटा

अहमदाबाद, 8 मार्च। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में उतरी टीम इंडिया रविवार की रात यहां सवा लाख दर्शकों से खचाखच भरे भव्य नरेंद्र मोदी स्टेडियम सहित 140 करोड़ भारतीय प्रशंसकों की आकांक्षाओं पर खरी उतरी और बल्लेबाजों व गेंदबाजों के समग्र प्रदर्शन के सहारे गत चैम्पियनों ने ICC टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल […]

पर्थ टेस्ट : भारतीय महिलाओं की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से रौंदा

पर्थ, 8 मार्च। भारतीय महिलाओं को एकमात्र दिवा-रात्रि क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 105 रन से आगे खेलते हुए 48.2 ओवरों में सिर्फ 149 रनों पर सिमट गई, जिसमें प्रतिका रावल […]

ICC टी20 विश्व कप फाइनल आज : सूर्यकुमार ने सैंटनर के कमेंट का दिया करारा जवाब, कहा- ‘सब वही लाइन….’

अहमदाबाद, 7 मार्च। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को खेले जाने वाले ICC टी20 विश्व कप फाइनल की पूर्व संध्या पर घरेलू दर्शकों को चुप कराने के बारे में कीवी समकक्ष मिचेल सैंटनर की बातों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी और कहा कि बड़े मैचों से पहले ऐसे बयानों का अंदाजा लगाया […]

पर्थ टेस्ट : सदरलैंड के हरफनमौला खेल से भारतीय महिलाएं बड़ी पराजय की कगार पर, दूसरी पारी में गिरे छह विकेट

पर्थ, 7 मार्च। साथी पेसर लूसी हैमिल्टन संग मिलकर पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजी पंक्ति ध्वस्त करने वालीं अनुभवी हरफनमौला एनाबेल सदरलैंड ने वाका ग्राउंड पर दूसरे दिन भी जलवा बिखेरा। इस क्रम में उन्होंने शानदार शतकीय पारी (129 रन, 171 गेंद, 211 मिनट, 17 चौके) से पहले ऑस्ट्रेलिया को मजबूत बढ़त दिलाई। उसके बाद […]

पर्थ टेस्ट : रॉड्रिग्स का अर्धशतक, सदरलैंड व हैमिल्टन ने भारत को सस्ते में समेटा

पर्थ, 6 मार्च। जेमिमा रॉड्रिग्स ने वाका ग्राउंड पर जुझारू अर्धशतक (52 रन, 84 गेंद, 133 मिनट, सात चौके) जमाया,  लेकिन अन्य बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई पेसरों – अनाबेल सदरलैंड (4-46) व लूसी हैमिल्टन (3-31) की स्विंग का दृढ़ता से सामना नहीं कर सकीं और दिवा-रात्रि इकलौते टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम 62.4 ओवरों में 198 […]

ICC टी20 विश्व कप : भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले होगा रंगारंग समापन समारोह, रिकी मार्टिन करेंगे परफॉर्म

अहमदाबाद, 6 मार्च। ICC टी20 विश्व कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर जा पहुंचा है, जहां रविवार (8 मार्च) को भव्य नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सह मेजबान भारत व न्यूजीलैंड के बीच खिताबी टक्कर होगी। गुरुवार की रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रनों की बरसात के बीच इंग्लैंड पर रोमांचक जीत से चौथी […]

ICC टी20 विश्व कप : बेथेल का शतकीय संघर्ष निरर्थक, इंग्लैंड पर रोमांचक जीत से भारत लगातार दूसरी बार फाइनल में  

मुंबई, 5 मार्च। वानखेड़े स्टेडियम की दूधिया रोशनी में गुरुवार को रनों की जमकर बरसात हुई और दर्शकों ने पूरा पैसा भी वसूल किया। इस क्रम में गत चैम्पियन भारत की ओर से रखे गए विशालकाय लक्ष्य के बावजूद जैकब बेथेल ने तूफानी शतकीय प्रहार (105 रन, 48 गेंद, सात छक्के, आठ चौके) से भारतीय […]

ICC टी20 विश्व कप : फिन के तीव्रतम शतक से न्यूजीलैंड फाइनल में, अजेय क्रम टूटने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका बाहर

कोलकाता, 4 मार्च। ओपनर फिन एलेन ने ICC टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के इतिहास में तीव्रतम शतकीय प्रहार (नाबाद 100 रन, 33 गेंद, आठ छक्के, 10 चौके) से न सिर्फ न्यूजीलैंड की एकतरफा जीत का रास्ता खोला वरन मौजूदा संस्करण में दक्षिण अफ्रीका का अजेय क्रम भी तोड़ दिया। इस क्रम में कीवियों ने […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code