1. Home
  2. Tag "cm yogi"

अयोध्या में बनेगा मंदिर संग्रहालय, पीएम मोदी व सीएम योगी की मौजूदगी में PMO की बैठक में हुआ फैसला

नई दिल्ली, 5 सितम्बर। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में मंगलवार शाम को अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर को लेकर बैठक हुई। बैठक में मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अयोध्या में मंदिर वास्तुकला का एक संग्रहालय बनाने का फैसला लिया गया। इस संग्रहालय में देशभर के प्रसिद्ध हिन्दू मंदिरों की प्रतिकृतियां होंगी, जो उनकी वास्तुकला […]

सीएम योगी ने घोसी में सपा पर साधा निशाना, बोले – पहले AK-47 लहराते थे, अब माफिया मांग रहे जान की भीख

मऊ, 2 सितम्बर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ जिले के घोसी विधानसभा सीट के लिए पांच सितंबर को प्रस्तावित उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह के समर्थन में शनिवार को यहां एक जनसभा को संबोधित किया और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। साधना, सृजन और संस्कार की धरा जनपद मऊ के घोसी विधान सभा […]

सीएम योगी का निर्देश- त्योहारों का समय कानून-व्यवस्था के लिए संवेदनशील, रहना होगा सतर्क

लखनऊ, 29 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि त्योहारों का यह समय कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत अति संवेदनशील है, अतः हमें सतत सतर्क और सावधान रहना होगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को यहां अपने सरकारी आवास पर आगामी पर्वों एवं त्योहारों के दृष्टिगत सुदृढ़ कानून-व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाओं के सम्बन्ध में शासन […]

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी- पैसे के अभाव में नहीं रुकेगा जरूरतमंदों का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार जनता की हर समस्या के समाधान के लिये दृढ़ संकल्पित है। सीएम योगी ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनने के दौरान कहा कि जिन जरूरतमंदों का पैसे के अभाव में इलाज नहीं हो […]

तमिलनाडु: मदुरै रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के कोच में आग से लगने से 10 की मौत, सीएम योगी जताया दुख

लखनऊ, 26 अगस्त। तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के खड़े डिब्बे में शनिवार तड़के आग लगने से कम से कम 10 यात्रियों की मौत हो गई। दक्षिणी रेलवे ने डिब्बे में अवैध रूप से ले जाए गए ‘गैस सिलेंडर’ को हादसे की वजह बताया है। जानकारी के मुताबिक जिस कोच में आग […]

सहारनपुर में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली नदी में पलटी, आठ की मौत, सीएम जताया दुख

सहारनपुर, 24 अगस्त। यूपी के सहारनपुर में बुधवार देर शाम श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में में 2 बच्चों समेत 8 की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन से अधिक लोग लापता है। देर रात तक लापता लोगों को ढूढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन […]

ट्रोल होने के बाद रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी, बताया आखिर उन्होंने क्यों छुए सीएम योगी के पैर

लखनऊ, 22 अगस्त। पिछले दिनों सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म ‘जेलर’ की प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और उनके पैर छुए। जिसके बाद सुपरस्टार रजनीकांत काफी चर्चा में रहे। रजनीकांत द्वारा सीएम योगी के पैर छुने की बात सोशल मीडिया यूजर्स के गले नहीं […]

यूपी की योगी सरकार का बड़ा फैसला- कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों को भी देगी मुफ्त किताबें

लखनऊ, 21 अगस्त। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जिससे कई गरीब छात्रों और उनके माता-पिता को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल, राजकीय माध्यमिक स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों को भी अब मुफ्त पुस्तकें दी जाएंगी। क्योंकि जैसे-जैसे छात्र बड़ी कक्षा में आते हैं, वैसे-वैसे उनकी […]

सीएम योगी के बाद सपा अध्यक्ष से मिले रजनीकांत, कहा – ‘अखिलेश मेरे पुराने मित्र हैं’

लखनऊ, 20 अगस्त। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की। रजनीकांत ने अखिलेश यादव के आवास पहुंचकर की उनसे मुलाकात की। अखिलेश से मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि पहली बार दोनों की […]

सुपरस्टार रजनीकांत ने लखनऊ में सीएम योगी से की भेंट, पांव छूकर लिया आशीर्वाद

लखनऊ, 19 अगस्त। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार 72 वर्षीय रजनीकांत ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यहां उनके सरकारी आवास में मुलाकात की। रजनीकांत ने मुख्यमंत्री के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुस्तक व स्मृति चिह्न भेंट किया। प्रख्यात फिल्म अभिनेता श्री रजनीकांत जी से आज […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code