hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केंद्रीय मंत्री सिंधिया और सीएम योगी ने अयोध्या को कोलकाता से जोड़ने वाली उड़ान सेवा को दिखाई हरी झंडी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > केंद्रीय मंत्री सिंधिया और सीएम योगी ने अयोध्या को कोलकाता से जोड़ने वाली उड़ान सेवा को दिखाई हरी झंडी
राष्ट्रीयहिन्दी

केंद्रीय मंत्री सिंधिया और सीएम योगी ने अयोध्या को कोलकाता से जोड़ने वाली उड़ान सेवा को दिखाई हरी झंडी

Vinayak Barot
Last updated: January 17, 2024 2:15 pm
Vinayak Barot
Published: January 17, 2024
Share
SHARE

लखनऊ, 17 जनवरी। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या को कोलकाता से जोड़ने वाली ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस’ की उड़ान सेवा को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल के माध्यम से लखनऊ से हरी झंडी दिखाकर उड़ान सेवा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या आने वाले समय में देश और दुनिया में पर्यटन स्थल के रूप में सबसे प्रमुख शहर बनने जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या में स्थानीय श्रद्धालु काफी संख्या में आते हैं, लेकिन यहां आने के लिए पूरे देश में जिस तरह की आतुरता है उसे देखते हुए श्रद्धालुओं के आवागमन को सुलभ बनाना हमारा दायित्व है, जिसे हमने निभाया है। इसके लिए नागर विमानन मंत्रालय ने जो काम किया है वह सराहनीय है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के साथ आज उत्तर प्रदेश हवाई संपर्क के मामले में एक महत्वपूर्ण राज्य के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री ने 30 दिसंबर को अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद से उड़ानों के बाद अब अयोध्या से कोलकाता और बेंगलुरु के लिए भी ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस’ की यह सेवा शुरू होने जा रही है।’’

योगी ने कहा, ‘‘अयोध्या भारत की सनातन आस्था का प्रतीक तो है ही, साथ ही प्रभु श्रीराम भी हमारे धर्म, काम और मोक्ष से जुड़े पुरषार्थ के प्रतीक हैं। पांच वर्षों के एक लंबे अंतराल के बाद पूरे देश ने अयोध्या के प्रति अपनी आस्था को व्यक्त किया है। आज उसका परिणाम हमारे सामने है। 22 जनवरी 2024 को रामलला अपनी जन्मभूमि पर अपने मूर्त रूप में विराजमान होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्वाभाविक है कि पूरे देश में अयोध्या आगमन के लिए उत्सुकता और आतुरता है। उनके अयोध्या आगमन के लिए क्या संभावनाएं हो सकती हैं, इसके लिए आज से छह वर्ष पहले कल्पना कर ली गई थी कि अयोध्या में सड़कों को चार लेन का किया जाएगा। अयोध्या रेलवे लाइन का दोहरीकरण कार्य किया जाएगा। अयोध्या की पवित्र सरयू नदी में क्रूज सेवा शुरू होगी और अयोध्या में अतंरराष्ट्रीय हवाई अडडा होगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही 821 एकड़ भूमि नागर विमानन मंत्रालय को उपलब्ध करा चुकी है। अभी यहां 500 यात्री एक साथ इस विमान तल का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही आठ विमान यहां उतर सकते हैं। भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए नागर विमानन मंत्रालय ने जो योजना बनाई है उस पर काम करने के लिए राज्य सरकार सकारात्मक सहयोग करेगी।’’
इस अवसर पर सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जो देश की प्रगति सुनिश्चित करता है। हमने पिछले साल नवंबर में दिवाली मनाई थी। इस बीच, मेरे राज्य (मध्य प्रदेश) के लोगों ने भी विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद तीन दिसंबर को दिवाली मनाई थी। अब, हम एक और दिवाली मनाएंगे। 22 जनवरी को।’’

You Might Also Like

अब संसद में धरना नहीं दे पाएंगे सांसद, मानसून सत्र से पहले जारी हुआ फरमान
मध्य प्रदेश की प्रगति और उन्नति में मिलकर दें योगदान: सीएम शिवराज
बेटी के साथ कैंची धाम पहुंचे विराट और अनुष्का, बाबा को दंडवत प्रणाम कर हनुमान चालीसा का किया पाठ
सफलता वही सार्थक है, जिसमें लोककल्याण की भावना सर्वोपरि हो : प्रधानमंत्री मोदी
बॉलीवुड : फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक्टर नागार्जुन का फर्स्ट लुक जारी, 1000 नंदियों के समान दिखी ताकत
TAGGED:ayodhyacm yogiflight serviceKolkataUnion Minister Scindia
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?