1. Home
  2. Tag "Central Government"

चुनाव आयुक्त अरुण गोयल की नियुक्ति की फाइल देख सुप्रीम कोर्ट ने कहा – जल्दबाजी में लिया गया निर्णय

नई दिल्ली, 24 नवम्बर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद गुरुवार को चुनाव आयुक्त अरुण गोयल की नियुक्ति की फाइल शीर्ष अदालत के सामने पेश की गई। कोर्ट ने मूल फाइल पर गौर करते हुए कहा कि फाइल बहुत ‘जल्दबाजी’ में पास की गई। शीर्ष अदालत ने कहा, ‘चुनाव आयुक्त का पद 15 मई को […]

संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार पर लगाया विश्वासघात का आरोप, 26 नवम्बर को मार्च निकालने की घोषणा

नई दिल्ली, 17 नवम्बर। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने केंद्र सरकार पर किसानों की लंबित मांगों को लेकर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है और 26 नवम्बर को राजभवनों की ओर मार्च निकालने की घोषणा की है। 19 नवम्बर को ‘फतेह दिवस‘ या ‘विजय दिवस‘ मनाएंगे किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुआई […]

केंद्र सरकार ने जारी किए सैटेलाइट टेलीविजन चैनल के लिए संशोधित अपलिंकिंग दिशानिर्देश

नई दिल्ली, 9 नवम्बर। केंद्र सरकार ने बुधवार को सैटेलाइट टेलीविजन चैनल के लिए संशोधित अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग दिशानिर्देश जारी किए, जिसके तहत अब भारतीय टेलीपोर्ट विदेशी चैनल को अपलिंक कर सकते हैं। सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भारत में सैटेलाइट टेलीविजन चैनल के अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग के […]

विपक्षी दलों का केंद्र सरकार पर प्रहार –  नोटबंदी सिर्फ एक नौटंकी थी, जो ‘आर्थिक नरसंहार’ साबित हुई

नई दिल्ली, 8 नवम्बर। विपक्षी दलों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार द्वारा 2016 में की गई नोटबंदी को ‘आर्थिक नरसंहार और आपराधिक कृत्य’ करार दिया है। उल्लेखनीय है कि एनडीए सरकार ने 2016 में आज ही के दिन उच्च मूल्य के करेंसी नोटों को चलन से बाहर कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

जन गण मन और वंदे मारतम का दर्जा बराबर, करना चाहिए सम्मान, हाई कोर्ट में बोली केंद्र सरकार

नई दिल्ली, 5 नवम्बर। राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का दर्जा एक समान है और नागरिकों को दोनों को ही बराबर सम्मान देना चाहिए। केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल एक जनहित याचिका पर जवाब देते हुए यह बात कही है। इस अर्जी में मांग की गई थी कि […]

उमर अब्दुल्ला का केंद्र पर आरोप – ‘वे चीन को लद्दाख में घुसने से रोक नहीं सकते, लेकिन मुझे करगिल नहीं जाने देंगे’

श्रीनगर, 1 नवम्बर। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया है कि केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में प्राधिकारियों ने उन्हें करगिल जाने से रोकने की कोशिश की। उमर ने सोमवार को द्रास में अपने समर्थकों की सभा में कहा, ‘उन्होंने मुझे यहां नहीं आने को कहा। वहां (पूर्वी लद्दाख में) चीन आ गया […]

गुजरात के 2 जिलों में रह रहे पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का फैसला

नई दिल्ली,1 नवम्बर। केंद्र सरकार ने अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आने वाले और वर्तमान में गुजरात के दो जिलों में रह रहे हिन्दुओं, सिखों, बौद्ध, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों को नागरिकता कानून, 1955 के तहत भारतीय नागरिकता देने का फैसला किया है। विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 (सीएए) की बजाय नागरिकता अधिनियम, 1955 के […]

राहुल गांधी का कश्मीरी पंडितों के पलायन को लेकर पीएम मोदी पर हमला, बोले – यूपीए के अच्छे कामों को भाजपा ने किया बर्बाद

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कश्मीर में लक्षित हत्याओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष हमला करने के साथ ही केंद्र सरकार पर यूपीए द्वारा अतीत में किए गए अच्छे कामों को नष्ट करने का आरोप लगाया। ‘प्रधानमंत्री सत्ता भोग रहे और कश्मीरी पंडित अपने ही देश में शरणार्थी’ राहुल […]

केंद्र सरकार ने रद किया राजीव गांधी फाउंडेशन का लाइसेंस, विदेशी फंडिंग के आरोप में की गई काररवाई

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने रविवार को गांधी परिवार से जुड़े एक गैर सरकारी संगठन पर बड़ी काररवाई को अंजाम देते हुए राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) का लाइसेंस रद कर दिया है। गृह मंत्रालय ने यह काररवाई फॉरेन कन्ट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट के तहत की है। संगठन पर विदेशी फंडिंग कानून के कथित उल्लंघन […]

कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद खड़गे का केंद्र सरकार पर हमला – ‘हमें फासीवादी ताकतों के खिलाफ लड़ना होगा’

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। पार्टी मुख्यालय में आहूत प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि दिल्ली की सत्ता में बैठी सरकार केवल बड़ी बातें करती है। खोखला चना, बाजे घना। देश को तानाशाही की भेंट नहीं चढ़ाया जा सकता। […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code