1. Home
  2. Tag "bsp"

UP: कांग्रेस, सपा और बसपा का 2047 तक हो जाएगा सफाया, केशव मौर्य का विपक्ष पर तीखा हमला

मेरठ, 10 जुलाई। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को दावा किया कि वर्ष 2047 तक कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का भारतीय राजनीति से पूरी तरह सफाया हो जाएगा। मौर्य ने मेरठ में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत पौधरोपण करने के बाद अपने […]

UP: मायावती का दावा- नए DGP के सामने कानून का राज बहाल करने की बड़ी चुनौती

लखनऊ, 1 जून। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में नवनियुक्त कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण के सामने कानून का राज स्थापित करने और समाज के सभी वर्गों के लोगों को राहत प्रदान करने की ‘बड़ी चुनौती’ है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ‘एक्स’ […]

UP: मुजफ्फरनगर जिला कारागार में मोबाइल पहुंचाने के आरोप में बसपा के पूर्व विधायक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, 17 अप्रैल। बुरहापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा विधायक मोहम्मद गाजी को मुजफ्फरनगर जिला जेल के अंदर एक कैदी को अवैध रूप से मोबाइल फोन पहुंचाने के आरोप में बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया। बुरहापुर विधानसभा क्षेत्र बिजनौर जिले में आता है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नगर सत्यनारायण प्रजापत के अनुसार, पूर्व विधायक शाहनवाज […]

मायावती का आरोप- ‘PDA’ की आड़ में दलितों का शोषण कर रही समाजवादी पार्टी

लखनऊ, 17 अप्रैल। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान की आड़ में राजनीतिक लाभ के लिए दलितों का शोषण करने का आरोप लगाया। बसपा नेता ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, “विदित है […]

कांग्रेस के बहकावे में कभी नहीं आयेगा दलित समाज: मायावती का पलटवार

लखनऊ, 18 फरवरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद उदित राज के विवादित बयान पर पलटवार करते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उनके मानवतावादी संघर्ष का हर स्तर पर तिरस्कार करने वाली कांग्रेस दलित शोषित वर्ग की विश्वसनीय नहीं हो सकती और दलित समाज कभी भी इसके बहकावे में […]

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले – सपा, बसपा और कांग्रेस का ढोंग नहीं चलेगा, जनता सच्चाई समझ चुकी है

लखनऊ, 24 दिसम्बर। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर अमित शाह की कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में विपक्षी दलों के आंदोलन-प्रदर्शन की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को कहा कि अब समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस का यह ढोंग नहीं चलेगा […]

मायावती ने लगाया धांधली का आरोप, बोलीं – बसपा अब कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी

लखनऊ, 24 नवम्बर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख एवं उत्‍तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य की नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी को करारी शिकस्त मिलने के एक दिन बाद रविवार को चुनाव में धांधली का आरोप लगाया और कहा कि अब उनकी पार्टी कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी। फर्जी वोटिंग रोकने के […]

भाजपा व कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे, उनसे समाज व संविधान को खतरा बढा : मायावती

लखनऊ, 29 अक्टूबर। बहुजन समाज पार्टी (उप्र) की अध्यक्ष और उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपनी सरकारों वाले राज्यों में दलितों के लिए आरक्षण की नीतियों को बदलने की कोशिश की। आरक्षण के भीतर आरक्षण की नई व्यवस्था के मामले में हरियाणा के बाद […]

बुरे दिनों में ही याद आते हैं दलित’… मायावती ने दलित नेताओं की उपेक्षा को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा

लखनऊ, 23 सितंबर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कांग्रेस समेत अन्य दलों पर दलित नेताओं का सिर्फ संकट के दिनों में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और सलाह दी कि इन नेताओं को बाबा साहब से प्रेरणा लेकर खुद ही ऐसे दलों से अलग हो जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश की […]

महापुरुषों के मामले में राजनीति ठीक नहीं- बसपा अध्यक्ष मायावती ने सरकार को दी नसीहत

लखनऊ, 6 सितम्बर। महाराष्ट्र के राजकोट किले में बीते माह छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के मामले में राजनीति की भर्त्सना करते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा कि महापुरुषों के किसी भी मामले में सकारात्मक सोच रखनी चाहिये और इसकी आड़ मे राजनीति से बचना चाहिये। मायावती ने शुक्रवार को […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code