hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: UP: मायावती का दावा- नए DGP के सामने कानून का राज बहाल करने की बड़ी चुनौती
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > UP: मायावती का दावा- नए DGP के सामने कानून का राज बहाल करने की बड़ी चुनौती
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

UP: मायावती का दावा- नए DGP के सामने कानून का राज बहाल करने की बड़ी चुनौती

Revoi Editor
Last updated: June 1, 2025 12:55 pm
Revoi Editor
Published: June 1, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 1 जून। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में नवनियुक्त कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण के सामने कानून का राज स्थापित करने और समाज के सभी वर्गों के लोगों को राहत प्रदान करने की ‘बड़ी चुनौती’ है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ‘एक्स’ पर की गयी सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ”देश के विभिन्न राज्यों में से खासकर उत्तर प्रदेश में सामंती व आपराधिक तत्वों का वर्चस्व होने से जातिवादी एवं साम्प्रदायिक द्वेष, हिंसा, अन्याय-अत्याचार तथा लोगों को उजाड़ने आदि की कार्रवाइयों से यह साबित होता है कि यहां कानून का राज सही से नहीं चल रहा है।”
उन्होंने कहा, ”ऐसे माहौल में उत्तर प्रदेश पुलिस के नए प्रमुख के सामने राज्य में अपराध नियंत्रण व कानून का राज स्थापित करके सर्वसमाज के लोगों को उचित राहत पहुंचाने की बड़ी चुनौती है। राज्य सरकार व सत्ताधारी दल के लोगों को भी उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने में हर प्रकार का सहयोग व सक्रियता जरूरी।”

मायावती ने कहा, ”वैसे भी भारत के बहुआयामी विकास व यहां की विशाल आबादी की समग्र उन्नति में उप्र को देश की प्रगति की रीढ़ होना चाहिए, किन्तु इसके ‘ग्रोथ इंजन’ बनकर उभरने के बजाय ज्यादातर अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की बदहाली को लेकर नकारात्मक चर्चाओं में रहना क्या यह जन व देशहित में उचित है?”

मालूम हो कि वर्ष 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी राजीव कृष्णा को उत्तर प्रदेश का नया कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया है। वह शनिवार को सेवानिवृत्त हुए प्रशांत कुमार का स्थान लेंगे।

You Might Also Like

Raju Srivastav Funeral : अंतिम सफर पर राजू श्रीवास्तव, नम आंखों से याद कर रहे फैन्स
दिल्ली पुलिस ने शहजाद भट्टी टेरर मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 3 आतंकी गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रची जा रही थी साजिश
बैंक, वाहन व रियल्टी ने शेयर बाजार को दी मजबूती, सेंसेक्स 919 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार
‘उद्भव’ परियोजना के तहत देश की सैन्य विरासत की खोज कर रही भारतीय सेना : जनरल मनोज पांडे
कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला – पेट्रोल और डीजल की कीमतें चुनाव की तारीखों से नियंत्रित होती हैं, वैश्विक दरों से नहीं
TAGGED:bspDGP Rajeev KrishnaUP DGP
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

WTC फाइनल : दूसरे दिन भी रहा ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, टीम इंडिया पर फॉलोआन का खतरा

Vinayak Barot
Vinayak Barot
June 9, 2023
पाकिस्तान में आतंकी हमला : 12 देशों के राजदूतों के काफिले पर आतंकी हमला
कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति ने भारत को तोड़ा: सीएम योगी ने Congress किया प्रहार
કોરોનાની રસી તમને ક્યારે લગાવાશે તેનો SMS કરશે સરકાર, સર્ટિફિકેટ પણ આપશે
सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए धरनारत छात्र, आज मंत्रियों से मिलेगा CJP का प्रतिनिधिमंडल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?