1. Home
  2. Tag "bihar"

बिहार में पलक झपकते ही परिवार के 6 लोगों की मौत, महाकुंभ से स्नान कर लौटते समय हुआ हादसा

आरा, 21 फरवरी। बिहार के भोजपुर जिले में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के आर-मोहनियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुल्हनगंज बाजार के निकट आज सुबह तेज रफ्तार कार के खड़े ट्रक से टकराने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ से स्नान कर लोग कार […]

बिहार ग्रामीण क्रिकेट लीग शुरू करने वाला पहला राज्य बना

पटना, 28जनवरी। बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) के अध्यक्ष राकेश तिवारी की अगुवाई में बिहार के सभी जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए बिहार ग्रामीण लीग (बीआरएल) का आयोजन करने जा रहा है। इस लीग की खास बात है कि यह उन खिलाड़ियों के लिए है जिन्हें अभी तक जिला या राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में खेलने […]

बिहार : कटिहार में गंगा नदी में नाव पलटने से 3 लोगों की मौत, कई लापता

कटिहार, 19 जनवरी। बिहार के कटिहार जिले में आज सुबह हादसा हो गया, जब अहमदाबाद क्षेत्र में गंगा नदी में नाव पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। चार लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव पर कुल 17 लोग […]

ईडी ने बिहार सहकारी बैंक धोखाधड़ी मामले में राजद विधायक, अन्य के ठिकानों पर की छापेमारी

पटना, 10 जनवरी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक सहकारी बैंक में कथित गबन से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत शुक्रवार को बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक विधायक सहित अन्य के परिसरों पर छापेमारी शुरू की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बिहार, पश्चिम बंगाल (कोलकाता), उत्तर प्रदेश और दिल्ली […]

आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

पटना, 2 जनवरी। आरिफ मोहम्मद खान ने बृहस्पतिवार को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ ली। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन ने बृहस्पतिवार को यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कई राज्य मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति […]

बिहार BPSC आंदोलन: प्रियंका गांधी ने BJP को घेरा, कहा- भाजपा का ‘डबल इंजन’ युवाओं पर ‘डबल अत्याचार’ का प्रतीक बन गया है

नई दिल्ली, 30 दिसंबर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकाारियों पर बल प्रयोग किए जाने को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का “डबल इंजन” युवाओं पर “डबल अत्याचार” का प्रतीक बन गया है। बीपीएससी की 13 […]

बिहार : प्रशांत किशोर के खिलाफ केस दर्ज, BPSC अभ्यर्थियों को उकसाने व सड़क पर हंगामा कराने का आरोप

पटना, 29 दिसम्बर। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अभ्यर्थियों के हंगामे और प्रदर्शन के बाद जाने-माने चुनावी रणनीतिकार और राजनीतिक दल ‘जन सुराज पार्टी’ के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) के खिलाफ रविवार की रात केस दर्ज किया गया। 600 से अधिक अज्ञात लोगों को भी अभियुक्त बनाया गया पीके के नाम से लोकप्रिय प्रशांत […]

महावीर मंदिर न्यास के सचिव और पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल का निधन, नीतीश ने जताया शोक

पटना, 29 दिसंबर। महावीर मंदिर न्यास के सचिव और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी आर्चाय किशोर कुणाल का आज सुबह हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। कुणाल को रविवार की सुबह कार्डियक अरेस्ट हुआ। इसके बाद तुरंत उन्हें महावीर वत्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के […]

बिहार: प्रशांत किशोर बोले-‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ देश के लिए फायदेमंद, लेकिन….

पटना, 14 दिसंबर। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘‘एक राष्ट्र एक चुनाव” देश के लिए फायदेमंद हो सकता है, बशर्ते कि यह कदम अच्छे इरादों से उठाया जाए। उन्होंने कुछ कानूनों का उदाहरण देते हुए कहा, ‘‘कानून आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए बनाए गए, लेकिन उनका इस्तेमाल एक खास […]

बिहार : सरकारी सेवा से बर्खास्त शिक्षक नेता बंशीधर ब्रजवासी ने दिग्गजों को चौंकाया, तिरहुत स्नातक एमएलसी सीट जीती

पटना, 10 दिसम्बर। सरकारी सेवा से बर्खास्त शिक्षक नेता बंशीधर ब्रजवासी ने बिहार के राजनीतिक पंडितों के सारे समीकरण ध्वस्त कर दिए और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर  मंगलवार को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में जीत हासिल कर ली। इस लड़ाई में सत्तारूढ़ एनडीए, राजद और हाल ही राजनीतिक दल के रूप में […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code