hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पश्चिम एशिया संकट पर बोले मोहन भागवत- भारत ही युद्ध समाप्त कर सकता है, देश की जनता मानवता को मानती है
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पश्चिम एशिया संकट पर बोले मोहन भागवत- भारत ही युद्ध समाप्त कर सकता है, देश की जनता मानवता को मानती है
राष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

पश्चिम एशिया संकट पर बोले मोहन भागवत- भारत ही युद्ध समाप्त कर सकता है, देश की जनता मानवता को मानती है

Revoi Editor
Last updated: March 20, 2026 8:52 pm
Revoi Editor
Published: March 20, 2026
Share
SHARE

नागपुर, 20 मार्च। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि दुनिया मान रही है कि सिर्फ भारत ही पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को खत्म कर सकता है। उन्होंने विभिन्न देशों की ओर से इस युद्ध को रोकने के लिए भारत को दखल देने के लिए कहने का हवाला दिया है। ऐसे देशों में संयुक्त अरब अमीरात और फिनलैंड सबसे आगे रहे हैं।

‘दुनिया को सद्भाव चाहिए, संघर्ष नहीं’

डॉ. मोहन भागवत ने नागपुर में विश्व हिन्दू परिषद के विदर्भ प्रांत कार्यालय का शिलान्यास करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए वैश्विक संघर्ष की जड़ और सौहार्द के माध्यम से इसके समाधान के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ‘युद्ध स्वार्थी हितों का परिणाम है, दुनिया को सद्भाव चाहिए, संघर्ष नहीं।’

मोहन भागवत ने कहा कि विश्व के कई देशों ने यह भावना जाहिर की है कि जिस तरह से भारत के अमेरिका और इजराइल से अच्छे संबंध हैं और ईरान के साथ भी सदियों पुरानी मित्रता है, इसमें ही यह क्षमता है, जो दोनों पक्षों के बीच दखल देकर जंग पर पानी डाल सकता है।

‘लड़खड़ाते विश्व में संतुलन बनाना हमारा कर्तव्य’

भारत और दुनिया की सोच में अंतर के बीच लकीर खींचते हुए आरएसएस प्रमुख ने कहा, ‘भारत के लोग मानवता के कानून का पालन करते हैं, लेकिन बाकी दुनिया जंगल के कानून का पालन करती है। धर्म का आधार देकर लड़खड़ाते हुए विश्व में संतुलन कायम करना हमारा कर्तव्य है।’

उन्होंने कहा, ‘चले हुए युद्ध में बार-बार देशों से आवाज उठ रही कि इसको समाप्त भारत ही कर सकता है। क्यों, क्योंकि भारत की इस प्रवृत्ति का ज्ञान उनको है। इसलिए ये काम होना है। पहले हमको तैयार होना पड़ेगा।’

धार्मिक असहिष्णुता, जबरन धर्मांतरण और श्रेष्ठता व हीनता का विचार अब भी मौजूद

मोहन भागवत के पश्चिम एशिया युद्ध को लेकर कहा कि करीब 2,000 वर्षों से दुनिया ने विभिन्न संघर्षों के समाधान का प्रयास किया है, लेकिन कई चुनौतियां बनी हुई हैं। उन्होंने यह भी ध्यान दिलाया कि धार्मिक असहिष्णुता, जबरन धर्मांतरण और श्रेष्ठता और हीनता का विचार अब भी मौजूद है।

भारत का परंपरागत दर्शन एकता व परस्पर संबद्धता को बढ़ावा देता है

उन्होंने बताया कि भारत का परंपरागत दर्शन एकता और परस्पर संबद्धता को बढ़ावा देता है। भारतीय सोच का आधार ये है कि हर कोई जुड़ा हुआ है और मॉडर्न साइंस भी धीरे-धीरे इसी समझ की ओर बढ़ रहा है।

धर्म सिर्फ धर्मग्रंथों तक सीमित नहीं रहना चाहिए

डॉ. भागवत ने कहा कि स्थायी शांति सत्ता संघर्ष से नहीं वरन एकता, अनुशासन और धर्म के पालन से आ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म सिर्फ धर्मग्रंथों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि दैनिक व्यवहार में भी प्रदर्शित होना चाहिए।

You Might Also Like

ईडी ने धन शोधन के मामले में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी को समन भेजा
UP Monsoon Session: यूपी में लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण में अब होगी उम्रकैद, सदन में पेश हुआ बिल, आज होगी चर्चा
Gujarat CM Oath Ceremony : गुजरात के मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल, लगातार दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ
केंद्र सरकार का फैसला : EPF जमा पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ से अधिक सदस्यों को फायदा
छत्तीसगढ़ : सुकमा में जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या
TAGGED:MOHAN BHAGWATOnly India can end the warRSS Chief on the West Asia crisis
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?