hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टी20 विश्व कप: आतंकी हमले की धमकी के बाद न्यूयॉर्क में भारत-पाक मुकाबले के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टी20 विश्व कप: आतंकी हमले की धमकी के बाद न्यूयॉर्क में भारत-पाक मुकाबले के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था
खेलहिन्दी

टी20 विश्व कप: आतंकी हमले की धमकी के बाद न्यूयॉर्क में भारत-पाक मुकाबले के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था

Vinayak Barot
Last updated: May 30, 2024 2:44 pm
Vinayak Barot
Published: May 30, 2024
Share
SHARE

न्यूयॉर्क, 30 मई। आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए न्यूयॉर्क की नासाऊ काउंटी में नौ जून को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था होगी। राज्य की गवर्नर कैथी होचुल ने हालांकि जोर देकर कहा कि यह ‘इस बार’ खतरा विश्वसनीय नहीं है। नासाऊ काउंटी के आइसेनहावर पार्क स्टेडियम में टूर्नामेंट के आठ मैच खेले जाएंगे जिसमें भारत के तीन मैच भी शामिल हैं।

भारतीय टीम एक जून को यहां बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेलेगी। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी ने कहा कि उन्होंने राज्य पुलिस को दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने का निर्देश दिया है। कैथी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विश्व कप की तैयारी में मेरी टीम संघीय और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है जिससे कि उपस्थित लोगों को सुरक्षित रखा जा सके। हालांकि इस समय कोई विश्वसनीय खतरा नहीं है, मैंने न्यूयॉर्क पुलिस को सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने का निर्देश दिया है और हम निगरानी जारी रखेंगे।’’

सीएनएन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यूयॉर्क के अधिकारी विश्व कप के खिलाफ ‘इस साल की शुरुआत में आतंकवादी समूह आईएसआईएस-के द्वारा वैश्विक धमकी के बाद’ सुरक्षा को लेकर सावधानी बरत रहे हैं। नासाउ काउंटी के पुलिस आयुक्त पैट्रिक राइडर ने बुधवार को कहा कि इस टूर्नामेंट को अप्रैल में आईएसआईएस-के से जुड़ी धमकी मिली थी।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘इसके बाद नौ जून को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर और अधिक विशिष्ट धमकियां दी गईं और ऑनलाइन प्रसारित होने वाले एक वायरल वीडियो का संदर्भ दिया गया जिसमें ‘अकेले भेड़िये को कार्रवाई करने’ के लिए कहा गया है।’’ राइडर ने रिपोर्ट में कहा, ‘‘मैं आपको इसकी गारंटी दे सकता हूं। यह इस काउंटी के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी सुरक्षा व्यवस्था है, और मैं आपको यह भी गारंटी दे सकता हूं कि नौ जून को नासाउ काउंटी में सबसे सुरक्षित जगह स्टेडियम के अंदर होगी।’’

रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। उसके बाद नौ जून को पाकिस्तान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबला होगा। भारत को 12 जून को मेजबान अमेरिका का सामना करना है।

इस प्रतियोगिता पर आतंकी खतरे का खुलासा सबसे पहले त्रिनिदाद के प्रधानमंत्री कीथ रोली ने किया था और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि प्रतियोगिता के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए मजबूत सुरक्षा घेरा बनाया गया है।

आईसीसी ने कहा था, ‘‘टूर्नामेंट में सभी की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है और हमारे पास एक व्यापक और मजबूत सुरक्षा योजना है। हम अपने मेजबान देशों के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हैं और वैश्विक परिदृश्य की निरंतर निगरानी और मूल्यांकन करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारी प्रतियोगिता के लिए पहचाने गए किसी भी जोखिम को कम करने के लिए उचित योजनाएं बनाई गई हैं।’’

You Might Also Like

दिल्ली : AAP की ‘महिला सम्मान योजना’ पर विवाद, एलजी सक्सेना ने दिए जांच के आदेश
तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी का वादा – सत्ता में आए तो 100 विधानसभा क्षेत्रों में बनवाएंगे राम मंदिर
बॉलीवुड : 27 मई को रिलीज होगी गणेश आचार्य की फिल्म ‘देहाती डिस्को’
ममता बनर्जी ने बंगाल को वंचित करने का लगाया आरोप, बोलीं – यह जनविरोधी और राजनीतिक पक्षपातपर्ण बजट
बिहार : कोयले से लदी मालगाड़ी ब्रेक फेल होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त, एक-दूसरे पर चढ़े 55 डिब्बे, परिचालन ठप
TAGGED:2024 T20 World Cupiccpakistanteam india
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड के गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 6 घायल

Vinayak Barot
Vinayak Barot
June 14, 2024
राष्ट्रपति चुनाव : द्रौपदी मुर्मू ने सोनिया गांधी, ममता बनर्जी और शरद पवार से बात कर समर्थन की अपील की
सत्येंद्र जैन के मामले में जांच अधिकारी को कोर्ट ने जारी किया नोटिस जारी, जानें वजह
कॉप-26 समिट में बोले पीएम मोदी – भारत वर्ष 2070 तक शून्‍य कार्बन उत्‍सर्जन का लक्ष्‍य हासिल कर लेगा
गुजरात: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को 20 साल के कारावास की सजा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?