hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सिडनी टेस्ट : 185 रनों पर ढेर हुई टीम इंड‍िया, स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा 4 व‍िकेट झटके
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > सिडनी टेस्ट : 185 रनों पर ढेर हुई टीम इंड‍िया, स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा 4 व‍िकेट झटके
खेलहिन्दी

सिडनी टेस्ट : 185 रनों पर ढेर हुई टीम इंड‍िया, स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा 4 व‍िकेट झटके

Revoi Editor
Last updated: January 3, 2025 7:51 pm
Revoi Editor
Published: January 3, 2025
Share
India's Yashasvi Jaiswal plays a shot during play on the last day of the fourth cricket test between Australia and India at the Melbourne Cricket Ground, Melbourne, Australia, Monday, Dec. 30, 2024. (AP/PTI)(AP12_30_2024_000032B)
SHARE

सिडनी, 3 जनवरी। भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच आज (3 जनवरी) स‍िडनी में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का अंत‍िम और पांचवां टेस्ट खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। मुकाबले में भारतीय टीम पहली पारी में 185 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेल‍िया की ओर से सबसे ज्यादा 4 व‍िकेट स्कॉट बोलैंड ने ल‍िए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह इस मैच में कप्तानी कर रहे हैं। 

  • बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को दिया पहला झटका

ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक तीन ओवरों में एक विकेट नौ रन बनाए थे। कप्तान बुमराह ने तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर उस्मान ख्वाजा (2) को दूसरी स्लिप में केएल राहुल से कैच कराया। इसके साथ ही खेल समाप्ति की घोषणा कर दी गई। दूसरे छोर पर सैम कोंस्टास सात रन बनाकर खेल रहे थे।

  • भारत की पहली पारी 185 रन पर सिमटी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को भारत की पहली पारी 185 रन पर सिमट गई। खराब फॉर्म से जूझ रहे कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच से खुद को बाहर रखा। कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन भारतीय शीर्षक्रम एक बार फिर नाकाम रहा। भारत के लिए सर्वाधिक 40 रन ऋषभ पंत ने बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिये स्कॉट बोलैंड ने चार और मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए। भारत को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने पास रखने के लिए यह मैच हर हालत में जीतना है चूंकि वह श्रृंखला में 1-2 से पीछे है । 

Stumps on Day 1 in Sydney!

Captain Jasprit Bumrah with the opening wicket for #TeamIndia 🙌

Australia 9/1, trail by 176 runs.

Scorecard – https://t.co/NFmndHLfxu#AUSvIND pic.twitter.com/Z3tFKsqwM2

— BCCI (@BCCI) January 3, 2025

खराब फॉर्म से जूझ रहे नियमित कप्तान रोहित शर्मा के ‘खुद को आराम देने’ के फैसले के बावजूद भारत का शीर्षक्रम एक बार फिर नाकाम रहा । विराट कोहली पहली ही गेंद पर आउट होने से बच गए लेकिन इसका फायदा नहीं उठा सके और लंच के बाद स्कॉट बोलैंड ने ही उन्हें आफ स्टम्प से बाहर गेंद डालकर स्लिप में लपकवाया । अगर पर्थ टेस्ट के शतक को छोड़ दिया जाये तो कोहली ने पिछली 20 टेस्ट पारियों में सिर्फ 17 . 57 की औसत से रन बनाये हैं । जहां तक पंत का सवाल है तो लगता है कि कोच गौतम गंभीर ने उनसे ‘ईमानदार से जो बात’ की उसका असर पड़ा है।

उन्होंने मैच के हालात के अनुरूप खेला और जोखिम उठाने से बचते रहे । चाय से ठीक पहले नाथन लियोन को बैककट बाउंड्री और उससे पहले वेबस्टर को लगाये छक्के से उनका आत्मविश्वास बढ होगा । पंत ने जहां अनुशासित प्रदर्शन किया, वहीं गिल (64 गेंद में 20 रन) डटकर बल्लेबाजी का प्रयास करने के बाद पहले सत्र की आखिरी गेंद पर लियोन को बाहर निकलकर खेलने के प्रयास में पहली स्लिप में कैच दे बैठे । केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पारी का आगाज किया लेकिन पहले ही घंटे में आउट हो गए । इससे पहले कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया ।

स्कोर कार्ड

राहुल अच्छी गेंदों को छोड़कर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन मिचेल स्टार्क की एक गेंद ने उन्हें ललचा दिया और स्क्वेयर लेग पर उन्होंने सैम कोंस्टास को कैच थमाया । जायसवाल (10) ने आन ड्राइव के साथ शुरूआत की । उन्होंने स्कॉट बोलैंड की गेंद पर स्लिप में ब्यू वेबस्टर को कैच दे दिया जो अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं । कोहली के आने पर दर्शकों ने एक बार फिर हूटिंग की । वह बोलैंड की गेंद पर आउट होने से बाल बाल बचे । उन्होंने मिडआफ की तरफ शॉट खेला और स्टीव स्मिथ को पूरा यकीन था कि गेंद के घास को छूने से पहले उन्होंने कैच लपक लिया था लेकिन रिप्ले में पता चला कि गेंद जमीन को छू गई थी लिहाजा कोहली भाग्यशाली रहे ।

You Might Also Like

विधानसभा चुनाव : यूपी में आखिरी चरण के मतदान की तैयारियां पूर्ण, 9 जिलों की 54 सीटों पर होगी वोटिंग
अयोध्या : श्री राम मंदिर में पुजारियों के पद खाली, आवेदन के लिए 26 जून से खुलेगी वेबसाइट
टि्वटर ने लॉन्च किया एडिट बटन, अब यूजर सुधार सकेंगे ट्वीट की गलती
पीएम मोदी बोले- रणनीतिक सहयोग से नई ऊंचाइयों पर पहुंचे भारत-फ्रांस संबंध
एशिया कप क्रिकेट : भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर जबर्दस्त उत्साह, टिकटों के लिए ‘मारामारी’
TAGGED:scott bolandsydney testteam india
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

Revoi Editor
Revoi Editor
March 7, 2024
PM Narendra Modi approves 2 lakh compensation for storm victims!
SAARC Diary: Bhutan Receive Second Consignment of Indian Vaccine
પ્રદૂષણ માટે બદનામ ભારત અને ચીન વૃક્ષારોપણમાં છે વિશ્વમાં નંબર વન!
ब्रिटिश खुफिया एजेंसी की चेतावनी : दुनिया पर फिर मंडरा रहा 9/11 जैसे हमले का खतरा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?