hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल प्रदेश के 15वें सीएम, राज्यपाल आर्लेकर ने दिलाई शपथ
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल प्रदेश के 15वें सीएम, राज्यपाल आर्लेकर ने दिलाई शपथ
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल प्रदेश के 15वें सीएम, राज्यपाल आर्लेकर ने दिलाई शपथ

Vinayak Barot
Last updated: December 11, 2022 4:29 pm
Vinayak Barot
Published: December 11, 2022
Share
SHARE

शिमला, 11 दिसम्बर। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित एक भव्य समारोह में हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 58 वर्षीय सुखविंदर सिंह सुक्खू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

LIVE: Himachal Pradesh CM Swearing-in ceremony. #कांग्रेस_के_साथ_हिमाचल https://t.co/2ZyNkGtV6q

— Congress (@INCIndia) December 11, 2022

मुकेश अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली

सीएम सुखविंदर के बाद पार्टी नेता मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दोनों नेताओं ने हिन्दी में शपथ ली। हालांकि अभी मंत्रिमंडल सदस्यों को शपथ नहीं दिलाई गई है। राज्य में मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट मंत्रियों की अधिकतम संख्या 12 हो सकती है। कैबिनेट का बाद में विस्तार किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह में खड़गे, राहुल गांधी व प्रियंका सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद

खुशगवार मौसम के बीच आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसारी देवी (85) भी इस खास अवसर की साक्षी बनीं, जिन्हें राहुल गांधी ने अपने साथ मंच पर बैठाया।

क्योंकि मां के कदमों में दुनिया है ❤️

नई जिम्मेदारी से पहले मां का आशीर्वाद लेते हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। pic.twitter.com/W3lzWI9Xid

— Congress (@INCIndia) December 11, 2022

शपथ ग्रहण के पूर्व दिवंगत वीरभद्र सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनन्द शर्मा भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मंच पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने पहले दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। समारोह स्थल पर अपार भीड़ उमड़ी और रिज मैदान लोगों से खचाखच भरा रहा।

देव भूमि में नया अध्याय

मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री की शपथ

कांग्रेस अध्यक्ष @kharge जी @RahulGandhi जी @priyankagandhi जी @kcvenugopalmp जी @ShuklaRajiv जी प्रदेश अध्यक्ष @virbhadrasingh जी सहित कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी pic.twitter.com/goi53QCFbH

— Congress (@INCIndia) December 11, 2022

डिप्टी सीएम अग्निहोत्री बोले  – जनता से किए गए अपने वादों को जल्द पूरा करेंगे

शपथ ग्रहण के बाद डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा – “हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे। पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन आज हमने भाजपा का ‘रथ’ रोक कर दिया है।”

इसके पूर्व केंद्रीय पर्यवेक्षकों – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार शाम को विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद के लिए क्रमश: पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख रहे सुक्खू और विपक्ष के नेता रहे अग्निहोत्री (60) के नामों की घोषणा की थी। बाद में, नामित मुख्यमंत्री सुक्खू ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उनके साथ हिमाचल प्रदेश में पार्टी के प्रभारी राजीव शुक्ला और कांग्रेस की राज्य इकाई की प्रमुख प्रतिभा सिंह भी राज्यपाल के पास गई थीं।

सुक्खू सीएम पद संभालने वाले निचले हिमाचल के पहले नेता

सुक्खू निचले हिमाचल इलाके के पहले कांग्रेस नेता और प्रेम कुमार धूमल के बाद हमीरपुर जिले के दूसरे ऐसे नेता हैं, जो मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए। कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में कुल 68 में से 40 सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर कर दिया है। मतदान 12 नवंबर को हुआ था और नतीजे गुरुवार, आठ दिसम्बर को घोषित किए गए थे।

You Might Also Like

शेयर बाजार आज फिर दिखी तेजी, सेंसेक्स 442 और निफ्टी 129 अंकों की बढ़त के साथ खुले
पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम भूपेंद्रभाई पटेल को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
ट्रंप की ईरान को चेतावनी- होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने का प्रयास किया तो सैन्य परिणाम भुगतने होंगे
WEF में ट्रंप बोले- ‘पीएम मोदी के लिए बहुत सम्मान, हम भारत के साथ जल्द ही अच्छी डील करेंगे’
BCB ने ICC को फिर लिखा पत्र, टी20 विश्व कप विवाद में DRC से दखल देने की मांग
TAGGED:15th CM of HimachalHIMACHAL PRADESHSukhwinder Singh SukhuSukhwinder Sukhu took oath as CM
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

ટીએમસી જાતિવાદી પણ છે!: રબિન્દ્ર ભારતી યુનિવર્સિટીના ચાર દલિત પ્રોફેસરોએ આપ્યા રાજીનામા, ટીએમસીની છાત્ર પરિષદ પર આરોપ

Revoi
Revoi
June 19, 2019
गृह मंत्री अमित शाह ने असम राजभवन में ब्रह्मपुत्र विंग का किया उद्घाटन
चाइना ओपन : सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी, भारतीय अभियान समाप्त
सुप्रीम कोर्ट बंगाल के स्कूलों में 25753 नौकरियों को अमान्य घोषित करने के खिलाफ याचिकाओं पर 15 जनवरी को करेगा सुनवाई
टोरेंट फार्मा ने वित्तीय वर्ष FY२६ के लिए प्रथम तिमाही के नतीजों की घोषणा की, शुद्ध लाभ २०% बढ़ा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?