hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारी उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार सपाट बंद, सेंसेक्स दिन के उच्चस्तर से 440 अंक फिसला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारी उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार सपाट बंद, सेंसेक्स दिन के उच्चस्तर से 440 अंक फिसला
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

भारी उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार सपाट बंद, सेंसेक्स दिन के उच्चस्तर से 440 अंक फिसला

Revoi Editor
Last updated: November 13, 2025 9:34 pm
Revoi Editor
Published: November 13, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 13 नवम्बर। घरेलू शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस क्रम में मजबूत वैश्विक व घरेलू संकेतों के बावजूद अंतिम घंटे में मुनाफावसूली के चलते शुरुआती बढ़त खत्म हो गई और दोनों बेंचमार्क इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स जहां दिन के उच्चस्तर से 440 अंक फिसलकर सिर्फ 12 अंकों की मजबूती पा सका वहीं एनएसई निफ्टी में तीन अंकों की बढ़त रही। खैर, यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र रहा, जिसमें इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए।

अंतिम घंटे में मुनाफावसूली के चलते शुरुआती बढ़त खत्म

देखा जाए तो शुरुआती सु्स्ती के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दोपहर के कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी शटडाउन खत्म करने वाले अस्थायी फंडिंग बिल पर हस्ताक्षर करने से भी सेंटीमेंट को सपोर्ट मिला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय करीब 450 अंकों तक चढ़ गया। वहीं निफ्टी 26,000 के पार पहुंच गया था। लेकिन FII की लगातार बिकवाली और कमजोर रुपये के बीच ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली शुरू हो गई और दोनों इंडेक्स अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सके।

सेंसेक्स 84,478.67 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 12.16 अंक या 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 84,478.67 पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान इसने लगभग 714 अंकों के दायरे में 84,919.43 का उच्चस्तर और 84,205.05 का निचला स्तर देखा। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 18 के शेयर लाल निशान पर बंद हुए जबकि 12 ने मजबूती दिखाई।

निफ्टी फिर 26,000 के पार जाकर लौटा, 25,879.15 अंक पर बंद

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.35 अंकों या 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,879.15 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक ने 202 अंकों के दायरे में 26,010.70 का उच्चस्तर और 25,808.40 का निचला स्तर देखा। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 20 के शेयर मजबूत रहे जबकि 30 में गिरावट रही।

एशियन पेंट्स के स्टॉक सर्वाधिक 3.81 फीसदी उछले

सेंसेक्स में शामिल कम्पनियों में एशियन पेंट्स के शेयरों में 3.81 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फिनसर्व में 0.90 फीसदी से लेकर 1.99 फीसदी की बढ़त रही। इसके विपरीत इटरनल के शेयर 3.63 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, टाटा मोटर्स (TMCV), महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट और टाटा स्टील में 1.15 फीसदी से लेकर 2.26 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेक्टोरल इंडेक्स का मिलाजुला प्रदर्शन

सेक्टोरल इंडेक्स का प्रदर्शन भी मिलाजुला रहा। निफ्टी रियल्टी और निफ्टी फार्मा में क्रमशः 0.53% और 0.51% की तेजी देखने को मिली। फाइनेंशियल सर्विसेज और हेल्थकेयर इंडेक्स में भी हल्की बढ़त देखने को मिली। दूसरी ओर, पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी, आईटी, और ऑटो सेक्टर के शेयरों में 0.3% से 0.6% तक गिरावट दर्ज की गई। इनमें पीएसयू बैंकिंग शेयर सबसे कमजोर रहे।

You Might Also Like

गीता गोपीनाथ बोलीं – सिर्फ तीन वर्षों में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत
तालिबान सरकार ने लागू किया नया प्रतिबंध – अफगानिस्तान में अब महिलाओं के लिए विश्वविद्यालयों के दरवाजे बंद
चैम्पियन RCB के कप्तान पाटीदार बोले – ‘जब भी मैं विराट भाई को देखता हूं, वह हमेशा टीम के लिए मौजूद रहते हैं’
ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा, कहा- मैं साध्वी हूं और साध्वी ही रहूंगी
दूसरे के घरों में बर्तन मांजती थीं दुलारी देवी, वित्त मंत्री सीतारमण ने उनकी दी हुई साड़ी पहनकर पेश किया बजट
TAGGED:Bseheavy volatilityniftyNSEsensexStock markets closed flat
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?