hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ते तनाव से शेयर बाजार की अस्थिरता जारी, दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में गिरावट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ते तनाव से शेयर बाजार की अस्थिरता जारी, दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में गिरावट
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ते तनाव से शेयर बाजार की अस्थिरता जारी, दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में गिरावट

Revoi Editor
Last updated: June 11, 2026 6:26 pm
Revoi Editor
Published: June 11, 2026
Share
SHARE

मुंबई, 11 जून। अमेरिका व ईरान के बीच फिर बढ़ते तनाव के चलते निवेशकों के सतर्क रुख भारतीय शेयर बाजार का अस्थिर प्रदर्शन जारी है और कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को दोनों बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स जहां 151 अंक टूट गया वहीं एनएसई निफ्टी 53 अंकों की कमजोरी से ठहरा।

सेंसेक्स 150.63 अंक टूटकर 73,832.55 पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 150.63 अंक यानी 0.20 प्रतिशत टूटकर 73,832.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक 875.59 अंकों के दायरे में 74,394.34 अंक के उच्चतम और 73,518.75 अंक के निचले स्तर तक आया। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 21 के शेयर लाल निशान पर रुके तो नौ में लाभ देखने को मिला।

निफ्टी 53.35 अंक गिरकर 23,161.60 पर बंद

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 53.35 अंक यानी 0.23 प्रतिशत गिरकर 23,161.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 23,327.45 और नीचे में 23,072.05 अंक तक आया। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 16 के शेयर हरे निशान पर ठहरे तो 34 में गिरावट दर्ज की गई।

इन्फोसिस के स्टॉक ने सर्वाधिक 2.71 फीसदी की गिरावट देखी

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में इन्फोसिस के स्टॉक ने सर्वाधिक 2.71 फीसदी की गिरावट देखी। एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, इटर्नल और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। वहीं लाभ में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और सन फार्मा शामिल हैं।

एफआईआई ने 2,124.98 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,124.98 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड एक प्रतिशत टूटकर 92.16 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

You Might Also Like

UP: जनता दर्शन में बोले सीएम योगी- बख्शे न जाएं जबरन जमीन कब्जाने वाले
लेनदेन शुल्क लगा, तो यूपीआई का इस्तेमाल बंद कर देंगे 75 प्रतिशत उपयोगकर्ता, सर्वे में दावा
सीसीआई के 1,337 करोड़ रुपये के जुर्माने का आदेश भारतीय ग्राहकों के लिए बड़ा झटका : गूगल
Supreme Court को मिले दो नए जज, सीजेआई चंद्रचूड़ ने एन कोटिश्वर और आर महादेवन को दिलाई शपथ
राष्ट्रीय वॉलीबॉल : यूपी की महिलाओं ने रचा इतिहास, पहली बार अंतिम 8 में, मेजबान पुरुषों की चुनौती टूटी
TAGGED:both benchmark indices fallBseniftyNSErenewed US-Iran tensionssensexStock market volatility persists
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

August 7, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?