hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Stock Market : सेंसेक्स की फ्लैट शुरुआत, निफ्टी 26000 के करीब खुला लेकिन इन शेयरों में उछाल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > Stock Market : सेंसेक्स की फ्लैट शुरुआत, निफ्टी 26000 के करीब खुला लेकिन इन शेयरों में उछाल
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

Stock Market : सेंसेक्स की फ्लैट शुरुआत, निफ्टी 26000 के करीब खुला लेकिन इन शेयरों में उछाल

Revoi Editor
Last updated: October 28, 2025 11:01 am
Revoi Editor
Published: October 28, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 28 अक्टूबर। शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स की सपाट चाल देखने को मिली। सुबह करीब सवा नौ बजे, बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 66.76 अंकों की हल्की तेजी दर्ज की गई और यह 84,845.60 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 सूचकांक भी 14.25 अंक की बढ़त के साथ 25,980.30 के स्तर पर खुला।

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 पर मिली-जुली चाल देखने को मिली। जिन शेयरों में मजबूती रही उनमें एसबीआई, भारती एयरटेल, टाइटन और एलएंडटी शामिल हैं। वहीं, इंडिगो, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और ओएनजीसी जैसे दिग्गज स्टॉक्स में गिरावट दर्ज की गई।

एक दिन पहले तेजी

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वी.के. विजयकुमार के मुताबिक का कहना है कि बाजार का ओवरऑल सेंटिमेंट फिलहाल सकारात्मक बना हुआ है। घरेलू निवेशकों का भरोसा मजबूत है और वैश्विक संकेत भी फिलहाल बाजार को सपोर्ट कर रहे हैं। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत तेजी देखने को मिली।

वैश्विक बाजारों में आई बढ़त के असर से सेंसेक्स 567 अंकों की छलांग लगाकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 25,900 अंकों के पार पहुंच गया। बाजार के जानकारों की मानें तो अमेरिका में खुदरा मुद्रास्फीति के बेहतर आंकड़ों ने इस साल फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बल दिया है। इसके साथ ही अमेरिका–चीन व्यापार समझौते की संभावनाओं और विदेशी कोषों की लगातार खरीदारी ने निवेशक धारणा को मजबूत किया।

क्या कहते हैं जानकार

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च चीफ विनोद नायर का कहना है कि यूएस–चीन व्यापार वार्ता में प्रगति से घरेलू बाजार में व्यापक सुधार देखा गया है। अमेरिका में खुदरा मुद्रास्फीति उम्मीद से बेहतर रहने से फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं बढ़ी हैं, जिससे निवेशकों का विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं में कमी और मजबूत घरेलू सुधारों ने घरेलू आय वृद्धि के संकेत दिए हैं. इसके साथ ही मौजूदा प्रीमियम वैल्यूएशन को उचित ठहराया है।

You Might Also Like

चिदंबरम ने चुनावी बॉण्ड को बताया ‘वैध रिश्वत’, कहा – ये भाजपा के लिए सुनहरी फसल होगी
तकनीकी गलती से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई थी टीम इंडिया, संशोधित रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर कायम
अखिलेश यादव का हमला – कांग्रेस ने शुरू की छापेमारी की परंपरा, उसी रास्ते पर चल रही भाजपा
कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत, कहा – पीएम वोट मांगने के लिए हिन्दू देवी-देवताओं का इस्तेमाल कर रहे
डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए पहली ग्रुप ट्रेनिंग के बाद बोली टीम इंडिया – ‘हमारी तैयारियां जोरों पर’
TAGGED:BseNSE
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

PM मोदी ने कहा- FTA जल्द हो जाएगा फाइनल, ‘क्रिटिकल और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप’ की घोषणा

Revoi Editor
Revoi Editor
February 26, 2026
BRS नेता के कविता 5 माह बाद जेल से बाहर आईं, बोलीं – ‘हम कानूनी और राजनीतिक रूप से लड़ेंगे’
संविधान संशोधन बिल गिरने पर सियासी घमासान, अमित शाह का प्रहार– 2029 में महिलाओं का आक्रोश झेलेगा विपक्ष
हनुमान जयंती : पीएम मोदी ने गुजरात के मोरबी में किया हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
ऊर्जा संरक्षण सबसे पर्यावरण अनुकूल और एनर्जी का सबसे विश्वसनीय स्रोत : राष्ट्रपति मुर्मु
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?