hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बढ़ते वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > बढ़ते वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

बढ़ते वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट

Revoi Editor
Last updated: January 20, 2026 11:37 am
Revoi Editor
Published: January 20, 2026
Share
SHARE

मुंबई, 20 जनवरी। बढ़ते वैश्विक तनावों के बीच सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर गिरावट के साथ खुले। हालांकि, तीसरी तिमाही के नतीजों के चलते घरेलू बाजार में कुछ शेयरों में हलचल देखने को मिली।

खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 214 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,032 पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 77 अंक यानी 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,508 पर था। व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.51 प्रतिशत की गिरावट और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.65 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई। सेक्टरवार बात करें तो, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 1.3 प्रतिशत की गिरावट आई, निफ्टी आईटी में 0.77 प्रतिशत की गिरावट तो निफ्टी फार्मा में 0.45 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

इसके विपरीत, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.86 प्रतिशत की उछाल और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 0.48 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स पैक में इटरनल, बजाज फाइनेंस, इंडिगो, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। तो वहीं कोटक महिंद्रा, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एनटीपीसी टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, कमजोर तिमाही नतीजों के संकेत, जारी बिकवाली और एक बार फिर उभरते भू-राजनीतिक तनाव निवेशकों की धारणा पर असर डाल सकते हैं। सोमवार को दिग्गज शेयरों और व्यापक बाजार में कमजोरी देखने के बाद, बड़े वैश्विक और घरेलू घटनाक्रमों से पहले बाजार का रुख फिलहाल जोखिम से बचने वाला बना हुआ है।

बाजार के जानकारों का कहना है कि निफ्टी के लिए अब 25,700–25,750 का स्तर एमीडिएट रेजिस्टेंस है, जहां हर बार तेजी की कोशिश नाकाम हो रही है। नीचे की तरफ 25,400–25,450 का दायरा अहम सपोर्ट जोन है। अगर यह स्तर टूटता है, तो बाजार में और बिकवाली बढ़ सकती है और निफ्टी 25,300 से 25,350 तक फिसल सकता है। एक्सपर्ट ने आगे बताया कि उतार-चढ़ाव के मोर्चे पर इंडिया वीआईएक्स में हल्की बढ़त दर्ज की गई है, जो यह संकेत देता है कि वैश्विक आर्थिक संकेतों और जोखिम से बचने की रणनीति के बीच बाजार में आगे भी हल्का तेज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

You Might Also Like

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह अब राज्यसभा में नहीं दिखेंगे, 9 केंद्रीय मंत्रियों सहित 54 सांसदों का कार्यकाल खत्म
यूपी टी20 लीग-3 : काशी रूद्राज की टीम पूरी तरह तैयार, खिलाड़ियों ने बाबा भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद
‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0’ को मंजूरी, 10 हजार करोड़ रुपये की दूसरी किस्त को मंजूरी
WFP ने लेबनान में तनाव से प्रभावित 10 लाख लोगों को खाद्य सहायता के लिए शुरू किया आपातकालीन अभियान
नागपुर हिंसा पर भड़के उद्धव ठाकरे, भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों से इस्तीफे की मांग
TAGGED:BseNSE
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अपराधराष्ट्रीयहिन्दी

लखीमपुर खीरी हिंसा कांड : 4 माह बाद जेल से रिहा हुआ मुख्य आरोपित आशीष मिश्र

Vinayak Barot
Vinayak Barot
February 15, 2022
यूपी चुनाव : मुख्‍यमंत्री योगी ने विपक्षी दलों पर बोला हमला, कहा- दंगों या विकास वाली, कौन सी चाहिए सरकार
नौकरी के बदले जमीन घोटाला केस : सीबीआई ने तेजस्वी यादव से 9 घंटे तक की पूछताछ
राष्ट्रपति ट्रंप का दावा : रूस एक हफ्ते तक यूक्रेन के शहरों पर नहीं करेगा हमला, शांति वार्ता में आई तेजी
यूपी : सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुआ केस, जानें मामला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?