hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट थमी, सेंसेक्स 158 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 26000 के पार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट थमी, सेंसेक्स 158 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 26000 के पार
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट थमी, सेंसेक्स 158 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 26000 के पार

Revoi Editor
Last updated: December 4, 2025 6:15 pm
Revoi Editor
Published: December 4, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 4 दिसम्बर। घरेलू शेयर बाजार मिलेजुले वैश्विक संकेतों और रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति से पहले सतर्क रुख के बीच कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन लगभग स्थिर रहे। हालांकि गुरुवार को कारोबार के दौरान दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अंत में पिछले चार दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया।

इस क्रम में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और प्रौद्योगिकी शेयरों में लिवाली आने से बीएसई सेंसेक्स जहां 158 अंक मजबूत हुआ वहीं एनएसई निफ्टी 48 अंक चढ़कर फिर 26,000 के पार पहुंच गया।  इससे पहले पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में करीब 613 अंकों की गिरावट आई थी जबकि निफ्टी लगभग 230 अंक टूटा था।

सेंसेक्स 85,265.32 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30-शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 158.51 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की मजबूती से 85,265.32 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र की अपेक्षा 18 अंकों की मामूली गिरावट से ओपनिंग करने वाला सूचकांक कारोबार के दौरान एक समय 380 अंक से अधिक चढ़कर 85,487.21 तक चला गया था। इसी क्रम में उसने 84,949.98 अंक का निचला स्तर भी देखा। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 18 के शेयर मजबूत रहे जबकि 12 में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी में 47.75 अंकों का सुधार

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित  मानक सूचकांक निफ्टी भी उतार-चढ़ाव देखने के बाद 47.75 अंक बढ़कर 26,033.75 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह एक समय 112.25 अंकों की मजबूती से 26,098.25 तक जा पहुंचा था। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 33 के शेयर लाभ में रहे और 15 में कमजोरी दिखी।

टीसीएस में सर्वाधिक 1.54 प्रतिशत की तेजी

सेंसेक्स के समूह में शामिल कम्पनियों में से टीसीएस के स्टॉक में सर्वाधिक 1.54 फीसदी मजबूत हुए। टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, सन फार्मा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और ट्रेंट में भी मुख्य रूप से तेजी रही। दूसरी तरफ मारुति, इटर्नल, कोटक महिंद्रा बैंक और टाइटन के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

एफआईआई ने 3,206.92 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे

इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली बरकरार रही। बुधवार को एफआईआई ने 3,206.92 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,730.41 करोड़ रुपये की खरीदारी की। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत चढ़कर 62.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

You Might Also Like

रेल मंत्रालय की घोषणा – कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी 900 से भी ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
शुरुआती गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 174 अंक मजबूत, निफ्टी 43 अंक चढ़ा
भारत-इटली के बीच सांस्कृतिक मित्रता : पीएम मोदी को उपहार में मिली ‘होली वाराणसी’ पेंटिंग
Umesh pal Murder Case: अतीक की पत्नी शाइस्ता पर घोषित इनाम हुआ दोगुना…25,000 से बढ़ाकर किया 50 हजार
एक और राहत पैकेज : कोविड प्रभावित सेक्टर के लिए 1.1 लाख करोड़ का एलान, स्वास्थ्य क्षेत्र को 50 हजार करोड़
TAGGED:BseniftyNifty also crossed 26000NSEsensexSensex rose 158 pointsStock market decline halted
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

August 10, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?