hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन नए शिखर पर, Sensex पहली बार 71 हजार के पार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन नए शिखर पर, Sensex पहली बार 71 हजार के पार
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन नए शिखर पर, Sensex पहली बार 71 हजार के पार

Vinayak Barot
Last updated: December 16, 2023 12:59 am
Vinayak Barot
Published: December 16, 2023
Share
SHARE

मुंबई, 15 दिसम्बर। अमेरिका में ब्याज दर को लेकर चिंताएं कम होने और अनुकूल घरेलू वृहद-आर्थिक आंकड़ों से भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को नए शिखर पर पहुंच गए और सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुए। इस क्रम में बीएसई सेंसेक्स 969 अंक से अधिक उछलकर पहली बार 71,000 अंक के स्तर को पार कर गया।

बीएसई का सेंसेक्स 71,483.75 के अपने रिकॉर्ड स्तर पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 969.55 अंक यानी 1.37 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगाते हुए 71,483.75 के अपने रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,091.56 अंक यानी 1.54 प्रतिशत तक बढ़कर 71,605.76 पर पहुंच गया था, जो इसका उच्चतम कारोबारी स्तर रहा।

एनएसई का निफ्टी 21,500 के करीब

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 273.95 अंक यानी 1.29 प्रतिशत चढ़कर 21,456.65 के अपने नए शिखर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 309.6 अंक यानी 1.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,492.30 के अपने रिकॉर्ड कारोबारी स्तर को भी छुआ।

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी निवेशकों की निरंतर खरीदारी के बीच सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), प्रौद्योगिकी एवं धातु शेयरों में भारी खरीदारी होने से घरेलू इक्विटी बाजार की तेजी को रफ्तार मिली। इस क्रम में घरेलू बाजारों में लगातार तीसरे दिन बढ़त रही। वस्तुतः अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर को अपरिवर्तित रखने और अगले वर्ष दर में कटौती के संकेत देने से भारतीय इक्विटी बाजारों में लगातार विदेशी पूंजी का प्रवाह बढ़ा है और इसने शेयरों में तेजी को बढ़ावा दिया है।

आईटी कम्पनियों में दर्ज की गई सर्वाधिक तेजी

सेंसेक्स के समूह में शामिल कम्पनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज में सर्वाधिक 5.58 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी और विप्रो का स्थान रहा। इसके उलट नेस्ले, भारती एयरटेल, मारुति और आईटीसी के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का मिलाजुला रुख

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग चढ़कर बंद हुए जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक निचले स्तर पर बंद हुआ। यूरोपीय बाजार मिलेजुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3,570.07 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने अपनी खरीदारी की गति जारी रखी है। उन्होंने गुरुवार को 3,570.07 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत चढ़कर 76.86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

You Might Also Like

आसाराम को राहत :  गुजरात हाई कोर्ट ने मेडिकल आधार पर दी 3 माह की अंतरिम जमानत
विनेश फोगाट व बजरंग पूनिया के अवार्ड लौटाने पर बोले योगेश्वर दत्त – पूरी रूपरेखा के पीछे कांग्रेस का दिमाग’
राजद के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव – ‘हमरा राज जंगलराज नहीं, जनराज रहा’
मणिपुर: थौबल में सुरक्षाबलों के हाथ लगा गोला-बारूद का जखीरा
बॉलीवुड : सुपरस्टार रजनीकांत ने देखी की ‘थलाइवी’, कंगना की एक्टिंग पर दिया ये रिएक्शन
TAGGED:Nifty also closes at record levelSensex crosses 71 thousandStock market at new peak
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?