hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: 350 करोड़ का पहाड़ खड़ा करने वाले धीरज साहू बोले – ‘ये मेरा पैसा नहीं, इससे कांग्रेस का भी कोई लेना-देना नहीं’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > 350 करोड़ का पहाड़ खड़ा करने वाले धीरज साहू बोले – ‘ये मेरा पैसा नहीं, इससे कांग्रेस का भी कोई लेना-देना नहीं’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

350 करोड़ का पहाड़ खड़ा करने वाले धीरज साहू बोले – ‘ये मेरा पैसा नहीं, इससे कांग्रेस का भी कोई लेना-देना नहीं’

Vinayak Barot
Last updated: December 16, 2023 1:22 am
Vinayak Barot
Published: December 16, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने आयकर की छापेमारी के दौरान मिले 350 करोड़ रुपये से अधिक कैश के मामले में अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘ये मेरा पैसा नहीं है और इससे कांग्रेस का भी कोई लेना देना नहीं है।

मैं बिजनेस लाइन में नहीं, यह पैसा मेरे परिवार की व्यावसायिक कम्पनियों का है‘

धीरज साहू ने कहा, ‘मैं पहले ही कह चुका हूं कि यह पैसा मेरे परिवार की व्यावसायिक कम्पनियों का है। आयकर विभाग का पक्ष आने दीजिए, चाहे वह ‘काला धन’ हो या ‘सफेद धन’। मैं बिजनेस लाइन में नहीं हूं। पैसों को लेकर मेरे परिवार के सदस्य जवाब देंगे। मुझे नहीं पता कि लोग इसे कैसे देख रहे हैं, लेकिन मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस पैसे का कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है।’

‘इनकम टैक्स ने अभी छापा मारा है, मैं हर चीज का हिसाब दूंगा‘

कांग्रेस सांसद साहू ने कहा, ‘आज जो हो रहा है, वह मुझे दुखी करता है। मैं स्वीकार कर सकता हूं कि जो पैसा बरामद किया गया है, वह मेरी फर्म का है, जो नकदी बरामद की गई है वह मेरी शराब फर्मों से संबंधित है, यह शराब की बिक्री से हुई आय है। इस पैसे का कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है, जैसा कि कहा जा रहा है। सारा पैसा मेरा नहीं है, यह मेरे परिवार और अन्य संबंधित फर्मों का है। इनकम टैक्स ने अभी छापा मारा है, मैं हर चीज का हिसाब दूंगा।’

दरअसल, आईटी ने धीरज साहू के परिवार के स्वामित्व वाले ओडिशा की शराब कम्पनी के खिलाफ अपनी काररवाई के तहत रांची में उनके आवास में छापेमारी की थी। जिस जगह आईटी ने रेड की थी, वह साहू का संयुक्त पारिवारिक घर है। इसमें 350 करोड़ रुपये से ज्यादा आईटी ने बरामद किए हैं।

भाजपा विधायकों का झारखंड विधानसभा में प्रदर्शन

इस बीच झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन शुक्रवार को धीरज साहू कैश स्कैंडल को लेकर भाजपा ने सदन के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक अनंत ओझा, नीरा यादव, समरीलाल और अन्य ने हाथ में तख्तियां लेकर मुख्य गेट पर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा विधायकों ने इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जवाब मांगा।

मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई

भाजपा विधायकों का सवाल था कि धीरज साहू के आवास पर इतने रुपये कहां से आए। भाजपा विधायकों ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने धीरज साहू के खिलाफ कड़ी काररवाई की मांग की। विरोधी दल के मुख्य सचेतक विरंची नारायण ने कहा कि धीरज साहू मामले में कांग्रेस पार्टी सवालों से भाग नहीं सकती। धीरज साहू ने 38 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है तो उनके पास 400 करोड़ रुपये कहां से आये। इसका जवाब कांग्रेस पार्टी को सदन में देना होगा। यदि यह उनकी वैध कमाई है तो इतनी राशि कोई अपने घर में नहीं रख सकता। यह कांग्रेस की काली कमाई है। यह साबित करता है कि राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

You Might Also Like

कोलकाता में बीएलओ के प्रदर्शन पर चुनाव आयोग गंभीर,  ‘सुरक्षा उल्लंघन’ बताकर पुलिस से 48 घंटे में मांगी रिपोर्ट
बॉलीवुड : ‘थाडम’ के हिंदी रीमेक में डबल रोल निभायेंगे अभिनेता आदित्य रॉय कपूर
UP ATS ने 4 कट्टरपंथियों को दबोचा, आतंकी घटना के लिए फण्ड जुटा रहे थे, पाक संगठनों से थे प्रभावित
गुजरात बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के परिणाम 82.56 प्रतिशत घोषित
ऋषभ पंत का चोट से वापसी के बाद इमोशनल मैसेज, रिकवरी और कमबैक को लेकर की दिल की बात
TAGGED:Congress has nothing to do with itCongress MPDheeraj Sahumountain worth Rs 350 croreThis is not my money
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यहिन्दी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

August 7, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?