hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केरल : कोच्चि के CUSAT यूनिवर्सिटी में म्यूजिक फेस्ट के दौरान भगदड़, 4 छात्रों की मौत, 60 से ज्यादा घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > केरल : कोच्चि के CUSAT यूनिवर्सिटी में म्यूजिक फेस्ट के दौरान भगदड़, 4 छात्रों की मौत, 60 से ज्यादा घायल
राष्ट्रीयहिन्दी

केरल : कोच्चि के CUSAT यूनिवर्सिटी में म्यूजिक फेस्ट के दौरान भगदड़, 4 छात्रों की मौत, 60 से ज्यादा घायल

Vinayak Barot
Last updated: November 26, 2023 1:20 am
Vinayak Barot
Published: November 26, 2023
Share
SHARE

कोच्चि, 25 नवम्बर। केरल में कोच्चि स्थित CUSAT यूनिवर्सिटी में शनिवार को एक संगीत कार्यक्रम के दौरान अचानक मची भगदड़ में कम से कम चार छात्रों की मौत हो गई जबकि 46 से ज्यादा छात्र घायल हो गए।

यह घटना निखिता गांधी के एक संगीत समारोह के दौरान हुई, जो परिसर के ओपन-एयर ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के अनुसार इस घटना में चार छात्रों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को कलामासेरी स्थित एर्नाकुलम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और शहर में स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

कुलपति डॉ. शंकरन ने कहा, ‘टेक फेस्ट के तहत एक संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। दुर्भाग्य से भीड़ बहुत अधिक थी और बारिश हो रही थी। सीढ़ियां चढ़ने से कुछ समस्याएं पैदा हुईं और कुछ छात्र गिर गए। कितने लोग घायल हुए, यह मैं कल ही बता पाऊंगा। कार्यक्रम में 2,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। दो छात्रों की हालत गंभीर है।’

वहीं, नगर पार्षद प्रमोद ने कहा, ‘एक ही गेट से निकास और प्रवेश के कारण भगदड़ मची। छात्र उसी गेट से अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। जो छात्र खड़ी सीढ़ियों से प्रवेश कर रहे थे वे पहले गिरे और गेट पर भारी भीड़ उन्हें बार-बार कुचलती रही।’

You Might Also Like

डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और क्राउन प्रिंसेस मैरी ने किया ताजमहल का दीदार
कर्नाटक चुनाव : राहुल गांधी के आरोपों पर अमित शाह का जवाब – ‘कमीशनखोरी का सबूत है तो कोर्ट जाओ’
शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट, सेंसेक्स 83500 के निकट, निफ्टी 193 अंक टूटा
मुख्यमंत्री योगी ने पदक विजेता अवनि और मोना को दी बधाई, कहा- ”ऐसे ही चमकते रहो और युवा पीढ़ी को प्रेरित करते रहो”
NDA कॉन्क्लेव में बोले पीएम मोदी- जब ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना से काम होता है तो कोई निर्णय कठिन नहीं होता
TAGGED:4 students killedCUSAT UniversitykeralaKochimore than 60 injuredStampede during music fest
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा प्रकिया सुधार को लेकर गठित की उच्चस्तरीय समिति, पूर्व इसरो प्रमुख डॉ. राधाकृष्णन करेंगे नेतृत्व

Revoi Editor
Revoi Editor
June 22, 2024
ROVING PERISCOPE: “Chinese Virus” alerts world, may bankrupt Beijing!
बॉलीवुड : अभिषेक बच्चन की ‘बॉब बिस्वास’ ओटीटी पर होगी रिलीज
बॉलीवुड : अजय देवगन की वेब सीरीज ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ का ट्रेलर रिलीज
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी बोले – यूपी ने स्थापित कर ली है अपनी नई पहचान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?