hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: LPG पर लोकसभा में गतिरोध बरकरार, विपक्ष सांसदों ने लगाए ‘मोदी जी, एलपीजी’ के नारे… कार्यवाही स्थगित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > LPG पर लोकसभा में गतिरोध बरकरार, विपक्ष सांसदों ने लगाए ‘मोदी जी, एलपीजी’ के नारे… कार्यवाही स्थगित
राष्ट्रीयहिन्दी

LPG पर लोकसभा में गतिरोध बरकरार, विपक्ष सांसदों ने लगाए ‘मोदी जी, एलपीजी’ के नारे… कार्यवाही स्थगित

Revoi Editor
Last updated: March 13, 2026 1:22 pm
Revoi Editor
Published: March 13, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली। कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने देश में एलपीजी की किल्लत के विषय को लेकर शुक्रवार को लोकसभा में हंगामा किया, जिसके कारण सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही जब एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू हुई तो विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के निकट पहुंच गए। उन्होंने ‘मोदी जी, एलपीजी’ के नारे लगाए।

पीठासीन सभापति संध्या राय ने शोर-शराबे के बीच आवश्यक कागजात सदन के पटल पर रखवाए। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में लोकसभा अध्यक्ष ने कहा है कि सदन ठीक ढंग से चलना चाहिए, लेकिन ”कांग्रेस के नेता और उसके सांसद नहीं सुधर रहे हैं।” उन्होंने कहा, ”आज गैर-सरकारी कामकाज होना है। यह सरकार का कामकाज नहीं है, बल्कि सदस्यों का है। अगर कांग्रेस के नेता (राहुल गांधी) नहीं सुधर रहे हैं तो सांसद भी नहीं सुधर रहे हैं।”

रीजीजू ने दावा किया कि विपक्ष के नेता संसद परिसर में गिलास-थाली लेकर नाटक कर रहे हैं ताकि जनता का ध्यान आकर्षित कर सकें, लेकिन जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा करके ये लोग सत्ता में नहीं आ सकते। उन्होंने कहा, ”कांग्रेस में कोई नहीं बचा है तो इनके नेता को समझाए। इनके नेता के साथ कांग्रेस के सभी लोग बिगड़ गए हैं।” संध्या राय ने विपक्षी सदस्यों से सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा, ”सदन को चलने दीजिए। देश की जनता देख रही है। यह लोकतंत्र की मर्यादा के लिए ठीक नहीं है।” हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने दोपहर 12 बजकर नौ मिनट पर सदन की बैठक अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले, शुक्रवार सुबह 11 बजे भी कांग्रेस और विपक्ष के सदस्यों ने देश में एलपीजी गैस की कथित कमी के मुद्दे पर हंगामा किया जिसके कारण सदन की बैठक शुरू होने के करीब तीन मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया। इसी दौरान कांग्रेस के सदस्य अपने स्थानों पर खड़े होकर देश में एलपीजी गैस की कथित कमी का मुद्दा उठा रहे थे। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल को इस मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिए जाने की बात कहते सुना गया। बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल सदन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है और आज भी विपक्ष के आठ सांसदों के प्रश्न सूचीबद्ध हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल में जहां देश के मुद्दे, क्षेत्रों की समस्याएं उठाई जाती हैं, वहीं सरकार की जवाबदेही भी तय होती है। लोकसभा अध्यक्ष ने हंगामा कर रहे विपक्षी सांसदों से प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह करते हुए कहा, ”आप कहते हैं कि बोलने का अवसर नहीं मिलता। जब आपको बात रखने का समय और अवसर दिया जाता है, तब आप बोलना नहीं चाहते, सदन में गतिरोध पैदा करना चाहते हैं जो संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है।”

उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल के बाद यदि सदस्य कोई मुद्दा उठाना चाहते हैं तो उठा सकते हैं। बिरला ने यह भी कहा, ”एक और आग्रह कर रहा हूं कि संसद के अंदर हो या संसद परिसर में बाहर हो, उसकी पवित्रता, मर्यादा, प्रतिष्ठा बनाने की जिम्मेदारी सभी की है। जिस तरह का आचरण और व्यवहार आप कर रहे हैं, उससे सदन की पवित्रता को समाप्त कर रहे हैं।” जब विपक्ष के सांसदों ने अपने आठ साथियों के निलंबन का मुद्दा उठाया तो अध्यक्ष ने कहा, ”सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही कार्रवाई होगी। यह स्पष्ट है।” हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने करीब तीन मिनट बाद ही कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

You Might Also Like

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स व बुच 9 माह बाद पृथ्वी पर लौटे, नासा ने कहा – सफल रहा मिशन
मणिपुर के लोगों के जज्बे को सलाम… चुराचांदपुर में रैली को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी
धामी कैबिनेट की पहली बैठक में फैसला : उत्तराखंड में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड
उप राष्ट्रपति धनखड़ के अपमान से व्यथित हैं राष्ट्रपति मुर्मू, विपक्षी नेताओं को दी नसीहत
बॉलीवुड : कार्तिक आर्यन ने पूरी की ‘शहजादा’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग
TAGGED:COngressLok SabhalpgLPG CylinderModi jiopposition membersParliament SessionProceedings
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?