hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: लोकसभा में बोले स्पीकर- ‘पीएम मोदी के साथ सदन में कुछ भी हो सकता था, मैंने न आने का किया था आग्रह’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > लोकसभा में बोले स्पीकर- ‘पीएम मोदी के साथ सदन में कुछ भी हो सकता था, मैंने न आने का किया था आग्रह’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

लोकसभा में बोले स्पीकर- ‘पीएम मोदी के साथ सदन में कुछ भी हो सकता था, मैंने न आने का किया था आग्रह’

Revoi Editor
Last updated: February 5, 2026 6:28 pm
Revoi Editor
Published: February 5, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 5 फरवरी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को कहा कि कल (बुधवार) सदन में कांग्रेस के कई नेता सदन के नेता के आसन के पास पहुंचकर किसी अप्रत्याशित घटना को अंजाम देना चाहते थे, इसलिए उनके अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में नहीं आए। ओम बिरला ने यह भी कहा कि बुधवार को विपक्ष के कुछ सदस्यों ने उनके चैंबर में आकर जिस तरह का व्यवहार किया, वैसा लोकसभा की शुरुआत से लेकर आज तक कभी नहीं हुआ और यह दृश्य एक ‘काले धब्बे’ की तरह था।

विपक्षी सदस्यों का आचरण ‘काले धब्बे’ की तरह था

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को कहा, ‘इस सदन में बुधवार को कुछ सदस्यों ने जिस प्रकार का व्यवहार किया, वो लोकसभा की शुरुआत से लेकर आज तक कभी नहीं हुआ है। आज तक इतिहास रहा है कि राजनीतिक मतभेदों को सदन के कार्यालय तक नहीं लाया गया है।’

कांग्रेस के सदस्य कर सकते थे अप्रत्याशित घटना

लोकसभा अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, ‘विपक्ष के सदस्यों ने अध्यक्ष के कार्यालय में जो व्यवहार किया। वह हमारी संसदीय परंपराओं के लिए अनुचित था। वह पल एक काले धब्बे की तरह था। हम सबको सदन सुचारु रूप से चलाने में सहयोग करना चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी को राष्ट्रपति के अधिभाषण का जवाब देना था तो मेरे पास पुख्ता जानकारी आई कि कांग्रेस पार्टी के कई सदस्य प्रधानमंत्री के आसन तक पहुंचकर कोई भी अप्रत्याशित घटना कर सकते थे। यदि यह घटना हो जाती तो यह अत्यंत अप्रिय है। यह देश के लोकतांत्रिक परंपराओं को तार-तार कर देता। इस घटना को टालने के लिए मैंने पीएम मोदी से आग्रह किया कि उन्हें सदन में नहीं आना चाहिए।

‘कल की घटना देश ने देखी है, यह सदन की गरिमा के अनुकूल नहीं था’

उन्होंने यह भी कहा, ‘कल की घटना देश ने देखी है कि किस तरह महिला सदस्य वहां (प्रधानमंत्री के बैठने के स्थान) तक पहुंची हैं। यह किसी तरह उचित नहीं था। सदन की गरिमा के अनुकूल नहीं था। आप सदन की गरिमा को गिराना चाहते हैं। आप शब्दों से बात कह सकते हैं, आरोप लगा सकते हैं। लेकिन आप इधर (सत्तापक्ष की तरफ) आकर जिस तरह कर रहे हैं, यह उचित नहीं है।’

पीएम के जवाब के बिना ही लोकसभा से धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हुआ

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी बुधवार (4 फरवरी) की शाम पांच बजे लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने वाले थे। हंगामे के कारण ऐसा नहीं हो सका और पीएम के जवाब के बिना ही आज लोकसभा से धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हो गया है। धन्यवाद प्रस्ताव पारित होने के बाद सदन में स्पीकर ओम बिरला ने जानकारी दी उन्होंने ही पीएम मोदी से सदन में न आने का आग्रह किया था।

स्पीकर ने सुझाव मानने के लिए पीएम का आभार व्यक्त किया

बिरला ने कहा, ‘सदन के नेता सदन में ना बोलें, यह सभा के लिए किसी भी प्रकार से उचित नहीं है। सदन के नेता ने मेरे आग्रह को मानकर सदन को अप्रिय दृश्य से बचाया।’ उन्होंने अपना सुझाव मानने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और विपक्ष को दो टूक कहा कि आप पोस्टर, पम्फलेट लेकर आएंगे तो सदन नहीं चलेगा। आज भी नहीं चलेगा, कल भी नहीं चलेगा। स्पीकर ने इसके बाद सदन की कार्यवाही छह फरवरी, पूर्वाह्न 11बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

You Might Also Like

सपा नेता आजम खान के बाद उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम भी विधानसभा से अयोग्य घोषित, स्वार सीट रिक्त घोषित
गाजा के डॉक्टरों का दावा- UN के स्कूल पर इजरायल ने किया हमला, 30 की मौत, 93 घायल
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा-जद (एस) गठबंधन पर लगी मुहर, अमित शाह 4 सीटें देने पर सहमत
ICC महिला टी20 विश्व कप : न्यूजीलैंड पहली बार चैम्पियन, खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका 32 रनों से परास्त
बिहार : आज इस्तीफा दे सकते हैं सीएम नीतीश, 28 जनवरी को जदयू-भाजपा की नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी
TAGGED:Anything could have happenedI had urged him not to comepm modiSpeaker said in the Lok Sabha
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

ભારતીય ચિત્ર સાધના આયોજીત શોર્ટ ફિલ્મ ફેસ્ટિવલ કાર્યાલયનું ઉદ્ઘાટન, 2020માં યોજાશે ત્રીજો ફેસ્ટિવલ

Revoi
Revoi
August 21, 2019
India has Identified a “Nasal Vaccine,” Trial is On: Government
राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश का पत्ता कटा, जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर, 98 नेताओं को मिली जगह
राजकोट ‘गेम जोन’ आग मामला: दो पुलिसकर्मी, नगर निकाय कर्मचारी समेत पांच अधिकारी निलंबित
मधुसूदन मिस्त्री बोले – तीनों प्रत्याशी अपने बल पर लड़ रहे चुनाव, इनमें कोई भी कांग्रेस का आधिकारिक उम्मीदवार नहीं
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?