Homeहिन्दीराजनीतिसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले - आज के आपातकाल के हालात पहले...

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले – आज के आपातकाल के हालात पहले से ज्यादा खराब हैं

लखनऊ, 25 जून। उत्तर प्रदेश के पूर्व मख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार के वर्तमान कार्यकाल की आपातकाल से तुलना करते हुए उससे कहीं बदतर करार दिया है। उन्होंने कहा कि आज के आपातकाल के हालात पहले से ज्यादा खराब हैं।

वह एक पुराना इतिहास है, लेकिन आज भी आपातकाल

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि आज ही के दिन आपालकाल लागू हुआ था। वह एक पुराना इतिहास है। लेकिन आज भी आपातकाल है। अगर आज आप बोलेंगे तो आपके खिलाफ काररवाई हो जाएगी। आज का आपातकाल ऐसा है कि आप तक सच्चाई नहीं पहुंचेगी। इस सरकार से कोई न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता। आज के आपातकाल के हालात पहले से ज्यादा खराब हैं।

गौरतलब है कि आज से 48 वर्ष पहले यानी 1975 में देश में कांग्रेस की सरकार थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में एमरजेंसी यानी आपातकाल लागू कर दिया था। अभिव्यक्ति की आजादी पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी। जो कोई उनके खिलाफ बोलता, उसे जेल में डाल में दिया जाता था। आज आपातकाल की 48वीं बरसी है। इसी पर आज सपा प्रमुख ने कहा कि आज ही के दिन आपालकाल लागू हुआ था। वह एक पुराना इतिहास है। लेकिन आज भी आपातकाल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments