hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राष्ट्रपति भवन में किया गया दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग का स्वागत, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय शिखर वार्ता आज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > राष्ट्रपति भवन में किया गया दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग का स्वागत, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय शिखर वार्ता आज
राष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

राष्ट्रपति भवन में किया गया दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग का स्वागत, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय शिखर वार्ता आज

Revoi Editor
Last updated: April 20, 2026 11:21 am
Revoi Editor
Published: April 20, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 20 अप्रैल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग और उनकी पत्नी किम हे-क्युंग का सोमवार को राष्ट्रपति भवन के सामने औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के आने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पारंपरिक कपड़ों में दक्षिण कोरिया का राष्ट्रीय झंडा और तिरंगा लिए बच्चों ने भी राष्ट्रपति ली का स्वागत किया।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली रविवार को तीन दिन के सरकारी दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। कॉर्पोरेट मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने नई दिल्ली एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति ली और फर्स्ट लेडी किम ही क्यूंग का स्वागत किया। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रविवार को राष्ट्रपति ली से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे म्युंग से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, क्योंकि वे भारत का अपना स्टेट विजिट शुरू कर रहे हैं। कई क्षेत्रों में भारत-कोरिया संबंधों को गहरा करने की उनकी प्रतिबद्धता को महत्व देता हूं।”

डॉ. जयशंकर ने भरोसा जताया कि पीएम मोदी के साथ उनकी बातचीत हमारी खास रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी। राष्ट्रपति ली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा कर लिखा, “दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला और बहुत तेजी से बढ़ता हुआ देश। अगर आप ध्यान से देखें, तो सच में ऐसे कई मौके हैं जिनसे दोनों देशों को फायदा होगा, बिना किसी दबाव या जबरदस्ती के। आइए, हम भारत के साथ मिलकर एक शानदार भविष्य की शुरुआत करें, एक ऐसा देश जो शांति और लोकतंत्र पसंद करता है। मैं उम्मीद करता हूं सब कुछ अच्छे से सम्पन्न होगा।”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का भारत दौरा दोनों देशों के बीच स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट किया था, “कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे म्युंग का भारत के राजकीय दौरे पर नई दिल्ली आने पर बहुत गर्मजोशी से स्वागत है। यह राष्ट्रपति ली का भारत का पहला दौरा है।”

You Might Also Like

‘मेरे पास करने के लिए और भी बेहतर काम’… कांग्रेस नेता उदित राज ने किया ट्रोल तो शशि थरूर ने दिया जवाब
पीएम मोदी ने शिंकुन ला सुरंग के निर्माण के लिए ‘पहला विस्फोट’ किया, जानें इसकी खासियत…
दिल्ली एसिड अटैक केस में ट्विस्ट – छात्रा का पिता ही गिरफ्तार, जितेंद्र को फंसाने के लिए बेटी को बनाया मोहरा
सीएम योगी ने स्टाफ नर्सों को दी नसीहत – मरीजों के साथ ऐसा व्यवहार करें कि वे अपनी बीमारी भूल जाएं
बंगाल: यादवपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये कार्यवाहक कुलपति के खिलाफ किया प्रदर्शन, जानें वजह
TAGGED:pm modiRashtrapati BhavanSouth Korean President Lee Myung-bakwelcomed
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिहिन्दी

महबूबा का अमित शाह पर तंज – घाटी में हालात सामान्य दिखाने का नाटक, 700 लोग हिरासत में लिए गए

Vinayak Barot
Vinayak Barot
October 23, 2021
त्रिपुरा के ब्रांड एंबेसडर बने सौरभ गांगुली, मुख्यमंत्री माणिक साहा ने की घोषणा
विश्व महिला मुक्केबाजी : स्वीटी बूरा और नीतू घंघास ने भारत के लिए जीते स्वर्ण पदक
डब्ल्यूएचओ ने कोरोनारोधी वैक्सीन का निर्यात फिर शुरू करने पर भारत को दिया धन्यवाद
पीएम मोदी बोले- महिला सशक्तिकरण के लिए जीवन चक्र के हर पड़ाव के लिए योजना बना रही है सरकार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?