hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हरियाणा : नूंह में हालात अब भी गंभीर, मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक 11 अगस्त तक बढ़ाई गई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > हरियाणा : नूंह में हालात अब भी गंभीर, मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक 11 अगस्त तक बढ़ाई गई
राष्ट्रीयहिन्दी

हरियाणा : नूंह में हालात अब भी गंभीर, मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक 11 अगस्त तक बढ़ाई गई

Vinayak Barot
Last updated: August 9, 2023 12:21 pm
Vinayak Barot
Published: August 9, 2023
Share
SHARE

चंडीगढ़, 9 अगस्त। हरियाणा के हिंसाग्रस्त नूंह जिले में हालात अब भी गंभीर व तनावग्रस्त हैं। इसके देखते हुए सरकार ने प्रभावित इलाकों में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवा पर रोक 11 अगस्त तक बढ़ा दी है। इस कदम का उद्देश्य शांति और लोक व्यवस्था को भंग करने की किसी भी कोशिश को रोकना है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टीवीएसएन प्रसाद ने कहा, ‘नूंह के उपायुक्त द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया है कि जिले में हालात अब भी गंभीर और तनावपूर्ण हैं। विभिन्न सोशल मीडिया मंच के माध्यम से गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए नूंह जिले के अधिकारक्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं और बल्क एसएमएस को निलंबित करने का आदेश दिया गया है। इसमें बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज के एसएमएस को छूट दी गई है।’

अब तक 57 प्राथमिकी दर्ज, 170 लोग गिरफ्तार

नूंह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र बिजारणिया ने मंगलवार को कहा कि हिंसा के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। नूंह जिले में अब तक 57 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 170 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1,900 पुलिसकर्मियों के अलावा अर्धसैनिक बलों की 31 कंपनियां तैनात की गई हैं। लापता लोगों/महिलाओं से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट भ्रामक हैं।

वहीं, राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल आज नूंह का दौरा करेगा और जिले की स्थिति का जायजा लेगा। विपक्षी आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भी कल ‘मेवात क्षेत्र के हिंसा प्रभावित लोगों’ से मुलाकात करेगा।

You Might Also Like

भाजपा प्रवक्ता अपराजिता ने कर्नाटक स्पीकर की आलोचना की, पार्टी ने डिलीट किया वीडियो
दिल्ली सरकार का अधिकारियों को निर्देश – एलजी वीके सक्सेना से सीधे आदेश लेना बंद करें
पेपर लीक की आशंका के चलते NEET UG रद : अब सीबीआई करेगी जांच, इसी माह हुई थी परीक्षा
अतीक अहमद के खिलाफ एक्शन – दफ्तर की दीवारों और फर्श से पिस्टल-तमंचों का जखीरा मिला, कैश भी बरामद
पीएम मोदी ने कर्नाटक में जीत पर कांग्रेस को दी बधाई, बोले – ‘लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं’
TAGGED:haryanamobile internet serviceSituation in Nuh
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?