hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: श्री काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण को तैयार, पीएम मोदी ने की समारोह में शामिल होने की अपील
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > श्री काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण को तैयार, पीएम मोदी ने की समारोह में शामिल होने की अपील
राष्ट्रीयहिन्दी

श्री काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण को तैयार, पीएम मोदी ने की समारोह में शामिल होने की अपील

Vinayak Barot
Last updated: December 12, 2021 9:50 pm
Vinayak Barot
Published: December 12, 2021
Share
SHARE

वाराणसी, 12 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ धाम (कॉरिडोर) अपने लोकार्पण को तैयार हैं। पीएम मोदी खुद इसका लोकार्पण करेंगे और इस निमित्त अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर वह सोमवार को वाराणसी आएंगे।

पीएम मोदी ने रविवार को एक ट्वीट में भी इस आशय की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, ‘ कल, 13 दिसंबर एक ऐतिहासिक दिन है। काशी में विशेष कार्यक्रम में श्री काशी विश्वनाथ धाम परियोजना का उद्घाटन होगा। इससे काशी की वाराणसी की आध्यात्मिक ऊर्जा में अपार वृद्धि होगी। मैं आप सभी से कल के कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह करता हूं।’

Tomorrow, 13th December is a landmark day. At a special programme in Kashi, the Shri Kashi Vishwanath Dham project will be inaugurated. This will add to Kashi's spiritual vibrancy. I would urge you all to join tomorrow's programme. https://t.co/DvTrEKfSzk pic.twitter.com/p2zGMZNv2U

— Narendra Modi (@narendramodi) December 12, 2021

339 करोड़ की लागत से किया गया है परिसर का निर्माण

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी दोपहर लगभग एक बजे श्री काशी विश्‍वनाथ मंदिर जाएंगे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वह श्री काशी विश्‍वनाथ धाम के पहले चरण के तहत नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन करेंगे। इस परिसर का निर्माण करीब 339 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

परियोजना के पहले चरण में 23 भवन बनाए गए हैं

परियोजना के पहले चरण में कुल 23 भवन बनाए गए हैं। इसमें श्री काशी विश्‍वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्‍ध कराई गई हैं, जिनमें यात्री सुविधा केंद्र, मुमुक्षु भवन, भोग शाला, संग्रहालय, देखने वाली दीर्घा, रेस्‍तरां और अन्‍य कई तरह की सेवाएं शामिल हैं।

अब गंगा नदी से सीधे जल लेकर मंदिर तक पहुंचेंगे श्रद्धालु

दरअसल, प्रधानमंत्री की काफी समय से यह इच्‍छा थी कि बाबा विश्‍वनाथ के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भीड़-भाड़ वाली गलियों और आसपास के इलाके से होने वाली दिक्‍कतों से छुटकारा दिलाया जा सके ताकि वे आसानी से गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगा सकें और वहां से गंगाजल लाकर मंदिर में चढ़ा सकें। उनकी इस इच्‍छा को श्री काशी विश्‍वनाथ धाम परियोजना के रूप में मूर्त रूप दिया गया है। इसके तहत गंगा नदी से श्री काशी विश्‍वनाथ मंदिर तक आसान पहुंच के लिए एक गलियारा भी बनाया गया है।

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने विश्व की सांस्कृतिक राजधानी काशी को एक भव्य और दिव्य स्वरूप प्रदान करने का जो संकल्प लिया था, कल उसकी सिद्धि होने जा रही है।

श्री विश्वनाथ धाम प्रोजेक्ट को पूरे विश्व को समर्पित करके कल प्रधानमंत्रीजी भारत में एक नया सांस्कृतिक अध्याय लिखेंगे। pic.twitter.com/Ho9fGP26cE

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 12, 2021

प्रधानमंत्री ने 8 मार्च, 2019 को किया था इस परियोजना का शिलान्‍यास

पीएम मोदी ने खुद आठ मार्च, 2019 को इस परियोजना का शिलान्‍यास किया था। यह परियोजना पांच लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैली है, जबकि इससे पहले काशी विश्‍वनाथ धाम परिसर केवल तीन हजार वर्ग फुट में सीमित था। कोविड महामारी की बाधाओं के बावजूद परियोजना का काम तय अविध में पूरा कर लिया गया।

मूल स्वरूप बनाए रखते हुए 40 प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार भी किया गया

प्रधानमंत्री की इच्‍छा थी कि नई परियोजना को आकार देते समय मंदिर के प्रचीन स्‍वरूप को पूरी तरह संरक्षित रखा जाए। उनकी इस इच्‍छा को ध्‍यान में रखते हुए परियोजना के तहत जब पुराने ढांचों को हटाया जा रहा था, तब 40 प्राचीन मंदिर मिले थे, जिनका जीर्णोद्धार किया गया और उनके मूल स्‍वरूप को बनाए रखा गया।

तैयार है काशी! #DivyaKashiBhavyaKashi pic.twitter.com/KhEm0pmKmo

— Rajnathsingh_in (@RajnathSingh_in) December 12, 2021

वाराणसी प्रवास के दौरान पीएम मोदी मध्याह्न 12 बजे काल भैरव मंदिर जाएंगे और शाम को छह बजे गंगा आरती में भाग लेंगे तथा रो-रो नौका सेवा का आनंद लेंगे। मंगलवार को दोपहर साढ़े तीन बजे प्रधानमंत्री स्‍वर्वेद महामंदिर में सद्गुरू सदाफलदेव विहंगम योग संस्‍थान के वार्षिक महोत्‍सव में हिस्‍सा लेंगे।

इस अवसर पर 12 राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे

वाराणसी की अपनी दो दिन के यात्रा के अवसर पर प्रधानमंत्री एक सम्‍मेलन में भी हिस्‍सा लेंगे। इस सम्‍मेलन में असम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्‍य प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री शामिल होंगे। बिहार और नगालैंड के उप मुख्‍यमंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। यह सम्‍मेलन प्रधानमंत्री की टीम इंडिया भावना की परिकल्‍पना के अनुरूप सुशासन के बेहतरीन तौर तरीकों के बारे में विचार साझा करने का अवसर प्रदान करेगा।

You Might Also Like

घरेलू शेयर बाजार में फिर लौटी तेजी, सेंसेक्स 369 अंक उछला, निफ्टी 26000 से ऊपर थमा
डब्ल्यूटीसी फाइनल : मैच ड्रॉ या टाई होने की स्थिति में भारत व न्यूजीलैंड संयुक्त विजेता बनेंगे
एडीआर के ताजा विश्लेषण में खुलासा : राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने 2004-05 से 2020-21 के बीच अज्ञात स्रोतों से बटोरे 15,077 करोड़ रुपये
दरबार स्थानांतरण: जम्मू कश्मीर सरकार ने जम्मू से शुरू किया कामकाज, मुख्यमंत्री उमर पैदल पहुंचे दफ्तर
UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में बार‍िश का अलर्ट, लखनऊ से नोएडा तक धुंध
TAGGED:Inauguration of Shri Kashi Vishwanath Dhampm modiShri Kashi Vishwanath Dham
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?