1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. शत्रुजीत सिंह कपूर बने हरियाणा के नए डीजीपी, पीके अग्रवाल की लेंगे जगह
शत्रुजीत सिंह कपूर बने हरियाणा के नए डीजीपी, पीके अग्रवाल की लेंगे जगह

शत्रुजीत सिंह कपूर बने हरियाणा के नए डीजीपी, पीके अग्रवाल की लेंगे जगह

0
Social Share

चंडीगढ़, 16 अगस्त। हरियाणा सरकार ने बुधवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत कपूरको प्रदेश का नया पुलिस प्रमुख नियुक्त किया है। इसके पहले पीके अग्रवाल इस पद पर तैनात थे, जिनका कार्यकाल 15 अगस्त 2023 को समाप्त हो गया है।

गौरतलब है कि UPSC पैनल ने पिछले हफ्ते हरियाणा कैडर के तीन IPS अधिकारियों को शॉर्टलिस्ट किया था। इसी में मनोहर सरकार ने अपना अगला पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर को चुना।

1990 बैच के IPS अधिकारी हैं

शॉर्टलिस्ट किए गए तीन IPS अधिकारियों में आरसी मिश्र, मोहम्मद अकील और शत्रुजीत सिंह कपूर शामिल थे। आरसी मिश्र व मोहम्मद अकील दोनों ही 1989-बैच के अधिकारी थे और शत्रुजीत सिंह कपूर 1990 बैच के अधिकारी थे। सूत्रों की मानें तो प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद शत्रुजीत सिंह कपूर को चुनने के इच्छुक थे। ये वर्तमान में राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक हैं।

कपूर के डीजीपी बनने से राज्यपाल खुश

लोक सेवा आयोग से प्राप्त पैनल के विचार पर, हरियाणा के राज्यपाल शत्रुजीत सिंह कपूर को नियुक्त करते हुए खुश हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक शत्रुजीत सिंह कपूर, IPS को अपने पद पर कार्यभार संभालने के लिए कम से कम दो साल के लिए पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code