देशभर में भीषण गर्मी का तांडव : एमपी- राजस्थान समेत 6 राज्यों में पारा 46° पार, UP का बांदा रहा सबसे गर्म

नई दिल्ली, 19 मई। उत्तर और मध्य भारत में इस समय भीषण गर्मी और जानलेवा लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देश के बड़े हिस्से में तापमान 45°C से ऊपर पहुंच गया है और 24 मई तक राहत के कोई आसार नहीं हैं। दिन की गर्मी के साथ-साथ रातें भी असहनीय होती जा रही हैं।सोमवार को देश का सबसे गर्म स्थान रहा उत्तर प्रदेश का बांदा, जहां अधिकतम तापमान 47.6°C दर्ज किया गया। इसके अलावा:

1- पंजाब का बठिंडा: 47°C
2- मध्य प्रदेश का खजुराहो: 46.8°C
3- महाराष्ट्र का वर्धा: 46.5°C
4- हरियाणा का सिरसा और राजस्थान के चित्तौड़गढ़-पिलानी: 46.2°C

राज्यों में स्थिति और अलर्ट

उत्तर प्रदेश : 39 जिलों में लू का अलर्ट। काशी, आगरा समेत कई शहरों में स्कूल बंद।

बिहार : गया, रोहतास, बक्सर में तापमान 45°C के करीब। कैमूर-बक्सर-रोहतास में रेड अलर्ट जारी।

राजस्थान : 9 शहरों में 45-47°C के बीच तापमान। करीब 200 गांव-शहरों में पानी का संकट।

मध्य प्रदेश : 22 शहरों में पहली बार इस सीजन 44°C पार।

पंजाब-हरियाणा : कई जिलों में येलो अलर्ट जारी, 24 मई तक गर्म हवाओं का खतरा।

स्काईमेट का पूर्वानुमान:

21 मई को राजस्थान में गंभीर हीटवेव, जबकि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और यूपी में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। वहीं असम, मेघालय, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी आशंका है।लू से बचाव के लिए लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, खूब पानी पीने और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular