कानपुर में सनसनीखेज वारदात : रिटायर फौजी ने पत्नी-बेटे की गोली मारकर की हत्या, फिर ट्रेन से कटकर दी जान
कानपुर, 16 फरवरी। उत्तर प्रदेश के कानपुर के सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 51 वर्षीय रिटायर्ड फौजी ने पत्नी अपने बेटे को गोली कर हत्या कर दी। इसके बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक, घाटमपुर निवासी चेतराम (51) ने अपने बेटे दीप व पत्नी सुनीता को पहले गोली मार दी, फिर खुद ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन टाडा कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। रिटायर्ड फौजी के घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है।
अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन टाडा ने बताया कि रिटायर्ड फौजी की पत्नी व बच्चे की बॉडी उसके घर से मिली। जबकि फौजी की बॉडी रेलवे ट्रैक के पास से मिली है. अंदाजा लग रहा है कि रिटायर्ड फौजी का पत्नी व बच्चों से घरेलू विवाद हुआ होगा। इसके बाद उसने यह कदम उठाया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस साक्ष्य इकट्ठा कर रही हैं।
