hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शिंजो आबे के हत्यारोपित यामागामी का सनसनीखेज खुलासा – ‘इसलिए मैंने पूर्व जापानी पीएम की हत्या की’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > शिंजो आबे के हत्यारोपित यामागामी का सनसनीखेज खुलासा – ‘इसलिए मैंने पूर्व जापानी पीएम की हत्या की’
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

शिंजो आबे के हत्यारोपित यामागामी का सनसनीखेज खुलासा – ‘इसलिए मैंने पूर्व जापानी पीएम की हत्या की’

Vinayak Barot
Last updated: August 26, 2022 11:00 pm
Vinayak Barot
Published: August 26, 2022
Share
Japanese Prime Minister Shinzo Abe reacts during a news conference at the prime minister's official residence in Tokyo, Japan, August 28, 2020. Franck Robichon/Pool via REUTERS TPX IMAGES OF THE DAY - RC2XMI9RJFXZ
SHARE

टोक्यो, 26 अगस्त। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या करने वाले तेत्सुया यामागामी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि मां द्वारा संपत्ति और धन के दान देने के कारण पैदा हुई कंगाली की परिस्थियों ने बंदूक उठाने और आबे की हत्या करने के लिए उसे मजबूर कर दिया था।

‘शिंजो आबे से संबंधित चर्च को अकूत दान देकर मेरी मां ने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया था‘

यामागामी ने पुलिस की पूछताछ में यह सनसनीखेज बयान दिया है। यामागामी के अनुसार उसने जापान के सबसे शक्तिशाली और विभाजनकारी राजनेताओं में से एक शिंजो आबे को इसलिए मार डाला कि उनका संबंध कथिततौर पर उस यूनिफिकेशन चर्च से माना जाता था, जिसे अकूत दान देकर उसकी (यामागामी) मां ने उसका जीवन तबाह कर दिया था।

यामागामी ने बताया कि वह एक समृद्ध परिवार से ताल्लुक रखता था, लेकिन उसकी मां ने एक विवादास्पद यूनिफिकेशन चर्च को अपनी धन-संपदा का काफी दान किया, जिसके कारण उसे गरीबी और उपेक्षित जिंदगी बितानी पड़ रही थी। इस कारण उसके मन में भयंकर क्रोध भर गया था।

खुलासे के बाद कुछ जापानियों ने हत्यारोपित के प्रति दर्शाई हमदर्दी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 41 वर्षीय हत्यारोपित के इस खुलासे के बाद कुछ जापानियों ने उसके प्रति हमदर्दी व्यक्त की है और सोशल मीडिया पर इस बात की मांग उठ रही है कि डिटेंशन सेंटर में बंद तेत्सुया यामागामी को सरकार की ओर से केयर पैकेज भेजा जाना चाहिए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लगभग 7,000 से अधिक लोगों ने दस्तखत करते हुए मांग की है कि अभियोजन पक्ष कोर्ट में पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या का केस लड़ते हुए यामागामी के प्रति सहानभूति रखे।

यूनिफिकेशन चर्च के अनुयायियों पर हजारों बच्चों की दुर्दशा के भी आरोप

दरअसल, यामागामी के इस बयान पर जापान में व्यापक चर्चा हो रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यूनिफिकेशन चर्च के अनुयायियों पर हजारों बच्चों की दुर्दशा का मामला भी उजागर हुआ है, जिन्हें चर्च के कारण दुर्व्यवहार और भारी उपेक्षा का सामना करना पड़ा है।

इस संबंध में रिशो विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान और और धर्म अध्ययन के प्रोफेसर किमियाकी निशिदा ने यामागामी के बयान की मूल भावना से सहमति जताते हुए कहा, ‘अगर उसने कथित रूप से आबे की हत्या का अपराध नहीं किया होता, तो शायद यामागामी सहानुभूति का पात्र होता। उसकी तरह कई अन्य लोग भी अपने माता-पिता के विश्वास के कारण इस मामले में पीड़ित हैं।’

आबे के हत्या के बाद से मौजूदा पीएम फुमियो किशिदा की लोकप्रियता में काफी गिरावट

जानकारी के मुताबिक जापान में सत्ताधारी पार्टी ने, जिससे शिंजो आबे संबंध रखते थे, भी अपने कथित राजनीतिक फायदों के लिए विवादों में रहने वाले यूनिफिकेशन चर्च के साथ मधुर संबंध बनाए रखा है। बताया जा रहा है कि पूर्व पीएम आबे की हत्या के बाद से मौजूदा प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की लोकप्रियता में काफी गिरावट आई है और यही कारण है कि उन्होंने हाल में अपने मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल भी किया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के प्रमुख ने गुरुवार को आबे की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

यूनिफिकेशन चर्च पर ब्रेनवॉशिंग कर अनुयायियों से दान लेने के आरोप लगते रहे हैं

शिंजो आबे की हत्या से पहले भी यामागामी सोशल मीडिया पर यूनिफिकेशन चर्च के प्रति अपनी घृणा व्यक्त को खुले तौर व्यक्त तक चुका है। यूनिफिकेशन चर्च की स्थापना वर्ष 1954 में दक्षिण कोरिया में की गई थी। 80 के दशक के बाद से चर्च पर लगातार कुटिल भर्ती प्रथाओं और ब्रेनवॉशिंग के जरिये अनुयायियों से दान लेने के आरोप लगते रहे हैं।

You Might Also Like

स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर पलटवार – मणिपुर की महिलाओं के दर्द के जवाब में बंगाल से कश्मीर तक की गिना दीं कहानियां
ईरान में हिंसक प्रदर्शन के बीच मौतों का सिलसिला जारी, अब तक 2571 लोगों की मौत
अमित शाह का दावा- नक्सलवाद प्रभावित जिलों की संख्या में आई कमी, दिया आंकड़ा
राजस्थान : गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या, बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली हत्या की जिम्मेदारी
अदाणी टोटल गैस ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए
TAGGED:Controversial Unification Churchformer Japanese PMShinzo abeShinzo Abe's killerTetsuya Yamagami
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News

कोरोना से बचाव : वैक्सिनेशन महाअभियान के पहले दिन मध्य प्रदेश टॉप पर

Vinayak Barot
Vinayak Barot
June 22, 2021
Coronavirus: Union Health Ministry advises Maharashtra, Kerala, and Madhya Pradesh on Delta Plus Variant
हिन्दू और सनातन संस्कृति के विरोधी हैं अखिलेश यादव: स्वतंत्र देव
पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का किया उद्घाटन, 2019 में रखी थी आधारशिला
IPL2020: આવતી કાલે જાહેર થશે આઈપીએલની મેચનું શેડ્યુલ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?