hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सीएम अशोक गहलोत का सनसनीखेज दावा – वर्ष 2020 में वसुंधरा राजे ने गिरने से बचाई थी राजस्थान सरकार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सीएम अशोक गहलोत का सनसनीखेज दावा – वर्ष 2020 में वसुंधरा राजे ने गिरने से बचाई थी राजस्थान सरकार
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सीएम अशोक गहलोत का सनसनीखेज दावा – वर्ष 2020 में वसुंधरा राजे ने गिरने से बचाई थी राजस्थान सरकार

Vinayak Barot
Last updated: May 8, 2023 1:46 am
Vinayak Barot
Published: May 8, 2023
Share
SHARE

जयपुर, 7 मई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को सनसनीखेज दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और दो अन्य भाजपा नेताओं ने उनकी पार्टी के विधायकों द्वारा 2020 के विद्रोह के दौरान उनकी सरकार को बचाने में मदद की थी। गहलोत ने कांग्रेस के बागी विधायकों पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्हें भाजपा से लिए गए पैसे वापस करने चाहिए ताकि वे बिना किसी दबाव के अपना कर्तव्य निभा सकें।

गहलोत के तत्कालीन डिप्टी सीएम सचिन पायलट और 18 अन्य कांग्रेस विधायकों ने जुलाई, 2020 में उनके नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। पार्टी आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद महीनेभर का संकट समाप्त हो सका था। पायलट को तब उप मुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था।

सीएम गहलोत ने धौलपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार को तीन भाजपा नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल और विधायक शोभरानी कुशवाह के समर्थन के कारण बचाया जा सका।

‘शाह, शेखावत और धर्मेंद्र प्रधान ने मेरी सरकार गिराने की साजिश रची थी‘

गहलोत ने दावा किया,  ‘केंद्रीय मंत्रियों – अमित शाह, गजेंद्र सिंह शेखावत और धर्मेंद्र प्रधान ने मिलकर मेरी सरकार को गिराने की साजिश रची। उन्होंने राजस्थान में पैसा बांटा और वे अब पैसा वापस नहीं ले रहे हैं। मुझे आश्चर्य है कि वे उन विधायकों से पैसे वापस क्यों नहीं मांग रहे हैं।’

‘अगर विधायकों ने पैसा नहीं लौटाया तो वे हमेशा अमित शाह के दबाव में रहेंगे‘

उन्होंने कहा, ‘मैंने विधायकों से यहां तक कहा है कि उन्होंने जो भी पैसा लिया है, 10 करोड़ रुपये या 20 करोड़ रुपये, अगर आपने कुछ भी खर्च किया है, तो मैं वह हिस्सा दूंगा या एआईसीसी (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) से प्राप्त करूंगा।’

गहलोत ने आरोप लगाया, ‘अगर विधायकों ने पैसा नहीं लौटाया तो वे हमेशा अमित शाह के दबाव में रहेंगे। वह (अमित शाह) केंद्रीय गृह मंत्री हैं, वह डराएंगे…महाराष्ट्र में उन्होंने शिवसेना को विभाजित किया।’

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि उन्हें पार्टी द्वारा तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाया गया था। यह उनका कर्तव्य था कि वे सभी को साथ लेकर चलें और पिछली घटनाओं को भूलकर इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की सत्ता में वापसी सुनिश्चित करें।

You Might Also Like

गुजरात : अहमदाबाद में तीन मंजिला इमारत ढही, 26 लोगों को बचाया गया
अमेरिका ने ईरान से कारोबार करने के कारण 6 भारतीय कम्पनियों पर लगाया प्रतिबंध
सपा प्रमुख अखिलेश बोले – ‘भाजपा को दुर्गंध पसंद, इसलिए गोशालाएं बना रही, हमे सुगंध पसंद , इसलिए बनाया इत्र पार्क..’
आकाश आनंद की बसपा में वापसी, मायावती ने भतीजे की माफी स्वीकार की, लेकिन उत्तराधिकारी बनाने से इनकार
Amitabh Birthday: 81 वर्ष के हुये अमिताभ बच्चन, राजनीति में अजमा चुके हैं हाथ
TAGGED:CM Ashok GehlotRajasthan CMSensational claimVasundhara RajeVasundhara saved the Rajasthan government
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?