1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. लोकसभा चुनाव : महागठबंधन के बीच बिहार में सीटों का हुआ बंटवारा, आरजेडी 26, कांग्रेस 9 और लेफ्ट को 5 सीटें
लोकसभा चुनाव : महागठबंधन के बीच बिहार में सीटों का हुआ बंटवारा, आरजेडी 26, कांग्रेस 9 और लेफ्ट को 5 सीटें

लोकसभा चुनाव : महागठबंधन के बीच बिहार में सीटों का हुआ बंटवारा, आरजेडी 26, कांग्रेस 9 और लेफ्ट को 5 सीटें

0
Social Share

पटना, 29 मार्च। बिहार में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के घटक दलों के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर काफी हुज्जत के बा सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सबसे ज्यादा 26 सीटों पर लड़ेगी। वहीं कांग्रेस नौ और लेफ्ट को पांच सीटें दी गई है।

पप्यू यादव मायूस, पूर्णिया सीट कांग्रेस को नहीं मिली

सबसे अहम बात तो यह है कि सीट बंटवारे में पूर्णिया सीट आरजेडी को दे दी गई है। पप्पू यादव की लगातार डिमांड के बाद भी पूर्णिया सीट कांग्रेस को नहीं मिली। पप्पू यादव इसी हफ्ते लालू यादव का आशीर्वाद लेकर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

आरजेडी इन 26 सीटों पर लड़ेगी

अररिया, बांका, बक्सर, गया, गोपालगंज, हाजीपुर, जहानाबाद, जमुई, झंझारपुर, मधेपुरा, महाराजगंज, नवादा, पाटलिपुत्र, उजियारपुर, सारण, पूर्णिया, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, सिवान, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, मुंगेर, वाल्मीकीनगर व औरंगाबाद

कांग्रेस इन 9 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

कटिहार, किशनगंज, पटना साहिब, सासाराम, भागलपुर, बेतिया, मुजफ्फरपुर, सुपौल व समस्तीपुर लोकसभा सीट।

CPI ML को 3 सीटें : काराकाट, आरा व नालंदा।

CPI को एक सीट : बेगूसराय।

CPI (M) को एक सीट : खगड़िया।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code