शेनझेन, 4 सितम्बर। गत उपजेता सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की ख्यातिनाम जोड़ी ने यहां चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना अभियान जारी रखते हुए लगातार तीसरी बार पुरुष युगल सेमीफाइनल में जगह बना ली। लेकिन पुरुष एकल में पूर्व विश्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत का संघर्षपूर्ण अभियान थम गया।
YET ANOTHER CHINA MASTERS SEMI FOR SAT-CHI 💪🏽
🏸 In the clash of former number ones, Satwik and Chirag overcome a grueling battle against the Danes to make it to the semis! #SatChi have made it at least to the semis of the tournament every single time since 2019. 🤩… pic.twitter.com/NrYUml86sI
— BAI Media (@BAI_Media) September 4, 2026
चिराग-सात्विक को डेनिस टीम के खिलाफ 70 मिनट तक संघर्ष करना पड़ा
विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर पर काबिज सात्विक-चिराग ने शेनझेन एरेना के कोर्ट नंबर दो पर खेले गए शुक्रवार के सातवें मैच में डेनमार्क के किम एस्ट्रप व एंडर्स स्कार्प रासमुसेन के खिलाफ 70 मिनट तक खिंचे कड़े संघर्ष के बाद 21-13, 16-21, 21-18 से जीत हासिल की।
Astrup/Rasmussen 🇩🇰 face up to No.4 seeds Rankireddy/Shetty 🇮🇳.#BWFWorldTour #ChinaMasters2026 pic.twitter.com/7OE73tIZoZ
— BWF (@bwfmedia) September 4, 2026
चौथे वरीय चिराग व सात्विक ने पहला गेम आसानी से ले लिया, लेकिन दूसरे गेम में डेनिस जोड़ी ने दमदार वापसी की और मुकाबले को निर्णायक गेम में पहुंचा दिया। तीसरे गेम में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। फिलहाल ऐन वक्त पर भारतीय टीम ने निर्णायक अंक बटोरकर जीत हासिल कर ली।
लगातार दूसरे फाइनल के लिए अब मलेशियाई जोड़ी से टक्कर
एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय जोड़ी अब लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट पाने के लिए विश्व नंबर 29 मलेशियाई नूर मोहम्मद अजरिन अयूब अजरिन व तान वी कियोंग से मुलाकात होगी, जिसने छठी सीड इंडोनेशियाई साबर करियामन गुटामा व मो. रेजा पहलवी इस्फाहानी को 58 मिनट में 21-17, 16-21, 21-19 से शिकस्त दी।
देखा जाए तो चिराग-सात्विक मौजूदा सत्र में तीसरी बार फाइनल का टिकट पाने की कोशिश करेंगे। इससे पहले वे मई में थाईलैंड ओपन सुपर 500 में उपजेता रहे थे और सिंगापुर ओपन सुपर 750 के जरिए उन्होंने सत्र के इकलौते खिताब पर नाम लिखाया था।

हांगकांग के ली चेक यियू को चुनौती नहीं दे सके श्रीकांत
फिलहाल 24 घंटे पूर्व विश्व नंबर नौ कनाडाई विक्टर लाई को सीधे गेमों में चौंकाने वाले 33 वर्षीय सीनियर भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के ली चेक यियू को चुनौती नहीं दे सके और कोर्ट नंबर दो पर दिन के दूसरे मैच में दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी के हाथों 39 मिनट में 16-21, 16-21 से हार गए।
विश्व रैंकिंग में 34वें नंबर तक जा खिसके श्रीकांत ने इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिकी ओपन सुपर 300 में उपविजेता रहते हुए फॉर्म में वापसी की झलक दिखाई थी। अब सेमीफाइनल में ली चेक का सामना फ्रांस के दूसरे नंबर पर काबिज क्रिस्टो पोपोव से होगा।


