hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: संजय राउत का शिंदे सरकार से सवाल- मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज का आदेश किसने दिया?
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > संजय राउत का शिंदे सरकार से सवाल- मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज का आदेश किसने दिया?
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

संजय राउत का शिंदे सरकार से सवाल- मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज का आदेश किसने दिया?

Vinayak Barot
Last updated: September 4, 2023 1:18 pm
Vinayak Barot
Published: September 4, 2023
Share
SHARE

मुंबई, 4 सितंबर। शिवेसना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के के नेता व राज्यसभा के सदस्य संजय राउत ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार से सवाल किया कि आखिरकार पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के जालना जिले में मराठा आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज का आदेश किसने दिया था। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे एक व्यक्ति को अधिकारियों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराए जाने से प्रदर्शनकारियों के मना करने के बाद शुक्रवार को जालना जिले के अंतरवाली सारथी गांव में हिंसा भड़क गई थी।

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े थे। हिंसा में 40 पुलिसकर्मियों सहित कई व्यक्ति घायल हुए थे और राज्य परिवहन की 15 से अधिक बसों में आग लगा दी गई थी। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए राउत ने सवाल उठाया, ‘‘शीर्ष अधिकारयों के आदेश बगैर मुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री के कार्यालय से किसने फोन किया था?’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय पुलिस कभी भी लाठी चार्ज करने या गोली चलाने जैसी कार्रवाई नहीं करेगी। हम जानना चाहते हैं कि किसने फोन पर ये अदृश्य आदेश दिए थे।’’ राज्यसभा सांसद ने आरोप लगाया, ‘‘मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दो उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा अजित पवार जनरल डायर की मानसिकता के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने शांतिपूर्वक भूख हड़ताल पर बैठे मराठा प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज और गोलीबारी का आदेश दिया।’’

अप्रैल 1919 में, अमृतसर के जलियांवाला बाग में बैसाखी त्योहार के दौरान उस वक्त नरसंहार हुआ था जब कर्नल आर डायर के नेतृत्व में ब्रिटिश भारतीय सेना ने स्वतंत्रता समर्थक प्रदर्शन कर रही भीड़ पर गोली चलाने के आदेश दिए। इस हत्याकांड में कई लोग मारे गए थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को घोषणा की कि जालना जिले के पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी को अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया गया है और पुलिस उपाधीक्षक रैंक के दो अधिकारियों का जिले से बाहर तबादला कर दिया गया है। शिंदे ने कहा कि एडीजीपी (कानून व्यवस्था) संजय सक्सेना लाठीचार्ज की घटना की जांच करेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो न्यायिक जांच की जाएगी।

राउत ने संवाददाताओं से बात करते हुए यह भी दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार के राज्य सरकार में शामिल होने के फैसले के परिणामस्वरूप उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप हटा दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘न केवल पवार, बल्कि प्रफुल्ल पटेल, हसन मुशरिफ जैसे उनके अन्य सहयोगियों को भी क्लीन चिट मिल जाएगी। इन सभी नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के विभिन्न आरोपों की जांच की थी।’’ अजित पवार और राकांपा के आठ अन्य विधायक दो जुलाई को शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल हुए थे।

You Might Also Like

टेनिस : जोकोविच को कोविड संक्रमित होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश की अनुमति दी गई थी
जीडीपी में सेवा क्षेत्र का योगदान 50 प्रतिशत : आर्थिक सर्वेक्षण
टी20 सीरीज : वैभव का पहला अंतरराष्ट्रीय पचासा, भारत की हार का क्रम टूटा, जिम्बाब्वे पहले मैच में 7 विकेट से पस्त
खबरदार! रिटायरमेंट के बाद आपने सोशल मीडिया पर गलत सामग्री पोस्ट की तो रोक दी जाएगी पेंशन
उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 368 अंक फिसला, निफ्टी 24500 के नीचे
TAGGED:Maratha reservation protestorssanjay rautShinde government
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

यूपी के देवरिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक व कार की टक्कर में बालिका समेत पांच की मौत, दो गंभीर

Vinayak Barot
Vinayak Barot
May 22, 2023
बिहार SIR पर चुनाव आयोग ने कहा – किसी भी राजनीतिक दल की ओर से अब तक नहीं मिली कोई आपत्ति
Eminent Distorians’: भारतीय इतिहास से खिलवाड़ को उजागर करती उत्पल कुमार की नई किताब
भाजपा की कारण बताओ नोटिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज बोले – ‘घर जाकर आराम से लिखूंगा जवाब’
विश्व शतरंज चैम्पियनशिप : गुकेश व लिरेन की 13वीं बाजी बराबरी पर छूटी, अब सिर्फ एक बाजी शेष
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?