hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सैम पित्रोदा बोले – पिता राजीव गांधी से ज्यादा बुद्धिमान हैं राहुल गांधी, उनमें पीएम बनने के सभी गुण
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सैम पित्रोदा बोले – पिता राजीव गांधी से ज्यादा बुद्धिमान हैं राहुल गांधी, उनमें पीएम बनने के सभी गुण
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सैम पित्रोदा बोले – पिता राजीव गांधी से ज्यादा बुद्धिमान हैं राहुल गांधी, उनमें पीएम बनने के सभी गुण

Revoi Editor
Last updated: September 4, 2024 7:34 pm
Revoi Editor
Published: September 4, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 4 सितम्बर। ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा है कि वह अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से ज्यादा बुद्धिमान हैं और रणनीति बनाने के मामले में भी उनसे बेहतर हैं। पित्रोदा ने जोर देकर कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण हैं।

सैम पित्रोदा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में भाजपा के इन आरोपों को भी ‘झूठा’ करार देते हुए खारिज किया कि राहुल ने अपनी पिछली विदेश यात्राओं के दौरान भारत सरकार की आलोचना करने वाली टिप्पणियां की थीं। राहुल गांधी अगले सप्ताह ही अमेरिका जा रहे हैं।

पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी यहां आधिकारिक यात्रा पर नहीं आ रहे हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें कैपिटल हिल (अमेरिका का संसद परिसर) में विभिन्न लोगों से ‘व्यक्तिगत स्तर’ पर बातचीत करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘राहुल निश्चित तौर पर राष्ट्रीय प्रेस क्लब में प्रेस के साथ बातचीत करेंगे, वह थिंक टैंक के लोगों से मिलेंगे और जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में लोगों से मुखातिब होंगे, जिसका वॉशिंगटन डीसी में भी उतना ही महत्व है।’

8-10 सितम्बर तक अमेरिका यात्रा पर रहेंगे नेता प्रतिपक्ष

उल्लेखनीय है कि राहुल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद संभालने के बाद पहली बार अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। वह आठ से 10 सितम्बर तक अमेरिका में होंगे, जिस दौरान वह जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय और टेक्सास यूनिवर्सिटी में लोगों के साथ संवाद करने के साथ ही वॉशिंगटन डीसी और डलास में कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

राजीव गांधी और राहुल गांधी के बीच समानताओं और अंतर के बारे में पूछे जाने पर पित्रोदा ने कहा कि उन्होंने राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह, वीपी सिंह, चंद्र शेखर और एचडी देवेगौड़ा सहित कई प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया है।

उन्होंने कहा, “मुझे कई प्रधानमंत्रियों के साथ बहुत करीब से काम करने का मौका मिला, लेकिन राहुल और राजीव के बीच अंतर शायद यह है कि राहुल कहीं अधिक बुद्धिमान और बेहतर रणनीतिकार हैं। राजीव काम करने में ज्यादा यकीन रखते थे। दोनों का डीएनए एक जैसा है, लोगों के लिए उनकी चिंताएं एवं भावनाएं समान हैं, वे वास्तव में सभी के लिए ‘बेहतर भारत’ बनाने में विश्वास करते हैं, वे वास्तव में सरल लोग हैं। उनकी कोई बड़ी निजी महत्वाकांक्षाएं नहीं हैं।”

राहुल अपने पिता राजीव से बेहतर रणनीतिकार

पित्रोदा ने राहुल की तारीफ करते हुए कहा, ‘राहुल अपने पिता राजीव से बेहतर रणनीतिकार हैं। दोनों अलग दौर के नेता हैं, जिन्होंने अलग मुद्दों का सामना किया और जिनके अनुभव भी अलग हैं। बेचारे राहुल को जीवन में दो बड़े झटके (अपनी दादी और अपने पिता की मौत) झेलने पड़े। इसलिए उनके सामने अलग चुनौतियां रही हैं।’ उन्होंने कहा कि राहुल और राजीव के सिद्धांत एकदम स्पष्ट रहे हैं, दोनों “भारत की उस अवधारणा के संरक्षक” हैं, जिसकी कल्पना कांग्रेस ने की थी और पार्टी का हर नेता उस पर यकीन करता था।

You Might Also Like

इजराइल से तनाव के बीच ईरान पहुंचे भारतीय युद्धपोत, दोनों देशों की नौसेनाएं संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लेंगी
कॉप-26 समिट में बोले पीएम मोदी – भारत वर्ष 2070 तक शून्‍य कार्बन उत्‍सर्जन का लक्ष्‍य हासिल कर लेगा
मेघालय में वोटिंग की तैयारियां पूरी : नदियां-पहाड़ पार कर, घंटों पैदल चलकर मतदान केंद्रों तक पहुंचे निर्वाचन अधिकारी
यूपी चुनाव : मुख्‍यमंत्री योगी ने विपक्षी दलों पर बोला हमला, कहा- दंगों या विकास वाली, कौन सी चाहिए सरकार
राजद प्रमुख लालू यादव का हमला – ‘मुंबई में हम लोग मोदी के नरेटी पर चढ़ने जा रहे हैं’
TAGGED:COngressRahul Gandhi is more intelligent than his fatherRahul has all the qualities to become PMrajiv gandhisam pitroda
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयकारोबारराजनीतिव्यापारहिन्दी

अमित शाह ने अहमदाबाद में ‘मिलियन माइंड्स टेक पार्क’ और ‘GREMI सिटी कैंपस’ का किया उद्घाटन

Revoi Editor
Revoi Editor
May 17, 2026
वडोदरा पुल हादसा : 4 इंजीनियर तत्काल प्रभाव से निलंबित, अन्य पुलों की जांच के भी आदेश
उपचुनाव परिणाम 2022 : भाजपा ने 10 में 5 सीटें जीतीं, कांग्रेस के खाते में दो सीटें
रिकॉर्ड बिक्री से पता चलता है कि खादी किस प्रकार जनभावना का एक सशक्त प्रतीक बन गई- बोले पीएम मोदी
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, कहा- सत्ता मिलते ही ‘दोहरा रवैया’ दिखाते हैं राजनीतिक दल…
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?